Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB Clerk Mains Exam Analysis

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026: यहाँ देखें डिफिकल्टी लेवल, गुड अटेम्प्ट्स और सेक्शन-वाइज एनालिसिस

IBPS RRB Clerk Mains Exam 2026 का आयोजन 1 फरवरी 2026 को देशभर में सफलतापूर्वक किया गया। मेन्स परीक्षा IBPS RRB Clerk भर्ती प्रक्रिया का अंतिम और निर्णायक चरण थी, जिसमें हजारों बैंकिंग अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा का हिस्सा रहें है या भविष्य मे किसी भी बैंकिंग परीक्षा का हिस्सा बनेंगे उनके लिए यहाँ दिया गया आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026 बहुत ही अहम होने वाला है।

इसलिए, यहां हम छात्रों के रियल फीडबैक और बैंकिंग एक्सपर्ट्स के एनालिसिस के आधार पर IBPS RRB Clerk Mains Exam Analysis 2026 दे रहे हैं। इस विश्लेषण में कुल कठिनाई स्तर, अनुमानित गुड अटेम्प्ट्स और सेक्शन-वाइज रिव्यू को विस्तार से कवर किया गया है, ताकि उम्मीदवार अपनी परफॉर्मेंस का सही आकलन कर सकें।

 

परीक्षा पैटर्न (Mains Exam Pattern 2026)

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा में कुल 5 सेक्शन पूछे गए, प्रत्येक में 40 प्रश्न, यानी कुल 200 प्रश्न (200 अंक)।

सेक्शन का क्रम इस प्रकार रहा:

  • रीजनिंग एबिलिटी
  • कंप्यूटर नॉलेज
  • जनरल अवेयरनेस
  • इंग्लिश / हिंदी भाषा
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी

 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026: कठिनाई स्तर

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 का स्तर Easy to Moderate रहा। जिन उम्मीदवारों की बेसिक क्लियरिटी और टाइम मैनेजमेंट अच्छा था, उनके लिए यह परीक्षा चयन के लिहाज़ से अनुकूल रही।

सेक्शन कठिनाई स्तर

सेक्शन कठिनाई स्तर
रीजनिंग एबिलिटी Easy to Moderate
कंप्यूटर नॉलेज Easy
जनरल अवेयरनेस Easy to Moderate
इंग्लिश भाषा Easy
न्यूमेरिकल एबिलिटी Moderate
कुल स्तर Easy to Moderate

कुल मिलाकर पेपर स्कोरिंग और बैलेंस्ड रहा।

 

Expected Good Attempts (अनुमानित)

130 से 150+ प्रश्न (एक्यूरेसी और कैटेगरी पर निर्भर)

 

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा विश्लेषण 2026 – सेक्शन-वाइज

रीजनिंग एबिलिटी

इस सेक्शन में पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट का दबदबा रहा। अच्छी प्रैक्टिस वाले उम्मीदवारों के लिए यह सेक्शन मैनेजेबल रहा।

कुल प्रश्न: 40

  • रीजनिंग टॉपिक-वाइज प्रश्न:
  • फ्लोर/फ्लैट + वैरिएबल पज़ल – 5
  • बॉक्स बेस्ड पज़ल – 5
  • मंथ बेस्ड पज़ल – 5
  • लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट – 8
  • ब्लड रिलेशन / फैमिली ट्री – 5
  • सिलॉजिज़्म – 3–4
  • डेटा सफिशिएंसी – 3
  • इनपुट-आउटपुट – 5
  • अल्फाबेट बेस्ड – 1

 

न्यूमेरिकल एबिलिटी

न्यूमेरिकल सेक्शन का स्तर Moderate रहा। DI और Arithmetic से ज्यादा प्रश्न पूछे गए।

न्यूमेरिकल टॉपिक-वाइज प्रश्न:

कुल प्रश्न: 40

  • एप्रॉक्सिमेशन – 5
  • रॉन्ग नंबर सीरीज़ – 5
  • बार ग्राफ / टेबल DI – 6
  • टेबुलर DI – 5
  • केसलेट DI – 7
  • Q1-Q2 – 4
  • अरिथमेटिक – 8

 

इंग्लिश लैंग्वेज

इंग्लिश सेक्शन तुलनात्मक रूप से सबसे आसान रहा। वोकैबुलरी और RC आधारित प्रश्न अधिक थे।

इंग्लिश टॉपिक-वाइज प्रश्न:

कुल प्रश्न: 40

  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन – 13
  • सेंटेंस अरेंजमेंट – 5
  • क्लोज टेस्ट – 5
  • एरर / मिस-स्पेल्ट – 10
  • वर्ड यूसेज / सिंगुलर-प्लूरल – 7

 

जनरल अवेयरनेस

GA सेक्शन में स्टैटिक GK और बैंकिंग अवेयरनेस हावी रही। करंट अफेयर्स की हिस्सेदारी सीमित रही।

 

कंप्यूटर नॉलेज

कंप्यूटर सेक्शन Easy और हाई-स्कोरिंग रहा। अधिकतर प्रश्न MS Office से पूछे गए।

 

prime_image

FAQs

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 का ओवरऑल लेवल क्या था?

Easy to Moderate

सबसे आसान सेक्शन कौन-सा रहा?

इंग्लिश भाषा और कंप्यूटर नॉलेज

GA में किस पर ज्यादा फोकस था?

स्टैटिक GK और बैंकिंग अवेयरनेस

गुड अटेम्प्ट्स कितने माने जा रहे हैं?

लगभग 130–150+

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me