Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS PO Notification 2026

IBPS PO Notification 2026 Out: 6715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, Exam Pattern में बड़ा बदलाव, देखें पूरी डिटेल

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने आधिकारिक IBPS PO Notification 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6715 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

IBPS PO 2026: मुख्य जानकारी

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विवरण जानकारी
संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS)
पद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)
कुल रिक्तियां 6715
आवेदन प्रारंभ 1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026
शैक्षणिक योग्यता स्नातक
आयु सीमा 20 से 30 वर्ष
अनुमानित मासिक वेतन लगभग ₹76,000

IBPS PO 2026 में क्या बदला है?

इस बार भर्ती में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मुख्य परीक्षा (Mains) के परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया है, जिसमें प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है और बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता विषय को अधिक महत्व दिया गया है। इसके अलावा, इस वर्ष वैकेंसी की संख्या भी पिछले भर्ती चक्र की तुलना में काफी अधिक है, जिससे उम्मीदवारों के चयन की संभावना बढ़ गई है।

  1. मुख्य परीक्षा में अब 170 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता का वेटेज बढ़ाया गया है।
  3. इंग्लिश सेक्शन के अंक कम किए गए हैं।
  4. कुल 6715 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जो पिछले वर्ष से अधिक हैं।
  5. आवेदन प्रक्रिया में संशोधन (Edit Window) की सुविधा भी जोड़ी गई है।

IBPS PO Notification 2026 PDF डाउनलोड

IBPS PO Notification 2026 PDF को उम्मीदवार अब नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे वैकेंसी, पात्रता, परीक्षा तिथियां, आवेदन प्रक्रिया और संशोधित परीक्षा पैटर्न विस्तार से देख सकते हैं।

IBPS PO Notification 2026: Download PDF

IBPS PO वैकेंसी 2026 (Bank Wise)

बैंक वैकेंसी
Bank of Baroda 1900
Canara Bank 1500
Bank of Maharashtra 1100
Indian Overseas Bank 550
Punjab National Bank 504
Bank of India 500
Central Bank of India 500
Punjab & Sind Bank 161
Indian Bank NR
UCO Bank NR
Union Bank NR

IBPS PO Notification 2026 Out for 6715 Vacancies, Download PDF, Mains Pattern Revised – Home_4.1

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास होना चाहिए—

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation
  2. आयु 20 से 30 वर्ष
  3. भारत का नागरिक

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

IBPS PO Apply Online 2026 लिंक

IBPS PO Apply Online 2026 प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। IBPS PO आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन संबंधी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। सही जानकारी के साथ आवेदन करने पर ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले पंजीकरण (Registration) करना होगा, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है

IBPS PO Apply Online Link 2026

आवेदन कैसे करें?

IBPS PO Online Form भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. CRP PO/MT-XVI Apply Online लिंक खोलें।
  3. New Registration करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन फीस जमा करें।
  7. Final Submit करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

यदि आपका सपना सरकारी बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का है, तो IBPS PO Notification 2026 आपके लिए शानदार अवसर है। समय रहते आवेदन करें और नई परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी शुरू करें, ताकि इस सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठा सकें।

FAQs

IBPS PO Notification 2026 कब जारी हुआ?

IBPS PO Notification 2026 को 30 जून 2026 को जारी किया गया है।

IBPS PO 2026 में कितनी वैकेंसी हैं?

इस वर्ष IBPS PO के कुल 6715 पदों पर भर्ती होगी।

IBPS PO Online Form 2026 कब से शुरू हुआ?

IBPS PO ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है।

क्या IBPS PO Mains Exam Pattern 2026 में बदलाव हुआ है?

हाँ, इस बार Mains परीक्षा में प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 170 कर दी गई है और Banking Awareness व Data Interpretation का वेटेज भी बढ़ाया गया है।

क्या Final Year के छात्र IBPS PO 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, यदि वे निर्धारित समय सीमा तक स्नातक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत कर दें, तो आवेदन कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: