IBPS PO 2025 Prelims Admit Card Out: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) 14 अगस्त 2025 को IBPS PO Prelims Admit Card 2025 जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल IBPS PO के लिए 5208 पद निकाले गए हैं।
उम्मीदवार नीचे स्क्रॉल करके IBPS PO हॉल टिकट से जुड़ी लेटेस्ट लाइव अपडेट्स, डाउनलोड करने के चरण, रिक्तियों, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
IBPS PO Prelims Exam Date 2025
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान पहले IBPS परीक्षा तिथि 2025 जारी कर चुका है. IBPS प्रीलिम्स परीक्षा 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित होगी, जबकि मेन परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को होगी।
IBPS PO Exam Centre List 2025: यहाँ देखें प्रीलिम्स परीक्षा केंद्रों के शहरों की पूरी लिस्ट!
IBPS PO 2025 Prelims Admit Card Direct Download Link
IBPS द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट डाउनलोड लिंक से अपना कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं। यह लिंक उम्मीदवारों को सीधे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ले जाएगा, जहां वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। यहाँ हम आपको डायरेक्ट लिंक डे रहे हैं ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकें-
IBPS PO 2025 Prelims Admit Card Direct Download Link
कैसे डाउनलोड करें IBPS PO 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड?
-
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर ‘IBPS PO 2025 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ / पासवर्ड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
IBPS PO 2025 परीक्षा शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | हैंडराइटिंग सैंपल | परीक्षा प्रारंभ | परीक्षा समाप्त |
---|---|---|---|---|
1 | 08:00 AM | 8:45 – 8:50 AM | 09:00 AM | 10:00 AM |
2 | 10:30 AM | 11:15 – 11:20 AM | 11:30 AM | 12:30 PM |
3 | 01:00 PM | 01:45 – 01:50 PM | 02:00 PM | 03:00 PM |
4 | 03:30 PM | 04:15 – 04:20 PM | 04:30 PM | 05:30 PM |