Latest Hindi Banking jobs   »   Nobel Prize 2025

Nobel Prize 2025 Winners: जानें सभी कैटेगरी के विजेताओं के नाम और उन्हे किन उपलब्धियां पर मिला नोबेल

Nobel Prize 2025 अर्थशास्त्र (Economic Sciences) Nobel

Nobel Prize Live Update:  आज 13 अक्टूबर 2025 को अंतिम Nobel पुरस्कार यानि अर्थशास्त्र (Economic Sciences) के Nobel पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है.

अर्थशास्त्र (Economic Sciences) का Nobel पुरस्कार, इस साल का तीन अर्थशास्त्रियों – जोएल मोक्यर (Joel Mokyr), फिलिप एघियन (Philippe Aghion) और पीटर हाउइट (Peter Howitt) – को “इनोवेशन-ड्रिवन आर्थिक विकास” को समझाने के लिए प्रदान किया गया है।

 

क्यों दिया जाता है नोबल?

नोबेल Prize हर साल उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है, जिनके कार्य मानव जीवन में बड़े बदलाव लाते हैं। यह पुरस्कार विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए मान्यता प्रदान करता है।

Nobel Prize 2025 Winners: पूरी लिस्ट और डिटेल

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित पुरस्कार मे शुमार, Nobel Prize 2025, का ऐलान 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस दौरान दुनिया जान पाएगी कि कौन से वैज्ञानिक, लेखक, और संगठन मानवता के लिए असाधारण योगदान के लिए सम्मानित हुए हैं।

Nobel Prize 2025 की घोषणा शेड्यूल और विजेता

श्रेणी घोषित होने की तारीख प्रस्तुतकर्ता नोबेल पुरस्कार विजेता
फिजियोलॉजी या मेडिसिन 06 अक्टूबर नोबेल असेंबली, कारोलिंस्का इंस्टिट्यूट, वलेनबर्गसालेन, नोबेल फोरम, नोबेल्स वेग 1, सोलना मैरी ई. ब्रुनकोव, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन सकागुची
भौतिकी (Physics) 07 अक्टूबर रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Kungl. Vetenskapsakademien), सेशन हॉल, लिला फ़्रेस्काटिवेगेन 4A, स्टॉकहोम जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवरोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस
रसायन विज्ञान (Chemistry) 08 अक्टूबर रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस, सेशन हॉल, लिला फ़्रेस्काटिवेगेन 4A, स्टॉकहोम सुुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी
साहित्य (Literature) 09 अक्टूबर स्वीडिश एकेडमी (Svenska Akademien), बॉर्ससालेन, क़ैलरग्रैंड 4, स्टॉकहोम लास्ज़लो क्रास्नाहोर्कई (László Krasznahorkai)
शांति (Peace) 10 अक्टूबर नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी, नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट, स्टोर साल, हेनरिक इब्सेंस गेट 51, ओस्लो मारिया कोरीना माचाडो (María Corina Machado)
अर्थशास्त्र (Economic Sciences) 13 अक्टूबर रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस, सेशन हॉल, लिला फ़्रेस्काटिवेगेन 4A, स्टॉकहोम जोएल मोक्यर (Joel Mokyr), फिलिप एघियन (Philippe Aghion) और पीटर हाउइट (Peter Howitt)

मारिया कोरीना माचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2025

मारिया कोरीना माचाडो लंबे समय से अपने देश में स्वतंत्रता, मानवाधिकार और पारदर्शी शासन के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने राजनीतिक दमन और सेंसरशिप के माहौल में भी लोकतंत्र की आवाज बुलंद की, जिससे वे वैश्विक स्तर पर शांति और न्याय की प्रतीक बन गई हैं।

नोबेल कमेटी ने कहा कि मारिया का संघर्ष “संवाद और अहिंसा के रास्ते से परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है।”
यह पुरस्कार इस बात का प्रतीक है कि लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए साहस और शांति दोनों की आवश्यकता होती है।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप और वेनेजुएला की जनता को समर्पित किया अपना सम्मान

