IBPS RRB Vacancy 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि इस साल कितनी सीटें बढ़ाई गईं और किन पदों पर कमी आई है। पिछले सालों की तुलना में इस बार RRB PO और Clerk पदों पर वेकेंसी में उतार-चढ़ाव देखा गया है। यही कारण है कि उम्मीदवारों के लिए वेकेंसी ट्रेंड को समझना बेहद ज़रूरी हो जाता है, ताकि वे अपने लक्ष्य और प्रतिस्पर्धा का आकलन कर सकें।
IBPS RRB Vacancy Trend 2025 पर छात्रों की नज़रें टिकी हुई हैं! हर साल की तरह इस बार भी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क, PO और ऑफिसर स्केल-2, 3 की भर्ती के लिए IBPS RRB भर्ती अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार वेकेंसी बढ़ी है या घटी?
इस आर्टिकल में हमने पिछले सालों का पूरा ट्रेंड दिया है, जिससे आप समझ पाएंगे कि किन सालों में वेकेंसी में उछाल आया और कब कमी देखने को मिली।
IBPS RRB 2025 Notification Link
IBPS RRB Vacancy Trend, Post Wise Analysis of Last 5 Years
अगर आप RRB Officer (Scale 1, 2, 3) या Clerk बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ज़रूरी है पिछले 5 सालों के वेकेंसी ट्रेंड (IBPS RRB Vacancy Trend 2025) को समझना। इससे साफ होगा कि किस साल भर्ती में ज़्यादा मौके मिले और कब कमी आई। इस आर्टिकल में हमने पिछले वर्षों का पूरा डेटा और इस बार का लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है-
IBPS RRB Vacancy Trend, Post Wise Analysis | |||||
Posts | 2025 | 2024 | 2023 | 2022 | 2021 |
RRB Clerk | 7972 | 5709 | 5538 | 4483 | 7001 |
RRB PO | 3907 | 3551 | 2485 | 2676 | 4846 |
Agriculture Officer | 854 | 70 | 60 | 12 | 26 |
Marketing Officer | 87 | 11 | 3 | 6 | 42 |
Treasury Manager | 69 | 21 | 8 | 10 | 10 |
Law Officer | 48 | 30 | 24 | 18 | 28 |
CA | 16 | 60 | 21 | 19 | 33 |
IT | 15 | 104 | 68 | 57 | 60 |
General Banking Officer | 50 | 496 | 332 | 745 | 940 |
Scale III Officer | 199 | 129 | 73 | 80 | 215 |
Total | 13217 | 10181 | 8612 | 8106 | 13201 |
IBPS RRB Vacancy Trend Chart
IBPS RRB Vacancy Trend Chart पिछले 5 वर्षों में विभिन्न पदों पर भर्ती की स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें देखा जा सकता है कि RRB Clerk और RRB PO पदों पर सबसे अधिक रिक्तियां जारी की गईं, जबकि Agriculture Officer, Marketing Officer और Treasury Manager जैसे पदों पर सीमित वैकेंसी सामने आईं। यह ट्रेंड उम्मीदवारों को यह समझने में मदद करता है कि किस पद पर हर साल भर्ती के अवसर अधिक रहते हैं और किस पद पर कम।