Q1. तीन संख्याएं दी गई है। पहली और तीसरी संख्या का औसत, दूसरी और तीसरी संख्या के औसत से 24 अधिक है। पहली और दूसरी संख्या के मध्य अंतर ज्ञात कीजिए।
Q2. एक युगल की वर्तमान औसत आयु 29 वर्ष है। क्रमशः दो वर्ष और 4 वर्ष बाद, एक बालक और एक बालिका का जन्म होता है। वर्तमान समय से 8 वर्ष बाद परिवार की औसत आय कितनी है? (वर्षों में)
Q3. भगत और अभी की वर्तमान आयु का क्रमशः अनुपात 9:8 है। 10 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 10:9 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु के मध्य अंतर कितना है?
Q4. एक कक्षा के 15 छात्रों की औसत आयु 18 वर्ष है। 5 नए छात्रों के नामंकन पर, कक्षा की औसत आयु 0.25 वर्ष घट जाती है। 5 नए छात्रों की औसत आयु (वर्षों में) कितनी है?
Q5. तीन वर्ष पहले, ‘A’, ‘B’ और ‘C’ की औसत आयु 27 वर्ष है। चार वर्ष बाद, A और C की आयु का अनुपात 7:10 हो जाता है। यदि B, C से 6 वर्ष छोटा है तो A की वर्तमान आयु कितनी है?
Q6. . सतीश, सैंडी और अभी की औसत आयु 32 वर्ष है और 10 वर्ष पहले उनकी आयु का क्रमशः अनुपात 2:4:5 था। सतीश की वर्तमान आयु कितनी है?
Q7.अभिषेक की आयु, आयुष की आयु का 3/4 है। आयुष की आयु उसके दोनों पुत्रों की औसत आयु से 11 वर्ष अधिक है जिसकी कुल आयु 50 वर्ष है। अभिषेक और आयुष की आयु के मध्य अंतर ज्ञात कीजिए।
Q8. व्यस्क लोगों के एक समूह की औसत आयु 40 वर्ष है। 30 वर्ष की औसत आयु के 10 नए व्यक्ति समूह में शामिल हो जाते हैं, तदनुसार औसत आयु 4 वर्ष घट जाती है। समूह में व्यक्तियों की वास्तविक संख्या कितनी थी?
Q9. P और Q की आयु का अनुपात 4:5 है। यदि 5 वर्ष बाद Q और P की वर्तमान आयु के मध्य अंतर 3 वर्ष है, तो P और Q की वर्तमान आयु का योग कितना है?
Q10.छात्रों के दो समूह, जिनकी औसत आयु 15 वर्ष और 25 वर्ष है, उन्हें एक तीसरे समूह के निर्माण के लिए, जिसकी औसत आयु 22 वर्ष है, मिला दिया जाता है। पहले समूह में छात्रों की संख्या का दूसरे समूह में छात्रों की संख्या से अनुपात कितना है?
Q11.रिया और रानी की वर्तमान आयु का क्रमशः अनुपात 13:15 है। 6 वर्ष बाद, रिया और रानी की आयु के मध्य सम्बंधित अनुपात 7:8 हो जाएगा। 6 वर्ष बाद रिया की आयु कितनी होगी?
Q12. माँ और उसके 4 बच्चों की औसत आयु 10 वर्ष है। यदि माँ की आयु को हटा दिया जाता है, तो औसत आयु 6 वर्ष घट जाती है। माँ की आयु कितनी है?
Q13. पहले 6 दिनों के लिए एक व्यक्ति की औसत आय 29 रूपए है, अगले 6 दिनों के लिए 24 रूपए, अगले 10 दिनों के लिए 32 रूपए और माह के शेष दिनों के लिए 30 रूपए है। व्यक्ति की प्रतिदिन औसत आय ज्ञात कीजिए (मान लें कि माह 30 दिनों का है)।
Q14. मि. बंसल की आयु उसकी पत्नी स्मृति की आयु का 120% प्रतिशत है। उनके दो बच्चें हैं। परिवार की औसत आयु 20 वर्ष है। यदि स्मृति की आयु 25 वर्ष है, तो बच्चों की औसत आयु कितनी है?
Q15. एक कक्षा के छात्रों का औसत भार 51 किग्रा है। लड़कों और लड़कियों का अनुपात 11:6 है। यदि लड़कियों की कुल संख्या 12 हैं और अध्यापकों का भार भी शामिल किया जाए, तो औसत भार एक किग्रा बढ़ जाता है। अध्यापक का भार कितना है?
- Quantitative Aptitude Study Notes for Bank Exams
- Quantitative Aptitude Questions for all Competitive Exams



















IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 जारी: य...
IBPS RRB Clerk Mains Cut Off 2026 जारी, ...
Bihar Civil Court Peon Previous Year Que...



