Latest Hindi Banking jobs   »   Rajasthan RSSB 4th Grade Result 2026...

Rajasthan 4th Grade Result Score Card 2026 PDF Name Wise, चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों का रिजल्ट जारी – यहाँ से करें चेक

Rajasthan 4th Grade Result Name Wise: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025–26 का Result और Score Card PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिससे लाखों अभ्यर्थी अब अपना परिणाम Name Wise और Roll Number Wise दोनों तरीकों से आसानी से चेक कर सकते हैं।

53,749 पदों के लिए आयोजित इस ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा में पहली बार नाम के आधार पर रिजल्ट देखने की सुविधा को स्टूडेंट-फ्रेंडली और पारदर्शी बनाया गया है, जो खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है जिनका रोल नंबर उपलब्ध नहीं है—इसी वजह से Rajasthan 4th Grade Result 2026 Name Wise PDF इस समय सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले ट्रेंडिंग टॉपिक्स में शामिल है।

 

Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form 2026 शुरू: SSO ID में एक्टिव हुआ Detailed Form cum Scrutiny Tab, तुरंत करें आवेदन

 

Rank Wise Merit List के साथ Score Card PDF भी जारी

इस बार बोर्ड ने सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि:

  • Name Wise Score Card PDF
  • Rank Wise Merit List

भी एक साथ जारी कर दी है।

अब उम्मीदवार अपने नाम के आधार पर:

  • चयन स्थिति (Selection Status)
  • प्राप्त अंक (Marks Obtained)
  • रैंक (Rank)

सिर्फ कुछ ही सेकंड में चेक कर सकते हैं।

 

Must Check,

RSSB 4th Grade Revised Result 2026 जारी: PDF डाउनलोड लिंक, कट-ऑफ, DV स्क्रूटिनी और अगले चरण की पूरी जानकारी

RSSB 4th Grade Final Answer Key 2025 जारी, सभी शिफ्ट की फाइनल आंसर-की PDF डाउनलोड करें

RSSB 4th Grade Vacancy 2025-26: 53,749 पदों की भर्ती, 24 लाख से ज्यादा आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

 

RSSB 4th Grade Score Card 2025-26 : भर्ती का पूरा विवरण

राजस्थान RSSB की यह चतुर्थ श्रेणी भर्ती राज्य की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल रही है, जिसके तहत 53,000+ पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • परीक्षा आयोजन: 19 से 21 सितंबर 2025
  • परीक्षा केंद्र: 1,300 से अधिक केंद्र
  • कुल आवेदन: 24 लाख+ अभ्यर्थी
  • रिजल्ट मोड: PDF (मेरिट लिस्ट / रैंक वाइज)

RSSB चतुर्थ श्रेणी के 53,479 पदों का परिणाम जारी, यहां देखें कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट

 

RSSB 4th Grade result Score Card 2025-26 डाउनलोड लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान 4th ग्रेड स्कोर कार्ड 2025-26 डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक अपनी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड PDF आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

 

Rajasthan 4th Grade Result Score Card 2026 PDF Name Wise, चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों का रिजल्ट जारी – यहाँ से करें चेक | Latest Hindi Banking jobs_4.1 Rajasthan 4th Grade Result Score Card 2026 PDF Name Wise, चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों का रिजल्ट जारी – यहाँ से करें चेक | Latest Hindi Banking jobs_5.1

 

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस आर्टिकल में RSSB 4th Grade Scorecard 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक (TSP और NTSP दोनों के लिए) भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकें-

RSSB 4th Grade Score Card 2025-26 PDF
RSMSSB 4th Grade Scorecard 2026 (TSP) Click Here to Download 
RSMSSB 4th Grade Scorecard 2026 (NTSP) Click Here to Download 

 

AlSo Check,

 

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम 2026 कैसे डाउनलोड करें?

जो उम्मीदवार RSSB 4th Grade Scorecard 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए स्कोरकार्ड की कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है।

  1. स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
  2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  3. होमपेज पर Rajasthan 4th Grade Exam 2026 Score से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका RSSB 4th Grade Score Card 2025-26 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट या PDF सेव कर लें।

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Name Wise कैसे देखें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • Official Website से
  • rssb.rajasthan.gov.in खोलें
  • “Results” सेक्शन पर जाएं
  • 4th Grade Result 2026 PDF पर क्लिक करें
  • PDF में Ctrl + F से अपना रोल नंबर खोजें

 

Rajasthan 4th Grade Result के बाद आगे क्या होगा? डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए सभी मूल (Original) दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • RSMSSB 4th Grade Result 2025-26 / राजस्थान ग्रेड 4 का परिणाम
  • Rajasthan Grade 4 परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई हो)

महत्वपूर्ण: सभी दस्तावेज़ों की मूल प्रति के साथ-साथ फोटोकॉपी भी साथ रखें।

 

RSMSSB 4th Grade Result 2025: हेल्पलाइन और टेक्निकल सपोर्ट की जानकारी

RSMSSB 4th Grade Result 2025 जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। इसी वजह से वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कुछ उम्मीदवारों को “Page Not Found”, लॉगिन एरर या रिजल्ट PDF डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन और टेक्निकल सपोर्ट सुविधा सक्रिय कर दी है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे बोर्ड की आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

RSMSSB हेल्पलाइन विवरण

  • RSMSSB Helpline Number: 0141-2722520
  • यदि वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करते समय Page Not Found, लॉगिन एरर या PDF डाउनलोड से जुड़ी समस्या आए, तो इसी नंबर पर संपर्क करें
  • तेज समाधान के लिए कार्य समय (Working Hours) के दौरान कॉल करने की सलाह दी जाती है।
  • हेल्पलाइन पर कॉल करने से पहले अपना आवेदन संख्या (Application Number) और रोल नंबर अपने पास जरूर रखें।

 

RSSB Grade 4 Result 2025: नॉर्मलाइजेशन मेथड क्या है?

RSMSSB द्वारा आयोजित Grade 4 परीक्षा कई शिफ्टों में कराई गई थी। ऐसे में रिजल्ट तैयार करते समय नॉर्मलाइजेशन मेथड का उपयोग किया गया है, ताकि सभी शिफ्टों के उम्मीदवारों के साथ निष्पक्षता बनी रहे।

इस प्रक्रिया के तहत:

  • अलग-अलग शिफ्टों में प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के अंकों को समायोजित (Adjust) किया जाता है।
  • बोर्ड द्वारा निर्धारित एक मानक फॉर्मूले के आधार पर नॉर्मलाइज्ड मार्क्स की गणना की जाती है।
  • शॉर्टलिस्टिंग और मेरिट लिस्ट का निर्धारण इन्हीं नॉर्मलाइज्ड अंकों, कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाता है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी शिफ्ट के उम्मीदवार को कठिन या आसान पेपर की वजह से नुकसान या फायदा न हो।

ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी रिजल्ट, कटऑफ और भर्ती अपडेट के लिए जुड़े रहें।

prime_image

FAQs

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Name Wise कहां देखें?

उम्मीदवार इस पोस्ट मे दिए गए लिंक से Rajasthan 4th Grade Result 2026 Name Wise डाउनलोड कर सकते है।

RSSB 4th Grade Merit List 2026 कैसे बनेगी?

मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों और श्रेणी-वार कटऑफ के आधार पर तैयार की गई है।

Rajasthan 4th Grade Result के बाद अगला चरण क्या है?

चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद अंतिम नियुक्ति सूची जारी होगी।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me