आज आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन तीसरे दिन भी जारी रहा और 13 दिसंबर की Shift 3 सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद हमारी टीम ने कई उम्मीदवारों से बातचीत की और उनकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर पूरे पेपर का विस्तृत विश्लेषण तैयार किया है।
जिन अभ्यर्थियों ने यह शिफ्ट अटेंड की, उनके अनुसार पेपर का समग्र स्तर Easy to Moderate रहा। अधिकांश प्रश्न पिछले शिफ्ट्स के समान पैटर्न पर आधारित थे, जिससे अच्छी तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को खासा फायदा मिला।
इस लेख में हम आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, 13 दिसंबर Shift 3 के अंतर्गत Difficulty Level, Good Attempts और Section-wise Analysis विस्तार से दे रहे हैं।
IBPS RRB क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, 13 दिसंबर Shift 3: Difficulty Level
13 दिसंबर Shift 3 में शामिल उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार, इस शिफ्ट में पूछे गए प्रश्नों का स्तर Easy to Moderate रहा। पिछले शिफ्ट्स की तुलना में किसी भी प्रकार का नया या चौंकाने वाला पैटर्न देखने को नहीं मिला। Reasoning और Quant दोनों ही सेक्शन संतुलित रहे।
| Section | Difficulty Level |
|---|---|
| Reasoning Ability | Easy to Moderate |
| Quantitative Aptitude | Easy to Moderate |
| Overall | Easy to Moderate |
RRB क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, 13 दिसंबर Shift 3: Good Attempts
हर शिफ्ट के बाद उम्मीदवारों की सबसे बड़ी जिज्ञासा होती है कि Safe Zone के लिए कितने प्रश्नों का प्रयास अच्छा माना जाएगा। 13 दिसंबर Shift 3 में प्रश्नों के स्तर और औसत प्रयास को ध्यान में रखते हुए नीचे अनुमानित Good Attempts दिए गए हैं।
| Section | Good Attempts |
|---|---|
| Reasoning Ability | 30-35 |
| Quantitative Aptitude | 29-34 |
| Overall | 62-70 |
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, 13 दिसंबर Shift 3: Section-Wise Analysis
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 2 सेक्शन होते हैं— Reasoning Ability और Quantitative Aptitude, Section-wise analysis उम्मीदवारों को यह समझने में मदद करता है कि किस टॉपिक से कितने प्रश्न पूछे गए और किस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, 13 दिसंबर Shift 3: Reasoning Ability
Shift 3 में Reasoning Ability सेक्शन का स्तर Easy to Moderate रहा। हालाँकि 1–2 पज़ल्स थोड़े समय लेने वाले थे, लेकिन बाकी प्रश्न सीधे और स्कोरिंग थे।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| अनिश्चित बैठने की व्यवस्था (8 व्यक्ति) | 5 |
| फ्लोर आधारित पहेली (7 फ्लोर) | 5 |
| बॉक्स आधारित पहेली (7 बॉक्स) | 5 |
| असमानता (Inequality) | 3 |
| सर्कुलर आधारित बैठने की व्यवस्था (7 व्यक्ति) | 5 |
| सिलेागिज़्म (Syllogism) | 3 |
| अल्फ़ान्यूमेरिक सीरीज़ | 5 |
| शब्द श्रृंखला (Word Series) | 3 |
| रक्त संबंध (Blood Relation) | 3 |
| मीनिंगफुल वर्ड | 1 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| नंबर आधारित | 1 |
| कुल | 40 |
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, 13 दिसंबर Shift 3: Quantitative Aptitude
Quantitative Aptitude इस शिफ्ट का सबसे स्कोरिंग सेक्शन माना गया। Simplification और DI के प्रश्न सीधे थे, जबकि Arithmetic का स्तर मध्यम रहा।
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सरलीकरण (Simplification) | 10–11 |
| मिसिंग नंबर सीरीज़ | 5 |
| अंकगणित (Arithmetic) | 13–14 |
| टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन | 5 |
| लाइन ग्राफ डेटा इंटरप्रिटेशन | 5 |
| कुल | 40 |


आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण ...
IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025 (All D...
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण ...


