ESIC Full Form क्या है?
ESIC का Full Form है – Employees’ State Insurance Corporation (कर्मचारी राज्य बीमा निगम)
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC – Employees’ State Insurance Corporation) श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन एक सरकारी संस्था है, जो श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह भारत सरकार का एक सामाजिक सुरक्षा संगठन है, जो कर्मचारियों और उनके परिवार को स्वास्थ्य बीमा, मेडिकल सुविधाएँ और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है।
ESIC का मुख्य उद्देश्य
ESIC की शुरुआत कर्मचारियों को बीमारी, दुर्घटना, मातृत्व और विकलांगता जैसी परिस्थितियों में वित्तीय और स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए की गई थी।
ESIC के लाभ (Benefits of ESIC)
ESIC योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार को कई लाभ मिलते हैं:
- मुफ्त मेडिकल ट्रीटमेंट (स्वयं और परिवार के लिए)
- बीमारी भत्ता (Sickness Benefit): काम करने में असमर्थ होने पर वेतन का 70% तक भुगतान
- मातृत्व लाभ (Maternity Benefit): महिला कर्मचारियों के लिए
- दुर्घटना और विकलांगता लाभ
- परिवारिक पेंशन (Dependents’ Benefit): कर्मचारी की मृत्यु होने पर
Nursing Maha Pack: RRB, NORCET, SGPGI, BTSC, KGMU & More – One Pack, Full Selection PreparationRs 2,798.84Enroll Now
UGC NET COMMERCE MEGAPACK WITH ENGLISH MEDIUM BOOK KIT (LIVE CLASS I TEST SERIES I VIDEOS I BOOKS)Rs 8,199.84Enroll Now
UGC NET ENGLISH MEGA PACK WITH ENGLISH MEDIUM BOOK KITRs 7,649.18Enroll Now
ESIC वेतन और योगदान
- जिन कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹21,000 तक है (PWD उम्मीदवारों के लिए ₹25,000 तक), वे ESIC स्कीम के अंतर्गत आते हैं।
- कर्मचारी योगदान: 0.75% (वेतन से कटौती)
- नियोक्ता (Employer) योगदान: 3.25%
यानी कुल मिलाकर वेतन का 4% से भी कम हिस्सा इस स्कीम में जाता है और बदले में पूरा परिवार मेडिकल और सामाजिक सुरक्षा लाभ उठा सकता है।
ESIC के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स
ESIC के तहत रजिस्ट्रेशन या क्लेम करने के लिए निम्न डॉक्युमेंट्स जरूरी हैं:
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- कर्मचारी और नियोक्ता का विवरण
- बैंक पासबुक / खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नियुक्ति पत्र (Appointment Letter)
- वेतन स्लिप
अगर आप सरकारी नौकरी या प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं और आपका वेतन निर्धारित सीमा में है, तो ESIC आपके लिए एक बड़ी सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।
| Other Important Full Form | |
| SSC, IFS, IAS, IPS, PSC Full form | UPSC Full Form in Hindi |
| NIACL AO Full Form | ICAR full Form |
इन्हें भी पढ़ें





EMRS Full Form in Hindi: जानिए...
क्या है KYC? क्यों...
Full Form Of Computer in Hindi: कं...


