IBPS Clerk Notification 2025 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने बहुप्रतीक्षित IBPS Clerk Recruitment 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) में क्लर्क पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
IBPS Clerk नौकरी: एक सुनहरा मौका पब्लिक सेक्टर बैंक में स्थायी और प्रतिष्ठित करियर का
अगर आप एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं जो न केवल आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करे बल्कि आपको एक क्लासी लाइफस्टाइल और सामाजिक प्रतिष्ठा भी दे, तो IBPS क्लर्क का पद आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) के माध्यम से देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (Public Sector Banks) में क्लर्क की भर्ती की जाती है, जो स्थायीत्व, सुरक्षा और ग्रोथ के लिहाज़ से युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में गिनी जाती है।
[Official] IBPS Clerk Notification 2025 Out: Check Full Detail
IBPS Clerk नोटिफिकेशन (IBPS Clerk Notification 2025) के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, IBPS Clerk नोटिफिकेशन में उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, वेतनमान और चयन प्रक्रिया जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों चेक कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर या पोस्ट में दिए गए डायरेक्ट लिंक से online मोड में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.
IBPS Clerk Notification 2025 Official PDF – Download Now
एक IBPS Clerk न केवल बैंकिंग सिस्टम की रीढ़ होता है, बल्कि उसे नियमित वेतनवृद्धि, प्रमोशन, छुट्टियों की सुविधा, PF/पेंशन और अन्य आकर्षक भत्ते भी मिलते हैं। काम के घंटे तय होते हैं, जिससे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में शानदार बैलेंस बना रहता है। यह नौकरी न सिर्फ सुरक्षा और स्थायीत्व देती है, बल्कि एक सम्मानजनक जीवनशैली का वादा भी करती है।
IBPS Clerk Vacancy 2025 – राज्यवार रिक्तियां
नीचे दी टेबल में आप IBPS Clerk 2025 राज्यवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी देख सकते है:-
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | कुल रिक्तियां |
---|---|
अंडमान व निकोबार | 13 |
आंध्र प्रदेश | 367 |
अरुणाचल प्रदेश | 22 |
असम | 204 |
बिहार | 308 |
चंडीगढ़ | 63 |
छत्तीसगढ़ | 214 |
दादरा नगर हवेली और दमन दीव | 35 |
दिल्ली | 416 |
गोवा | 87 |
गुजरात | 753 |
हरियाणा | 144 |
हिमाचल प्रदेश | 114 |
जम्मू और कश्मीर | 61 |
झारखंड | 106 |
कर्नाटक | 1170 |
केरल | 330 |
लद्दाख | 5 |
लक्षद्वीप | 7 |
मध्य प्रदेश | 601 |
महाराष्ट्र | 1117 |
मणिपुर | 31 |
मेघालय | 18 |
मिजोरम | 28 |
नागालैंड | 27 |
ओडिशा | 249 |
पुडुचेरी | 19 |
पंजाब | 276 |
राजस्थान | 328 |
सिक्किम | 20 |
तमिलनाडु | 894 |
तेलंगाना | 261 |
त्रिपुरा | 32 |
उत्तर प्रदेश | 1315 |
उत्तराखंड | 102 |
पश्चिम बंगाल | 540 |
कुल | 10,277 |
Check – IBPS Clerk State-Wise Vacancy 2025
IBPS Clerk 2025: 10,277 पदों के लिए आवेदन विंडो हुई Active
IBPS Clerk भर्ती 2025 के तहत 10,277 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 01 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस पोस्ट में नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिससे आप आसानी से आवेदन फॉर्म तक पहुंच सकते हैं. यह मौका उन युवाओं के लिए है जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्थायी नौकरी की तलाश में हैं.
Click here to Apply Online for IBPS Clerk Recruitment 2025
Also Read-
IBPS Clerk 2025 में हुए बड़े बदलाव: नई पोस्ट, नया पे-स्केल और बदला हुआ एग्जाम पैटर्न!
1. भर्ती तिथियां
-
संस्था: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
-
पद: Customer Service Associate (formerly Clerk) – CRP-CSA‑XV
-
पंजीकरण: 1 अगस्त 2025 से लेकर 21 अगस्त 2025 तक
-
प्रारंभिक परीक्षा: 4, 5, 11 अक्टूबर 2025
-
मेन्स परीक्षा: 29 नवंबर 2025
-
प्रोविजनल अलॉटमेंट: मार्च 2026 तक हासिल होगी
2. पात्रता और आयु सीमा
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन। इसके अलावा कम्प्यूटर लिटरेसी/कोर्स और स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है
-
आयु सीमा (01.07.2025 तक): न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 28 वर्ष
-
आरक्षण आधारित आयु छूट:
-
SC/ST – 5 वर्ष
-
OBC (Non-creamy layer) – 3 वर्ष
-
PWD – 10 वर्ष
-
पूर्व सैनिक/दिव्यांग पूर्व सैनिक – सेवा अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम 50 वर्ष तक)
-
अन्य विशेष श्रेणियाँ जैसे विधवा महिलाएं, 1984 दंगाशिकार etc. की छूट नियमानुसार लागू
-
Click Here to Check IBPS Clerk Eligibility Criteria Complete Detail in Hindi
3. क्लर्क चयन प्रक्रिया
-
प्रीलिम (Prelims): क्वालीफाइंग स्तर की परीक्षा
-
मेन्स (Mains): स्कोरिंग परीक्षा जिसमें मेरिट लिस्ट आधारित अंतिम चयन
-
नोट: कोई इंटरव्यू नहीं होगा, चयन मेन्स परीक्षा के स्कोर के आधार पर तय किया जाएगा
IBPS Clerk Previous Year Question Papers PDF – Download Hindi
4. क्लर्क परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims – 100 अंक)
अनुभाग | प्रश्न संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
English Language | 30 | 30 | 20 मिनट |
Numerical Ability | 35 | 35 | 20 मिनट |
Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
क्लर्क मेन्स परीक्षा पैटर्न (Mains – 200 अंक)
अनुभाग | प्रश्न संख्या | अंक | समय |
---|---|---|---|
Reasoning + Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 मिनट |
English Language | 40 | 40 | 35 मिनट |
Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 मिनट |
General/Financial Awareness | 50 | 50 | 35 मिनट |
कुल | 190 | 200 | 160 मिनट |
-
दोनों परीक्षाओं में – हर गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग
5. क्लर्क सिलेबस (Syllabus Overview)
परीक्षा | मुख्य विषय |
---|---|
Prelims | English, Numeric, Reasoning |
Mains | अंग्रेजी, तर्कशक्ति, कम्प्यूटिंग क्षमता, मात्रात्मक क्षमता, सामान्य/वित्तीय ज्ञान |
सिलेबस विवरण:
-
English: Vocabulary, Grammar, Reading comprehension
-
Reasoning: Analogy, Coding-decoding, Sitting arrangement, Series, आदि
-
Quantitative Aptitude: Arithmetic, Data interpretation, Algebra आदि
-
General Awareness: Banking awareness, Current Affairs, Financial news और उत्पादित बैंकिंग ट्रेंड्स
Click Here to Check IBPS Clerk Syllabus and Exam Pattern Complete Detail in Hindi
6. वेतन और करियर प्रोफ़ाइल
-
Basic Pay: ₹24,050-₹64,480 प्रति माह
-
इसके अतिरिक्त मिलने वाले भत्ते: Dearness Allowance, HRA, Medical Allowance, Transport Allowance
- इन-हैंड सैलरी (SHB): नेट वेतन (Net Salary): ₹47,345.10
Click Here to check IBPS Clerk Salary, Allowance and Perk Complete Detail in Hindi