Latest Hindi Banking jobs   »   NABARD Development Assistant Prelims Exam Analysis...

NABARD DA प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2026 (21 फरवरी शिफ्ट 1): जानें डिफिकल्टी लेवल, गुड अटेम्प्ट्स और सेक्शन-वाइज रिव्यू

देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 21 फरवरी 2026 (शिफ्ट 1) को आयोजित NABARD Development Assistant Prelims Exam 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के फीडबैक के अनुसार पेपर का स्तर Easy to Moderate रहा। जिन उम्मीदवारों की बेसिक्स मजबूत थीं और टाइम मैनेजमेंट बेहतर था, उनके लिए पेपर स्कोरिंग साबित हुआ।

 

NABARD DA प्रीलिम्स 2026 शिफ्ट 1: ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल

सेक्शन कठिनाई स्तर
इंग्लिश लैंग्वेज आसान से मध्यम
रीजनिंग एबिलिटी आसान से मध्यम
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड आसान से मध्यम
कुल स्तर Easy to Moderate

अभ्यर्थियों के अनुसार इंग्लिश सेक्शन अपेक्षाकृत सरल रहा, जबकि क्वांट में कुछ कैलकुलेटिव प्रश्न देखने को मिले। रीजनिंग में पजल आधारित प्रश्न समय लेने वाले थे, लेकिन सॉल्वेबल थे।

 

NABARD DA प्रीलिम्स 2026 शिफ्ट 1: गुड अटेम्प्ट्स (Safe Score)

उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया और परीक्षा पैटर्न के आधार पर संभावित गुड अटेम्प्ट्स इस प्रकार रहे:

सेक्शन गुड अटेम्प्ट्स
इंग्लिश लैंग्वेज 33-36
रीजनिंग एबिलिटी 23-27
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 21-25
ओवरऑल 77-82

यदि आपकी सटीकता (Accuracy) अच्छी रही है और आपने इस रेंज में प्रयास किए हैं, तो आप सुरक्षित स्थिति में माने जा सकते हैं।

 

NABARD DA प्रीलिम्स एग्जाम 2026 – सेक्शन-वाइज एग्जाम एनालिसिस

Reasoning Ability

  • रीजनिंग सेक्शन मुख्यतः पजल-ड्रिवन रहा और अधिकतर प्रश्न परिचित टॉपिक्स से थे।

टॉपिक्स ब्रेकअप:

कुल प्रश्न: 30

  • Seating Arrangement (Linear – 8 persons) – 5 प्रश्न
  • Box Based Puzzle (7 Boxes) – 5 प्रश्न
  • Inequality – 4 प्रश्न
  • Chinese Coding – 5 प्रश्न
  • Direction & Distance – 3 प्रश्न
  • Alpha Numeric Series – 5 प्रश्न
  • Pair Formation – 1 प्रश्न
  • Meaningful Word – 1 प्रश्न
  • Number Based – 1 प्रश्न

निष्कर्ष: पजल्स समय लेने वाली थीं लेकिन प्रैक्टिस करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्कोरिंग रहीं।

 

Quantitative Aptitude

क्वांट सेक्शन में अर्थमैटिक और DI का अच्छा वेटेज देखने को मिला।

टॉपिक्स ब्रेकअप:

कुल प्रश्न: 30

  • Simplification – 12 प्रश्न
  • Missing Number Series – 4-5 प्रश्न
  • Data Interpretation (Tabular) – 5 प्रश्न
  • Arithmetic (Partnership, P&L, Boat & Stream, SI-CI, Time & Work, Ages आदि) – 8-9 प्रश्न

निष्कर्ष: कुछ प्रश्न कैलकुलेटिव थे, लेकिन कॉन्सेप्ट बेस्ड और सॉल्वेबल।

 

English Language

इंग्लिश सेक्शन तीनों में सबसे आसान माना गया।

टॉपिक्स ब्रेकअप:

कुल प्रश्न: 40

  • Reading Comprehension (Narration Based) – 8-9 प्रश्न
  • Spotting Error – 5 प्रश्न
  • Double Fillers – 5 प्रश्न
  • Phrase Replacement – 5 प्रश्न
  • Para Jumble (Story Based) – 5 प्रश्न
  • Sentence Arrangement – 5 प्रश्न
  • Cloze Test – 5-6 प्रश्न
  • Starter – 1 प्रश्न

निष्कर्ष: ग्रामर और कॉम्प्रिहेंशन बेस्ड प्रश्नों ने अच्छे स्कोर का मौका दिया।

 

इस एनालिसिस से आगे की रणनीति क्या हो?

अगर आपकी परीक्षा अगली शिफ्ट में है, तो पजल और DI पर खास फोकस करें

  • इंग्लिश में RC और क्लोज टेस्ट की प्रैक्टिस बढ़ाएं
  • मॉक टेस्ट के जरिए स्पीड और एक्यूरेसी सुधारें
  • बेसिक कॉन्सेप्ट्स क्लियर रखें
prime_image

FAQs

NABARD DA प्रीलिम्स 2026 शिफ्ट 1 का स्तर कैसा रहा?

ओवरऑल पेपर Easy to Moderate रहा।

गुड अटेम्प्ट्स कितने माने जा रहे हैं?

ओवरऑल 77-82 प्रयास सुरक्षित माने जा रहे हैं (अच्छी एक्यूरेसी के साथ)।

कौन सा सेक्शन सबसे आसान था?

अधिकांश उम्मीदवारों के अनुसार इंग्लिश सेक्शन सबसे आसान रहा।

रीजनिंग में किस टॉपिक का ज्यादा वेटेज था?

Seating Arrangement और Box Puzzle से अधिक प्रश्न आए।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me