Latest Hindi Banking jobs   »   IDBI SO Salary 2025

IDBI SO Salary 2025: चेक करें इन-हैंड सैलरी, भत्ते और जॉब प्रोफाइल

IDBI SO Salary 2025: बढ़ा हुआ वेतन, इन-हैंड सैलरी, भत्ते और करियर ग्रोथ – जानें पूरी जानकारी!

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और IDBI Specialist Officer (SO) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है! IDBI SO Salary 2025 को इस साल रीवाइज (Revised) कर दिया गया है और अब यह पहले से भी ज़्यादा आकर्षक हो गया है। इस लेख में हम जानेंगे IDBI SO की इन-हैंड सैलरी, भत्ते, प्रोबेशन पीरियड और करियर ग्रोथ से जुड़ी हर जानकारी।

IDBI SO सैलरी 2025: जानिए कितनी है इन-हैंड सैलरी?

IDBI Bank द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 119 पदों पर Specialist Officer की भर्ती की जा रही है। IDBI SO पदों के लिए अलग-अलग ग्रेड के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर तय किया गया है।

IDBI SO Salary 2025 (Post-wise Details):

डिप्टी जनरल मैनेजर (Grade D):

  • वेतनमान: ₹1,02,300 – ₹1,20,940
  • अनुमानित मासिक वेतन (मेट्रो शहरों में): ₹1,97,000 लगभग

असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Grade C):

  • वेतनमान: ₹85,920 – ₹1,05,280
  • अनुमानित मासिक वेतन (मेट्रो शहरों में): ₹1,64,000 लगभग

मैनेजर (Grade B):

  • वेतनमान: ₹64,820 – ₹93,960
  • अनुमानित मासिक वेतन (मेट्रो शहरों में): ₹1,24,000 लगभग

इसे भी देखें

IDBI SO Notification 2025: IDBI SO के 119 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जारी

अगर आप IDBI Specialist Officer बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब समय है तेजी से तैयारी करने का। क्योंकि IDBI SO Salary 2025 के अनुसार, ये जॉब न सिर्फ फाइनेंशियल सिक्योरिटी देती है, बल्कि करियर ग्रोथ और सम्मान भी

IDBI SO को सिलेक्शन के बाद मिलते हैं ये भत्ते

IDBI सिर्फ अच्छा वेतन ही नहीं देता, बल्कि कई शानदार भत्ते और सुविधाएं (Perks & Allowances) भी देता है:

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • प्रोविडेंट फंड (PF)
  • ग्रेच्युटी
  • मेडिकल सुविधा
  • लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC)
  • मोबाइल और इंटरनेट बिल रिंबर्समेंट
  • फर्नीचर अलाउंस

IDBI SO Career Growth: प्रोमोशन और तरक्की के बेहतरीन मौके

IDBI में काम करने वाले अधिकारियों को इंटरनल प्रमोशन और परीक्षाओं के जरिए तेजी से प्रमोट होने का मौका मिलता है। यह प्रोफाइल न केवल वेतन में बेहतरी लाता है, बल्कि पर्सनल ग्रोथ के लिए भी शानदार विकल्प है।

IDBI SO प्रोबेशन पीरियड और पोस्टिंग डिटेल

IDBI SO की नियुक्ति के बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को 1 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान उनकी परफॉर्मेंस और इंटेग्रिटी को देखा जाएगा। इसके बाद उन्हें परमानेंट पोस्टिंग दी जाएगी। पोस्टिंग भारत में कहीं भी हो सकती है.

IDBI SO Salary 2025: चेक करें इन-हैंड सैलरी, भत्ते और जॉब प्रोफाइल | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

IDBI SO को पोस्ट के अनुसार इन-हैंड सैलरी ₹1.24 लाख से ₹1.97 लाख तक हो सकती है.