LIC HFL Apprentice Notification 2025: 250 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल
LIC Housing Finance Limited (LIC HFL) ने फ्रेश ग्रेजुएट्स को अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 250 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। LIC अप्रेंटिसशिप अवसर भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में दिया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹12,000 का स्टाइपेंड मिलेगा।
LIC अप्रेंटिसशिप भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग, इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट क्षेत्रों से संबंधित ऑन-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे BFSI सेक्टर में जॉब के लिए तैयार हो सकें।
LIC HFL Apprentice Notification 2025 जारी हो चुका है। 250 पदों पर आवेदन 13 जून से शुरू हो गए है, LIC अप्रेंटिसशिप भर्ती की पात्रता, सैलरी, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ते रहें-
LIC HFL Apprentice 2025: एग्जाम शेड्यूल और महत्वपूर्ण तिथियाँ
LIC HFL Apprentice 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
---|---|
चरण | तिथि |
आवेदन की शुरुआत | 13 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जून 2025 |
परीक्षा शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
ऑनलाइन परीक्षा (Remote Proctored) | 03 जुलाई 2025 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू | 08 – 09 जुलाई 2025 (संभावित) |
जॉइनिंग / ट्रेनिंग शुरू | 14 जुलाई 2025 (संभावित) |
डाउनलोड लिंक और आवेदन पोर्टल
LIC HFL Apprentice Notification 2025 PDF डाउनलोड करें
LIC HFL Apprentice Apply Online Link
LIC अप्रेंटिसशिप भर्ती ऑनलाइन आवेदन लिंक अब एक्टिव हो गया है और इच्छुक एवं पात्रता पूरी करने वाले छात्र अधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से आसानी से आवेदन कर सकते है-
Click Here to Apply Online for LIC HFL Apprentice Post
अगर आप ग्रेजुएट हैं और BFSI सेक्टर में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो LIC HFL Apprentice Program 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। यह सिर्फ एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक करियर लॉन्चपैड हो सकता है। समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
LIC HFL Apprentice 2025: राज्यवार कुल रिक्तियाँ
कुछ प्रमुख राज्यों में पद:
-
तमिलनाडु: 36
-
कर्नाटक: 36
-
महाराष्ट्र: 34
-
तेलंगाना: 24
-
उत्तर प्रदेश: 20
-
आंध्र प्रदेश: 20
👉 पूरी राज्य/शहरवार लिस्ट के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
LIC HFL Apprentice 2025: Application Fees
- फीस: ₹944 (GEN/OBC), ₹708 (SC/ST/Female), ₹472 (PwBD)
पात्रता (Eligibility Criteria)
- आयु सीमा (01 जून 2025 के अनुसार): 20 से 25 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: 01 जून 2021 से 01 जून 2025 के बीच किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा किया हो
- अनुभव: पहले किसी संगठन में अप्रेंटिसशिप नहीं की हो
एग्जाम पैटर्न (Online Test)
-
कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
-
विषय: बेसिक बैंकिंग, इंश्योरेंस, क्वांटिटेटिव, रीजनिंग, इंग्लिश, कंप्यूटर
-
अवधि: 60 मिनट
-
मोड: ऑनलाइन (रिमोट प्रॉक्टर्ड)
स्टाइपेंड:
प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को ₹12,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।