Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO & Clerk मेंस...

IBPS RRB PO & Clerk मेंस परीक्षाओं के लिए हिंदी भाषा प्रश्नावली 2021 : 25 September, 2021 – अव्यवस्थित वाक्य खंड को व्यवस्थित करना

IBPS RRB PO & Clerk मेंस परीक्षाओं के लिए हिंदी भाषा प्रश्नावली 2021 : 25 September, 2021 – अव्यवस्थित वाक्य खंड को व्यवस्थित करना | Latest Hindi Banking jobs_2.1


Topic : अव्यवस्थित वाक्य खंड को व्यवस्थित करना 


Directions(1-10)  नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है।           
सेना में परंपरागत रूप से मान्यता रही है कि महिलाओं को युद्ध मैदान में नहीं भेजा जाना चाहिये। युद्धबंदी बनाये जाने पर उनकी सुरक्षा और गरिमा संबंधी चुनौती उत्पन्न हो सकती है। परन्तु बदलते समय के साथ स्वतंत्रता, समानता जैसे मूल्यों के विकास ने _(1)_ समानता के दृष्टिकोण को केंद्र में स्थापित किया। वर्ष 1992 में, सेना, वायुसेना और नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों के रूप में महिलाओं को शामिल किया, मेडिकल स्ट्रीम के बाहर सेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया गया था। फरवरी 2020 में, रक्षा मंत्रालय बनाम बबिता पूनिया मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने महिलाओं को सेना में स्थाई कमीशन देने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद महिलायें पुरूष अधिकारियों के समान सभी कमाण्ड _(2)_ में पद ग्रहण करने के लिये पात्र हैं जो उनके लिये उच्च पदों पर _(3)_ का रास्ता खोलेगा। अपने आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने लैंगिक _(4)_ और महिलाओं के खिलाफ लैंगिक भेदभाव के आधार पर महिला अधिकारियों की शारीरिक सीमाओं के प्रति सरकार के रूख को खारिज कर दिया था। सेना में अधिकारियों की नियुक्ति नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए), ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) और इण्डियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के माध्यम से की जाती है। लड़कियों को ओटीए और आईएमए में _(5)_ होने की अनुमति प्राप्त है जबकि एनडीए में केवल लड़के चयनित हो सकते है। कुश कालरा की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपने _(6)_ निर्णय में लड़कियों को एनडीए में परीक्षा में शामिल होने की अनुमति प्रदान की। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को लैंगिक भेदभाव के अंतर्गत समानता के अधिकार (अनुच्छेद 14, 15 और 16) एवं स्वतंत्रता के अधिकार (अनुच्छेद 19) का _(7)_ मानते हुये अंतरिम निर्णय सुनाया। लैंगिक संवेदनशीलता अवसंरचनात्मक ढ़ाचे का विकास किया जाए। शारीरिक स्तर पर विभेद को_(8)_ विभेद न बनाया जाए। इसके लिए सूचना, ज्ञान के माध्यम से लोगों की _(9)_ में सकारात्मक परिवर्तन किया जाए। महिलाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। कार्यस्थल पर महिलाओं की शिकायत सम्बंधी तंत्र की स्थापना की जाए। चूंकि सेना से सम्बंधित जानकारियाँ सार्वजनिक नहीं हो पाती हैं ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि महिलाओं कि समस्याओं को _(10)_ के साथ त्वरित रूप से सम्बोधित किया जाए।
Q1.           
(a) परिमार्जित 
(b)  लैंगिक
(c) उत्कृष्ट 
(d) अद्वितीय 
(e) इनमें से कोई नहीं              
Q2.
(a) स्थितियों 
(b) अधिकारों 
(c) नियुक्तियों
(d) उत्तरदायित्वों 
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3.
(a) पदोन्नति
(b) सहअस्तित्व 
(c) सामंजस्य 
(d) परोपकार 
(e) इनमें से कोई नहीं
        
Q4.
(a) आधुनिकता 
(b) प्रशासन 
(c) अत्याचार 
(d) रूढ़िवादिता
(e) इनमें से कोई नहीं
    
Q5.
(a) प्रेषित 
(b) विजयी 
(c) चयनित
(d) उत्तीर्ण 
(e) इनमें से कोई नहीं
       
Q6.
(a) संकुचित 
(b) अंतरिम
(c) विस्तृत 
(d) बाहरी 
(e) इनमें से कोई नहीं
   
Q7.
(a) संघटन 
(b) संवर्धन 
(c) हस्तक्षेप 
(d) उल्लंघन
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8.
(a) निजी 
(b) पारंपरिक 
(c) सामाजिक
(d) व्यावहारिक 
(e) इनमें से कोई नहीं
Q9.
(a) शिक्षा 
(b) वृष्टि 
(c) सृष्टि 
(d) अभिवृत्ति
(e) इनमें से कोई नहीं
 
      
Q10. 
(a) महत्वपूर्ण 
(b) संवेदनशीलता 
(c) सौहार्द 
(d) मंतव्य 
(e) इनमें से कोई नहीं
SOLUTIONS  


S1. Ans. (b):
Sol.यहाँ ‘लैंगिक’ का प्रयोग उचित है।
S2. Ans. (c):
Sol. यहाँ ‘नियुक्तियों’ का प्रयोग उचित है।
S3. Ans. (a):
Sol. यहाँ ‘पदोन्नति’ का प्रयोग उचित है।
S4 Ans. (d):
Sol. यहाँ ‘रूढ़िवादिता’ का प्रयोग उचित है।
S5. Ans. (c):
Sol. यहाँ ‘चयनित’ का प्रयोग उचित है। 
S6. Ans. (b):
Sol. यहाँ ‘अंतरिम’ का प्रयोग उचित है।
S7. Ans. (d):
Sol. यहाँ ‘उल्लंघन’ का प्रयोग उचित है।  
S8. Ans. (c):
Sol. यहाँ ‘सामाजिक’ का प्रयोग उचित है।
S9. Ans. (d):
Sol. यहाँ ‘अभिवृत्ति’ का प्रयोग उचित है।
S10. Ans. (b):      
Sol. यहाँ ‘संवेदनशीलता’ का प्रयोग उचित है।




Practice Material (आप दिए गये लिंक्स पर जाकर अभ्यास कर सकते हैं) 




Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB PO & Clerk मेंस परीक्षाओं के लिए हिंदी भाषा प्रश्नावली 2021 : 25 September, 2021 – अव्यवस्थित वाक्य खंड को व्यवस्थित करना | Latest Hindi Banking jobs_3.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *