Latest Hindi Banking jobs   »   Har Ghar Tiranga Campaign in HIndi:...

Har Ghar Tiranga Campaign in HIndi: क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, कैसे शामिल हो इस अभियान में, जानें सब कुछ

Har Ghar Tiranga Campaign in HIndi: क्या है 'हर घर तिरंगा' अभियान, कैसे शामिल हो इस अभियान में, जानें सब कुछ | Latest Hindi Banking jobs_3.1


Har Ghar Tiranga Campaign in Hindi: ‘हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign)’ आज़ादी का अमृत महोत्सव (देश की आजादी का 75वां दिवस) मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी एक पहल है। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है और हर घर तिरंगा अभियान हम लोगों को हर कोने में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करता है।



गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में पूरे जोश के साथ अपनी भागीदारी दिखाने और दुनिया को यह दिखाने का अनुरोध किया कि हम भारत के लोग पूरी तरह एकजुट हैं। लोगों को 13 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए कहा गया है। इस लेख में, हमने हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तृत ज़ानकारी प्रदान की है।

 हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign)

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) 22 जुलाई, 2022 को भारत के आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस पहल की शुरू की गई। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने एक कविता का पाठ किया, जिसकी रचना हमारे माननीय प्रधान मंत्री ने स्वयं की थी और यह आज़ादी का अमृत महोत्सव उत्सव की थीम कविता (Theme Poem) बन गई है। कविता की पंक्तियाँ इस प्रकार हैं:

“यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है।

असंख्य भुजाओं की शक्ति है, हर तरफ़ देश की भक्ति है,

तुम उठो तिरंगा लहरा दो, भारत के भाग्य को फहरा दो

यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है।

कुछ ऐसा नहीं जो कर ना सको, कुछ ऐसा नहीं जो पा ना सको,

तुम उठ जाओ, तुम जुट जाओ, सामर्थ्य को अपने पहचानो,

कर्तव्य को अपने सब जानो, भारत का ये अनमोल समय है,

यही समय है, सही समय है।”

हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन (Har Ghar Tiranga Registration)

भारत सरकार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। जिसका पंजीकरण 22 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2022 है। 


हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए लोगों को अपनी तस्वीरें harghartirang.com पर अपलोड करनी होगी जो उन्हें पोर्टल पर हाइलाइट करने में मदद करेगी। लोग 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मना सकते हैं। इसके अलावा वे https://harghartirang.com पर वर्चुअल रूप से ‘झंडा लगा सकते हैं’ और झंडे के साथ में एक सेल्फी भी पोस्ट कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र (Har Ghar Tiranga Certificate)

हर घर तिरंगा अभियान में सभी को रुचि लेकर भाग लेना चाहिए और हर घर तिरंगे का सर्टीफिकेट प्राप्त करना चाहिए। हर घर तिरंगा सर्टीफिकेट  डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं:


  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट harghartiranga.com पर जाना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जिसमें आपको Pin a flag पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर NEXT पर क्लिक करना है या आप अपनी जीमेल आईडी से भी कंटीन्यू कर सकते हैं।
  • NEXT करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा और आपका पंजीकरण पूरा हो चुका है।
  • अब आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें ।
  • सर्टिफिकेट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।

More Links:


हम हर घर तिरंगा क्यों मना रहे हैं? (Why do we Celebrate Har Ghar Tiranga?)

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के स्मरणोत्सव में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान हमारे तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान दिखाने के लिए है, जो हमारे राष्ट्र के लिए एक गौरव का प्रतीक है।


लोगों ने हमेशा तिरंगे के साथ औपचारिक संबंध (सम्मान और प्यार वाला) बनाए रखा। इसलिए भारत सरकार हर घर तिरंगे का विचार लेकर आई, ताकि लोग तिरंगे के साथ व्यक्तिगत संबंध बना सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की भावना पैदा कर सकें।



Recent Posts: 

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

Aiming for CAIIB RETAIL JULY 2022? | Watch CAIIB RETAIL CASE STUDY ENGLISH AND BILINGUAL MEDIUM PAID Demo Class for Free_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *