Latest Hindi Banking jobs   »   GA Topper Series: Presidential Candidates 2022...

GA Topper Series: Presidential Candidates 2022 in Hindi, जानें किसे बनाया गया है ‘राष्ट्रपति पद 2022’ का उम्मीदवार

GA Topper Series: Presidential Candidates 2022 in Hindi, जानें किसे बनाया गया है 'राष्ट्रपति पद 2022' का उम्मीदवार | Latest Hindi Banking jobs_3.1

 

Presidential Candidates 2022 in Hindi: देखें किसे बनाया गया राष्ट्रपति पद 2022 का उम्मीदवार-

द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu)

  • द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय राजनेता हैं, जिन्हें साल 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance – NDA) की आधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया है।
  • इनका जन्म ओडिशा के जनजाति-बहुल जिले मयूरभंज के एक सुदूर गांव के एक संथाल/संताल जनजातीय (Santhal Tribe) परिवार में हुआ था। उनके पिता और दादा ग्राम पंचायत के प्रधान थे।
  • द्रौपदी राजनीति में आने से पहले एक सामान्य क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1997 में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।
  • उन्होंने सिंचाई विभाग में एक जूनियर असिस्टेंट के रूप में भी काम किया है।
  • वह साल 2000 और 2004 के चुनावों में मयूरभंज जिले के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार राज्य विधानसभा के लिए चुनी गईं।
  • वह उड़ीसा में 6 मार्च, 2000 से 6 अगस्त, 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से 16 मई, 2004 तक भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं। 
  • उन्होंने वर्ष 2015 में झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

Yashwant Sinha (यशवंत सिन्हा)

  • यशवंत सिन्हा को भारत के संयुक्त विपक्ष (United Opposition) द्वारा साल 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।
  • ये बिहार का रहने वाला है।
  • यह एक भारतीय प्रशासक (Indian administrator) और राजनीतिज्ञ (Politician) रह चुके हैं।
  • उन्होंने प्रधान मंत्री चंद्रशेखर की सरकार में 1990 से 1991 तक और फिर से मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने जुलाई 2002 से मई 2004 तक विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 21 अप्रैल, 2018 को पार्टी छोड़ने से पहले वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
  • साल 2015 में, उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑफिसर डे ला लेगियन डी’हॉनर (Officier de la Légion d’Honneur)” से सम्मानित किया गया।

कमेंट सेक्शन में में बैंक परीक्षाओं के लिए निम्नलिखित अपेक्षित प्रश्नों के उत्तर दें:

Q1. द्रौपदी मुर्मू किस राज्य की राज्यपाल बनीं?

Q2. द्रौपदी मुर्मू किस जनजाति से संबंधित हैं?

Q3. यशवंत सिन्हा को किस देश ने “ऑफिसर डे ला लेगियन डी’हॉनर (Officier de la Légion d’Honneur)” पुरस्कार दिया?

Also Check:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *