भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN No. 03/2026 के तहत RRB Section Controller Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से Section Controller के 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के Pay Level-6 के तहत ₹35,400 प्रति माह शुरुआती वेतन मिलेगा। यदि आप रेलवे में एक प्रतिष्ठित और स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।
RRB Section Controller Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। नीचे दी टेबल मे भर्ती से जुड़ी सभी तिथियाँ दी गई है-
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 14 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुरू | 15 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 16 अगस्त 2026 |
| आवेदन सुधार (Correction Window) | 17 से 26 अगस्त 2026 |
| CBT परीक्षा | जल्द घोषित होगी |
RRB Section Controller Notification 2026
RRB ने सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर Section Controller Recruitment 2026 Notification PDF जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है-
- आवेदन प्रक्रिया
- पात्रता
- आयु सीमा
- चयन प्रक्रिया
- परीक्षा पैटर्न
- मेडिकल स्टैंडर्ड
- वेतन
- महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की उम्मीद है।
RRB Section Controller क्या होता है? क्यों है रेलवे की सबसे जिम्मेदार नौकरी
RRB Section Controller Previous Year Question Papers- Click to Download
RRB Section Controller Syllabus 2026, देखें परीक्षा पैटर्न सहित महत्वपूर्ण टॉपिक
RRB Section Controller Vacancy 2026
रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए Section Controller के 119 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये रिक्तियां देशभर के 15 रेलवे जोनों में वितरित की गई है, जिसकी जानकारी दी गई है –
| Category | Vacancy |
|---|---|
| UR | 50 |
| SC | 19 |
| ST | 12 |
| OBC | 29 |
| EWS | 9 |
| Total | 119 |
RRB Section Controller Eligibility Criteria 2026
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना तिथि: 1 जुलाई 2026
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
RRB Section Controller Apply Online Link 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक नीचे दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RRB Section Controller Apply Online 2026 Link (Active)- Click to Apply
RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके RRB Section Controller Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2: भर्ती लिंक पर क्लिक करें
होमपेज पर “CEN No. 03/2026 – Section Controller Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नया पंजीकरण (New Registration) करें
चरण 4: आवेदन फॉर्म भरें
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
चरण 7: आवेदन सबमिट करें
चरण 8: आवेदन पत्र डाउनलोड करें
आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
RRB सेक्शन कंट्रोलर आवेदन शुल्क 2026
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद किसी भी स्थिति में वापस (Refund) नहीं किया जाएगा।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य (General) / ओबीसी (OBC) | ₹500 |
| एससी (SC) / एसटी (ST) / PwBD / महिला | ₹250 |
RRB Section Controller Selection Process 2026
Section Controller पद के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य होगा।
चरण 1: Computer-Based Test (CBT)
- पहले चरण में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।
चरण 2: Computer-Based Aptitude Test (CBAT)
- CBT में सफल उम्मीदवारों को CBAT के लिए बुलाया जाएगा।
चरण 3: Document Verification (DV)
- CBAT में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
चरण 4: Medical Examination
- अंतिम चरण में उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच होगी।
अंतिम मेरिट सूची मुख्य रूप से CBT और अन्य निर्धारित चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
RRB Section Controller Salary 2026
Section Controller पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-6 Pay Matrix के तहत शुरुआती वेतन ₹35,400 प्रति माह मिलेगा।
इसके अलावा उन्हें कई अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जैसे:
- महंगाई भत्ता (DA)
- मकान किराया भत्ता (HRA)
- यात्रा भत्ता (TA)
- मेडिकल सुविधाएं
- पेंशन एवं अन्य रेलवे लाभ








IBPS Clerk 2026: 11,403 भर्ति...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: Prelims ...
BPSC TRE 4 Notification 2026 Out (Soon):...


