JSSC Teacher Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JSSC Teacher परीक्षा 2026 की तिथि को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है, जो झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 1373 माध्यमिक शिक्षक (Secondary Teacher / PGT) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। JSSC Teacher परीक्षा तिथि जारी होते ही अब अभ्यर्थियों की तैयारी निर्णायक और अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, ऐसे में सिलेबस के अनुसार रिवीजन और मॉक टेस्ट पर फोकस करना बेहद जरूरी हो गया है।
JSSC Teacher Exam 2026: परीक्षा और एडमिट कार्ड शेड्यूल
आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JTMACCE-2025) अब 15 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
JSSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेपर-I और पेपर-II दोनों के लिए एक ही दिन होगी और सभी परीक्षा केंद्र रांची जिला में बनाए जाएंगे।

एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी SMS और ई-मेल के माध्यम से भी दी जाएगी।
Jharkhand Teacher Recruitment 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2025 |
| आयोजित करने वाली संस्था | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
| पद | माध्यमिक शिक्षक (PGT) |
| कुल रिक्तियां | 1373 |
| परीक्षा तिथि | 15 जनवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड तिथि | 12 जनवरी 2026 |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित (CBT) |
| आधिकारिक वेबसाइट | jssc.jharkhand.gov.in |
JSSC Teacher Exam 2026: अंतिम समय की तैयारी टिप्स
अब जबकि परीक्षा की तारीख बिल्कुल नजदीक है, अभ्यर्थियों को रणनीतिक तैयारी पर फोकस करना चाहिए—
- JSSC के लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पर ही ध्यान दें
- अपने विषय के NCERT आधारित कॉन्सेप्ट्स मजबूत करें
- नए टॉपिक पढ़ने के बजाय रिवीजन और प्रैक्टिस करें
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
- शॉर्ट मॉक टेस्ट देकर स्पीड और एक्यूरेसी सुधारें
- अंतिम दिनों में तनाव से बचें, केवल नोट्स और फॉर्मूले दोहराएं
JSSC Teacher Exam Date 2026 की घोषणा के साथ अब तैयारी का समय बेहद सीमित रह गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक नियमित अभ्यास किया है, उनके लिए यह मौका चयन में बदल सकता है। सही रिवीजन, मॉक टेस्ट और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।


Bihar Civil Court Peon Exam 2026 Cancell...
IBPS Calendar 2026 Out: यहाँ देखें PO, क...
Rajasthan LDC Exam Date 2026 Out: एलडीसी...


