JSSC Jail Warder Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर / कक्षपाल (पुरुष एवं महिला) पदों पर भर्ती के लिए JSSC Jail Warder Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1733 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यहां देखें JSSC Jail Warder Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन, योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 18–25 वर्ष, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां सहित सभी महत्वपूर्ण डिटेल
JSSC Jail Warder Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ने 9 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 9 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 8 फरवरी 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 10 फरवरी 2026 |
| फोटो/हस्ताक्षर अपलोड | 10 फरवरी 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 11 से 13 फरवरी 2026 |
Jharkhand Kakshpal Vacancy 2026: कुल रिक्तियां
JSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जेल वार्डर पदों पर कुल 1733 (नियमित + बैकलॉग) रिक्तियां निकाली गई हैं।
पुरुष पद – 1634
- भूतपूर्व सैनिक – 165
- होमगार्ड – 413
- अन्य अभ्यर्थी – 1056
महिला पद – 64
JSSC Jail Warder Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
झारखंड जेल वार्डर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को:
- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से
- कक्षा 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है
JSSC Kakshpal Age Limit 2026: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
Jharkhand Jail Warder Application Fee 2026
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS | ₹100 |
| झारखंड SC/ST | ₹50 |
बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
JSSC Jail Warder 2026 Online Apply Link
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा JSSC Jail Warder भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से JSSC Jail Warder 2026 Online Apply Link का उपयोग कर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।
JSSC Jail Warder भर्ती 2026 के लिए यहां से करें आवेदन
JSSC Jail Warder Online Apply 2026: आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं
- Jail Warder Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- शुल्क भुगतान करें
- फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लें
JSSC Jail Warder Selection Process 2026
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा
- लिखित परीक्षा
- मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा एक चरण में आयोजित होगी, जिसमें तीन पेपर होंगे:
- पेपर 1 – हिंदी भाषा एवं अंग्रेजी भाषा
- पेपर 2 – जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा
- पेपर 3 –
- सामान्य अध्ययन
- झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान
- सामान्य गणित
- सामान्य विज्ञान
JSSC Jail Warder Recruitment 2026 झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। यदि आप 10वीं पास हैं और फिजिकल फिटनेस रखते हैं, तो यह भर्ती आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
लेटेस्ट जॉब अपडेट, सिलेबस और एडमिट कार्ड जानकारी के लिए जुड़े रहें!


RSSB Agriculture Supervisor Recruitment ...
MP राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2026: 2076 कं...
फ्रेशर्स के लिए Federal Bank Office Assi...


