RBI ने चरण-1 के लिए 9 नवंबर 2019 को RBI ग्रेड B परीक्षा आयोजित की है। RBI ग्रेड B चरण-1 (प्रारंभिक) परिणाम 18 नवंबर 2019 को RBI द्वारा जारी किये गए है। RBI ग्रेड B चरण 2 परीक्षा अपने पैटर्न और सिलेबस के रूप में एक अलग दृष्टिकोण की मांग करती है। चरण – 2 परीक्षा के लिए केवल कुछ दिन बचे हैं। RBI चरण II की परीक्षा 1-2nd दिसंबर 2019 को आयोजित की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने RBI ग्रेड B चरण-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें चरण-2 परीक्षा के लिए लास्ट मिनट टिप्स की तलाश होगी, जिसकी मदद से सफलता प्राप्त कर सकें।
| Name of the Paper | Type of the Paper | Time (Mins) | Marks |
|---|---|---|---|
| Paper I (Economic & Social Issues) | Objective Type | 90 | 100 |
| Paper II (English- Writing Skills) | Descriptive (to be typed with the help of keyboard) | 90 | 100 |
| Paper III (Finance & Management) | Objective Type | 90 | 100 |
RBI ग्रेड B चरण – 2, लास्ट मिनट टिप्स
सिलेबस : अपनी तैयारी की इस आखरी घड़ी में आपको एक बार परीक्षा के चरण-2 का सिलेबस अवश्य देख लेना चाहिए। जिससे आप यह सुनिश्चित कर सकें कि परीक्षा के लिए कोई भी महत्वपूर्ण टॉपिक पढ़ने के लिए नहीं नहीं रह गया है।
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र : इन बचे हुए दिनों में आपको पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के साथ अभ्यास करना चाहिए, पिछले वर्षों के पेपर से आपको परीक्षा की एक व्यापक झलक देखने को मिलती है। वैकल्पिक प्रश्नों के साथ वर्णनात्मक प्रश्न भी मुख्य परीक्षा में पूछे जाते हैं, मुख्य क्षेत्र के रूप में अर्थशास्त्र और वित्त प्रबंधन भी है। इसलिए, एक आकांक्षी के लिए पिछले वर्ष के पेपर के बारे में गहन विचार करना बहुत महत्वपूर्ण है।
ऑनलाइन मॉक टेस्ट: परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है इसलिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट को हल करें। अधिक से अधिक मॉक हल करें क्योंकि यह न केवल आपको वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करता है साथ ही आपको सर्वश्रेष्ठ प्रश्न और परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगा। स्पीड टेस्ट का प्रयास करें और विश्लेषण पर ध्यान दें। मॉक हल करने के बाद उसका विस्तृत विश्लेषण अवश्य करें। विश्लेषण मॉक टेस्ट का एक प्रमुख हिस्सा है।
रिवाइज: आप पहले से ही सिलेबस और परीक्षा पैटर्न से गुजर चुके होंगे। 2 सप्ताह के भीतर RBI ग्रेड B चरण II परीक्षा को क्रैक करना बहुत मुश्किल है। यदि आपने RBI ग्रेड B चरण I में सफलता प्राप्त की है तो आपको करेंट अफेयर और स्टैटिक की बेसिक जानकारी अवश्य होगी। आप केवल इतना कर सकते हैं कि पाठ्यक्रम का अभ्यास करें और आपके द्वारा तैयार की गई सभी चीजों को संशोधित करें। जो भी सिखा है उसमें संसोधन बहुत आवश्यक है, इसके बिना आप परीक्षा को क्रैक नहीं कर पाएंगे।
अर्थशास्त्र: मुख्य विषयों के ऑनलाइन वीडियो देखें और इसे ठीक से अभ्यास करें। इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय और व्यावसायिक समाचारों को अच्छी तरह से पढ़ें। इसके अलावा, आप अर्थशास्त्र और वित्त पर आधारित पिछले 6 महीने की मासिक पत्रिका भी पढ़ सकते हैं। बजट और आर्थिक सर्वेक्षण आपकी प्राथमिकता सूची में होना चाहिए। उन्हें बड़े पैमाने पर कवर करें।
डिस्क्रिप्टिव : आरबीआई ग्रेड B चरण II के पिछले वर्ष के पेपर का अभ्यास करें और उत्तर लिखने का प्रयास करें। उन्हें कंप्यूटर पर लिखने का अभ्यास करें क्योंकि वर्णनात्मक पेपर भी ऑनलाइन मोड पर आयोजित किया जाता है।
उचित आराम करें: आपको अपने दिमाग को आराम देना चाहिए। अब आपको पूरा पाठ्यक्रम कवर करने की जगह महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देना चाहिए। पाठ्यक्रम में जो कुछ भी है, उसे पढ़ने, संशोधित करने और हल करने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें :
- लाइव बैच के साथ करें RBI ग्रेड B चरण-II की तैयारी
- RBI ग्रेड B प्रीलिम्स 2019 रिजल्ट जारी
- RBI ग्रेड B ऑफिसर पद को करियर के रूप में क्यों चुनें
- RBI ग्रेड B 2019: वेतन और करियर ग्रोथ










करेंट अफेयर्स ...
IBPS PO Exam Analysis 2026: 22 अगस...
IBPS Clerk Registration 2026 Last Date E...


