NABARD Grade A 2025 Notification Out: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने नवंबर 2025 को ग्रेड ‘A’ के असिस्टेंट मैनेजर के लिए NABARD Grade A 2025 भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 91 उच्च पदों के लिए है, जिनमें विभिन्न विभाग जैसे RDBS, लीगल और प्रोटोकॉल शामिल हैं।
NABARD Grade A 2025 नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर NABARD की आधिकारिक वेबसाइट @www.nabard.org पर जारी किया गया है। इस पोस्ट मे आप NABARD Grade A भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते है.
NABARD Grade A महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन शुरू: 8 नवंबर 2025
- आवेदन अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2025
- आवेदन माध्यम: केवल ऑनलाइन, आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर
- उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर तैयार रखना चाहिए।
NABARD Grade A 2025 नोटिफिकेशन Out
NABARD Grade A भर्ती 2025: NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) में ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए ऑफिसियल डिटेल NABARD Grade A Recruitment 2025 नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस अधिसूचना में रिक्तियों (Vacancies), पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria), चयन प्रक्रिया (Selection Process), परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) और महत्वपूर्ण तिथियों (Important Dates) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी शामिल है।
यह भर्ती उन पात्र उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी देश की अग्रणी संस्था में कार्य करने का सपना देखते हैं। नीचे NABARD Grade A Recruitment 2025 की आधिकारिक अधिसूचना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
NABARD Grade A 2025 भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
NABARD Grade मे इन पदों पर होगी भर्ती
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| सहायक प्रबंधक (ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा – RDBS) | 85 |
| सहायक प्रबंधक (कानूनी सेवा) | 2 |
| सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा) | 4 |
| कुल पद | 91 |
NABARD Grade A भर्ती ऐप्लकेशन लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए NABARD Grade A 2025 लिंक से सीधे अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवश्यक दस्तावेज़ आवेदन के लिए तैयार हैं।
NABARD Grade A भर्ती के लिए यहां करें अप्लाई
NABARD Grade A 2025 के लिए योग्यता
योग्यता हर विभाग के लिए अलग-अलग है। सामान्यत: स्नातक या पोस्टग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है। सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम अंक 60% और आरक्षित श्रेणी के लिए कुछ छूटें निर्धारित हैं, अधिक जानकारी NABARD Grade A Recruitment 2025 नोटिफिकेशन PDF को अच्छे से पढ़ें
चयन प्रक्रिया – ऐसे होगा NABARD ग्रेड A सिलेक्शन
NABARD ग्रेड A भर्ती में तीन चरण होते हैं:
- प्रीलिम्स (Objective Type)
- मेन परीक्षा (Objective + Descriptive)
- अंतिम इंटरव्यू
हर स्तर को क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी: ₹800
- SC/ST/PWD: ₹150


CG TET Notification 2026: छत्तीसगढ़ TET ...
RRB NTPC Under Graduate 2025: रेलवे में ...
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में 30...


