IBPS PO Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO 2025 के लिए कुल 5208 रिक्तियों के साथ IBPS PO भर्ती नोटिफिकेशन 2025 (IBPS PO Notification 2025) कर दिया है. IBPS PO भर्ती के तहत देशभर के 11 सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों के लिए की जानी है. IBPS वैकेंसी 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं.
IBPS PO Notification 2025 Out for 5000+ Vacancies
IBPS PO Recruitment 2025 पर आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
IBPS ने PO 2025 के लिए 5000 से अधिक रिक्तियों के साथ नोटिफिकेशन जारी हो गया है, यहाँ आप बैंकवार कैटेगरी-वाइज वैकेंसी, पिछले वर्षों का ट्रेंड समेत वैकेंसी की कम्पलीट जानकरी देख सकते है
IBPS PO Recruitment 2025: Overview
IBPS PO Notification 2025 | |
Organization | Institute of Banking Personnel Selection |
Exam Name | IBPS PO 2025 |
Post | Probationary Officer |
Banks | 12 Participating Banks |
Vacancies | 5208 |
Category | Bank Job |
Job Location | Pan India |
Registration Dates | 1 – 21 July 2025 |
Selection Process | Prelims, Mains & Interview |
Application Fees | For General & OBCs- Rs. 850 and others- Rs. 175 |
Official Website | @ibps.in |
IBPS PO Vacancy 2025
आईबीपीएस पीओ के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 5208 है, जो भर्ती में भाग लेने वाले विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वितरित की जाती हैं. नीचे दी टेबल में आप IBPS PO Vacancy 2025 को बैंक-वार और श्रेणी वार देख सकते है-
क्र.सं. | बैंक का नाम | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | बैंक ऑफ बड़ौदा | 150 | 75 | 270 | 100 | 405 | 1000 |
2 | बैंक ऑफ इंडिया | 105 | 53 | 189 | 70 | 283 | 700 |
3 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 150 | 75 | 270 | 100 | 405 | 1000 |
4 | केनरा बैंक | 150 | 50 | 200 | 100 | 500 | 1000 |
5 | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 75 | 37 | 135 | 50 | 203 | 500 |
6 | इंडियन बैंक | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
7 | इंडियन ओवरसीज़ बैंक | 69 | 33 | 121 | 44 | 183 | 450 |
8 | पंजाब नेशनल बैंक | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
9 | पंजाब एंड सिंध बैंक | 53 | 27 | 98 | 36 | 144 | 358 |
10 | यूको बैंक | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
11 | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
कुल | 782 | 365 | 1337 | 520 | 2204 | 5208 |
IBPS PO 2025 में कुल 5208 पदों पर भर्ती एक बड़ा अवसर लेकर आई है। यदि आप इस बार सफल होना चाहते हैं, तो अभी से रणनीतिक तैयारी शुरू करें। ये वैकेंसी न केवल सरकारी नौकरी पाने का अवसर है, बल्कि बैंकिंग सेक्टर में एक सम्मानजनक करियर की शुरुआत भी है।
IBPS PO 2025 Vacancy Trend
IBPS PO 2025 के लिए आधिकारिक रिक्तियों की घोषणा आधिकारिक अधिसूचना PDF के साथ की जा चुकी है। इस वर्ष IBPS PO के कुल 5208 पदों पर भर्ती की जाएगी। पिछले वर्षों के वैकेंसी ट्रेंड का विश्लेषण करने से यह स्पष्ट होता है कि रिक्तियों की संख्या में साल दर साल उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कुछ वर्षों में रिक्तियों में बढ़ोतरी देखी गई, तो कुछ वर्षों में यह संख्या सीमित रही।
नीचे दी गई तालिका में हमने IBPS PO भर्ती के लिए पिछले 5 वर्षों के वैकेंसी ट्रेंड को प्रदर्शित किया है, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि 2025 में रिक्तियों की स्थिति अन्य वर्षों की तुलना में कैसी रही है:
IBPS PO Vacancy Trend | |
Year | Vacancies |
2025 | 5208 |
2024 | 5973 |
2023 | 3049 |
2022 | 6432 |
2021 | 4135 |
IBPS PO 2025 वैकेंसी को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक:
- बैंकिंग सेक्टर में डिजिटल विस्तार
- सरकारी योजनाएं जैसे वित्तीय समावेशन
- बैंकों की रिक्त पदों की आंतरिक आवश्यकता
- बुजुर्ग कर्मचारियों की रिटायरमेंट दर
IBPS PO तैयारी टिप्स:
- सिलेबस को अच्छी तरह से समझें और टॉपिक्स का टाइमटेबल बनाएं।
- हफ्ते में कम से कम 3 मॉक टेस्ट हल करें।
- जनरल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर की न्यूज पर नियमित नज़र रखें।
- टाइम मैनेजमेंट पर विशेष फोकस करें।
- नकारात्मक अंकन से बचने के लिए सटीकता पर काम करें।