नोबेल शांति पुरस्कार 2025 जीतने के बाद वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपने अवॉर्ड को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला के संघर्षरत नागरिकों को समर्पित किया। मचाडो ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने लोकतंत्र और आज़ादी की लड़ाई में उनका साथ दिया।

नोबेल पुरस्कार 2025 — साहित्य (Nobel Prize in Literature)

इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक László Krasznahorkai को दिया गया है। स्वीडिश एकेडमी ने उन्हें उनके “compelling and visionary oeuvre” (प्रेरक एवं दूरदर्शी साहित्यिक कृति) के लिए सम्मानित किया।

Nobel Prize in Chemistry 2025

नोबेल पुरस्कार 2025 (रसायन विज्ञान) की घोषणा हो चुकी है। इस वर्ष जापान के सुुसुमु कितागावा (Susumu Kitagawa), ब्रिटेन के रिचर्ड रॉबसन (Richard Robson) और अमेरिका-जॉर्डन के उमर एम. याघी (Omar M. Yaghi) को मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOFs) के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।

Nobel Prize in Medicine 2025

2025 में Physiology or Medicine का Nobel Prize Mary E. Brunkow, Fred Ramsdell और Shimon Sakaguchi को उनके रिसर्च के लिए मिला। इनका कार्य peripheral immune tolerance पर केंद्रित है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को अपने ही टिश्यू पर हमला करने से रोकता है। यह खोज ऑटोइम्यून डिज़ीज़, कैंसर और ऑर्गन ट्रांसप्लांट के इलाज में मील का पत्थर साबित हो रही है।

Nobel Prize in Physics 2025

Physics में 2025 का पुरस्कार John Clarke, Michel H. Devoret और John M. Martinis को मिला। इनकी खोज ने दिखाया कि क्वांटम इफेक्ट्स केवल सूक्ष्म कणों में नहीं बल्कि बड़े सिस्टम में भी हो सकते हैं। उनका शोध quantum tunnelling और energy levels in electric circuits पर आधारित है, जो क्वांटम कंप्यूटिंग और सुरक्षित कम्युनिकेशन तकनीकों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

Nobel Prize in Peace और Economics

Peace और Economic Sciences के विजेताओं की घोषणा 10 और 11 अक्टूबर 2025 को होगी। जैसे ही विजेताओं के नाम घोषित होंगे, हम उनकी डिटेल, योगदान और शोध को अपडेट करेंगे।

Nobel Prize का इतिहास और महत्व

अल्फ्रेड नोबेल, स्वीडिश वैज्ञानिक और आविष्कारक, ने अपने अंत्येष्टि वसीयतनामे (1895) में अपने अधिकांश धनराशि का उपयोग करके नोबेल पुरस्कार स्थापित किया। पहला Nobel Prize 1901 में दिया गया।

महत्व:

  • विज्ञान, साहित्य और शांति प्रयासों को प्रोत्साहित करना
  • मानव जीवन और समाज में योगदान देने वाले कार्यों को मान्यता देना
  • नई पीढ़ी को प्रेरित करना
prime_image

FAQs

नोबेल पुरस्कार 2025 विजेताओं की लिस्ट कहाँ देख सकते हैं?

विजेताओं की आधिकारिक लिस्ट Nobel Prize की वेबसाइट और इस अपडेटेड आर्टिकल में उपलब्ध है.

Nobel Prize 2025 कितने दिन में घोषित होंगे?

पुरस्कार 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न श्रेणियों में घोषित किए जाएंगे।

नोबेल पुरस्कार की राशि कितनी होती है?

नोबेल पुरस्कार में पुरस्कार राशि लगभग 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलती है.

क्या कोई संगठन भी Nobel Prize जीत सकता है?

हाँ, विशेष रूप से Peace Prize के लिए संगठन भी विजेता बन सकते हैं.

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.