RRB Group D Eligibility 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की योग्यता शर्तों को लेकर उम्मीदवारों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद रेलवे मंत्रालय ने 22,000 ग्रुप D पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है, जिससे देशभर के लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिली है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10वीं पास और ITI/NCVT प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। खास बात यह है कि इस बार आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है, जिससे पहले की तुलना में कहीं ज्यादा अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। RRB Group D भर्ती 2025 को रेलवे की सबसे बड़ी एंट्री-लेवल सरकारी भर्तियों में से एक माना जा रहा है, जिस पर फिलहाल सभी उम्मीदवारों की नजरें टिकी हुई हैं।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता – लेटेस्ट अपडेट
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत लेवल-1 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/एस एंड टी) जैसे पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। हालांकि आगे बढ़ने से पहले रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता को अच्छे पढ़ लेना चाहिए ताकि कोई दिक्कत न हो.
यहां इस पोस्ट मे आप रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026, योग्यता, नोटिफिकेशन, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी जानकारी देख सकते है
रेलवे ग्रुप D वैकेंसी डिटेल्स (22000 पद)
| पद का नाम | विभाग | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | इंजीनियरिंग | 600 |
| असिस्टेंट (ब्रिज) | इंजीनियरिंग | 600 |
| ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV | इंजीनियरिंग | 11,000 |
| असिस्टेंट (पी-वे) | इंजीनियरिंग | 300 |
| असिस्टेंट (टीआरडी) | इलेक्ट्रिकल | 800 |
| असिस्टेंट लोको शेड | इलेक्ट्रिकल | 200 |
| असिस्टेंट ऑपरेशंस | इलेक्ट्रिकल | 500 |
| असिस्टेंट (टीएल & एसी) | इलेक्ट्रिकल | 500 |
| असिस्टेंट (C&W) | मैकेनिकल | 1000 |
| प्वाइंट्समैन-B | ट्रैफिक | 5000 |
| असिस्टेंट (S&T) | S&T | 1500 |
| कुल पद | 22,000 | |
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 से जुड़ा शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। यह संक्षिप्त नोटिफिकेशन भर्ती से संबंधित अहम जानकारी जैसे कुल पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआती तिथि को कवर करेगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकेंगे और आगे की विस्तृत अधिसूचना का इंतजार कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां से करें डाउनलोड
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता विस्तार से
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार 10वीं पास हो
या - NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) प्राप्त हो
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 36 वर्ष
(सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों में होगा:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- जनरल / OBC / EWS: ₹500
- SC / ST / EBC / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250
सैलरी (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को ₹22,500 से ₹25,380 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा (लेवल-1, 7th Pay Commission के अनुसार)।
इन भाषाओं में होगी रेलवे ग्रुप D परीक्षा
रेलवे ग्रुप D परीक्षा निम्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी:
असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू
रेलवे ग्रुप D एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| जनरल साइंस | 25 | 25 |
| गणित | 25 | 25 |
| जनरल इंटेलिजेंस & रीजनिंग | 30 | 30 |
| जनरल अवेयरनेस & करेंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
ऐसे करें आवेदन (How to Apply)
- rrbapply.gov.in पर जाएं
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- New Registration करें
- लॉग-इन करके आवेदन फॉर्म भरें
- फीस जमा करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें


RBI Assistant के 650 पदों के लिए परीक्षा...
DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026 Out: 23 मा...
CG TET Result 2026: रिजल्ट कब जारी होगा?...



