IBPS RRB Clerk Prelims Exam 2025 का आज अंतिम दिन है। 14 दिसंबर को आयोजित शिफ्ट 1 की परीक्षा अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर के पैटर्न, कठिनाई स्तर और प्रश्नों की प्रकृति को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। कुल मिलाकर, इस शिफ्ट में भी परीक्षा का स्तर Easy to Moderate रहा और पैटर्न पिछले दिनों के अनुरूप संतुलित नजर आया।
डिफिकल्टी लेवल और गुड अटेम्प्ट (Shift 1)
| सेक्शन | कठिनाई स्तर | गुड अटेम्प्ट |
|---|---|---|
| रीजनिंग एबिलिटी | Easy to Moderate | 34-38 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | Easy to Moderate | 30-34 |
| ओवरऑल | Easy to Moderate | 71-75 |
सेक्शन-वाइज परीक्षा विश्लेषण
IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025, 14 दिसंबर शिफ्ट 1 – रीजनिंग एबिलिटी
रीजनिंग सेक्शन में पज़ल, सीटिंग अरेंजमेंट, अल्फान्यूमेरिक सीरीज़ और सिलॉजिज़्म से जुड़े प्रश्न पूछे गए। अधिकांश उम्मीदवारों ने बताया कि प्रश्नों का लेवल मैनेजेबल था और लॉजिक सेटअप सरल था, जिससे इस सेक्शन को कम समय में हल किया जा सका।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| फ्लोर आधारित पहेली (Floor & Floor) | 5 |
| पोस्ट आधारित पहेली | 5 |
| सीटिंग अरेंजमेंट (लिनियर, 8 व्यक्ति) | 5 |
| अनिश्चित लिनियर अरेंजमेंट | 3 |
| असमानता (Inequality) | 3–4 |
| सिलेागिज़्म (Only & Few) | 3–4 |
| वर्णमाला श्रृंखला (Alphabetical Series) | 5 |
| रक्त संबंध (Blood Relation) | 3 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| 3 अंकों की संख्यात्मक श्रृंखला | 5 |
| मीनिंगफुल वर्ड | 1 |
| कुल | 40 |
IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025, 14 दिसंबर शिफ्ट 1 – क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
क्वांट सेक्शन में सरलीकरण, मिसिंग नंबर सीरीज़, डेटा इंटरप्रिटेशन और बेसिक अंकगणित से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कुछ प्रश्नों में मल्टी-स्टेप कैलकुलेशन की जरूरत थी, लेकिन कुल मिलाकर यह सेक्शन स्कोरिंग और स्टूडेंट-फ्रेंडली रहा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सरलीकरण (Simplification) | 15 |
| मिसिंग नंबर सीरीज़ | 5 |
| अंकगणित (Arithmetic) | 10 |
| डेटा इंटरप्रिटेशन (लाइन चार्ट) | 5 |
| डेटा इंटरप्रिटेशन (टेबल) | 5 |
| कुल | 40 |
Also Check,
IBPS RRB Clerk Pre 2025 Memory Based Paper 2025: डाउनलोड करें सभी शिफ्ट के प्रश्न पेपर हिंदी में
IBPS RRB क्लर्क एक्सपेक्टेड कट-ऑफ 2025: जानें इस बार कितने नंबर पर होगा क्लियर, देखें राज्यवार कट ऑफ
| Related Links | |
| IBPS RRB Salary Structure | IBPS RRB Clerk Cut-Off [Previous Year] |
| IBPS RRB Clerk Previous Year Question Papers | IBPS RRB Clerk Syllabus & Exam Pattern |


IBPS RRB PO मेन्स 2025 के कंप्यूटर सेक्श...
IBPS RRB PO (Officer Scale I) मेन्स 2025...
RRB PO Mains 2025 Exam Analysis Hindi: द...


