जीवन एक यात्रा है, जिसमें कहीं उबड़-खाबड़ पहाड़ियां है तो कहीं समतल मैदान, जिन्हें हम पार करते हुए आगे बढ़ते हैं। आगे बढ़ने के लिए हम एक लक्ष्य बनाते हैं, एक सपना देखते हैं, जिसे पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। हमें हमेसा बड़े सपने बनाना चाहिए और अगर आप उस लक्ष्य के प्रति गंभीर है, तो वह आपकी रातों की नींद उड़ा देगा। महान वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कहा भी है –
पर याद रहे सफलता के मार्ग में असफलता भी कई बार देखने को मिलती है, जिसके लिए आप को अभी तैयार रहना चाहिए. कोई भी सफलता बिना समर्पण और बलिदान के नहीं मिलती, उसके लिए कड़ा संघर्ष आवश्यक है। आपके पास धैर्य होना बुरे वक़्त में बिना डगमगाए आप अपने मार्ग में आते बढ़ते रहें। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार असफल होते हैं, आपको अपने सपने को पूरा करने के लिए गिर कर फिर उठना होगा और फिर से चलना शुरू करना होगा। बिग ड्रीम आपके लक्ष्य और जुनून को दर्शाता है, आप क्या बनना चाहते हैं और असफलताएं सबसे अच्छे विशेषज्ञ हैं जो आपको अपने सपने की दिशा में उठाए गए हर कदम के महत्व का एहसास कराती हैं। यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, तो आपको एक ऐसे पद या विशेष संस्थान को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए, जिससे आप निरंतर उसके बारे में सोच सकें और गतिशील रहें।
आपको बड़े सपने देखने से नहीं डरना चाहिए। आप जितना बड़ा सपना देखते हैं, उतना ही बेहतरीन मार्ग चुनते हैं। असफल होने और फिर से उठने की हिम्मत रखें। खुद को प्रेरित रखना चाहिए, ताकि आपको अपने सपनों को बीच में न छोड़ना पड़े। आज आपके पास जो मुश्किलें हैं उनसे परेशान न हों बल्कि अपने भविष्य के बारे में सोचें, जिसके लिए आप आज पीड़ा सह रहे हैं।





आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 2026 GA प्र...
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा विश...
RRB Group D 2026: 21,997 पदों पर भर्ती श...



