आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 की 13 दिसंबर, शिफ्ट 2 की परीक्षा अब सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और हजारों अभ्यर्थी पेपर के कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट और सेक्शन-वाइज एनालिसिस जानने के लिए उत्सुक हैं।
उम्मीदवारों से प्राप्त रियल-टाइम फीडबैक के आधार पर हमारी टीम के विश्लेषण में सामने आया है कि पेपर का ओवरऑल लेवल Easy to Moderate रहा। इस शिफ्ट में रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, दोनों ही सेक्शन संतुलित नजर आए, जिससे अधिकांश अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अच्छे अटेम्प्ट किए।
नीचे अब आप 13 दिसंबर 2025 – शिफ्ट 2 का कम्प्लीट IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025 चेक कर सकते है-
IBPS RRB प्रीलिम्स एग्जाम : Difficulty Level & Good Attempts (Shift 2 – 13 December)
छात्रों के अनुसार, दूसरी शिफ्ट का पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान — यानी कि Easy to Moderate। इस शिफ्ट में रीजनिंग सेक्शन अपेक्षाकृत लंबा रहा, जबकि क्वांट सेक्शन में कैलकुलेशन आसान थे।
| Section | Difficulty Level | Good Attempts |
|---|---|---|
| Reasoning Ability | Easy to Moderate | 31-35 |
| Quantitative Aptitude | Easy to Moderate | 30-34 |
| Overall | Easy to Moderate | 62-70 |
RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2025: सेक्शन – वाइज़ विश्लेषण
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025: रीजनिंग एबिलिटी (13 दिसंबर, शिफ्ट 2)
इस शिफ्ट में रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन में लगभग सभी टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। पजल्स की संख्या अधिक रही और कुछ पज़ल्स समय लेने वाले थे।
| विषय (Topics) | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| वर्ग आधारित पज़ल (Square Based Puzzle) | 5 |
| दिन आधारित पज़ल (7 व्यक्ति, सोमवार से रविवार) | 5 |
| अनिश्चित संख्या वाले व्यक्ति (N = 17) | 3 |
| फ्लैट एवं फ्लोर आधारित प्रश्न | 5 |
| असमानता (Inequality) | 3 |
| सिलॉजिज़्म (Syllogism) | 5 |
| मिक्स सीरीज़ (Mix Series) | 5 |
| अर्थपूर्ण शब्द (Meaningful Word) | 1 |
| रक्त संबंध (3 पीढ़ी) | 3 |
| शब्द आधारित श्रृंखला (Word Based Series) | 4–5 |
| जोड़ी निर्माण (Pair Formation) | 1 |
| कुल प्रश्न | 40 |
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विश्लेषण (13 दिसंबर, शिफ्ट 2)
क्वांट सेक्शन में इस बार सिंप्लीफिकेशन और DI ने स्कोरिंग का अच्छा मौका दिया। लगभग 15 प्रश्न सिंप्लीफिकेशन से आए जो आसान थे।
| विषय (Topics) | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सरलीकरण (Simplification) | 15 |
| लुप्त संख्या श्रृंखला (Missing Number Series) | 5 |
| अंकगणित (Arithmetic) | 10 |
| लाइन आधारित डेटा इंटरप्रिटेशन (Line DI) | 5 |
| टेबल आधारित डेटा इंटरप्रिटेशन (Table DI) | 5 |
| कुल प्रश्न | 40 |
IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025
| Name of Test | No. of Questions | Marks | Duration |
|---|---|---|---|
| Reasoning Ability | 40 | 40 | कुल 45 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 40 | 40 | |
| Total | 80 | 80 |
Also Check,
IBPS RRB Clerk Pre 2025 Memory Based Paper 2025: डाउनलोड करें सभी शिफ्ट के प्रश्न पेपर हिंदी में
IBPS RRB क्लर्क एक्सपेक्टेड कट-ऑफ 2025: जानें इस बार कितने नंबर पर होगा क्लियर, देखें राज्यवार कट ऑफ
| Related Links | |
| IBPS RRB Salary Structure | IBPS RRB Clerk Cut-Off [Previous Year] |
| IBPS RRB Clerk Previous Year Question Papers | IBPS RRB Clerk Syllabus & Exam Pattern |


IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025 (All D...
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा विश्लेषण ...
IBPS RRB Clerk क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2...


