Latest Hindi Banking jobs   »   CTET Result 2026

CTET Feb 2026 Result: CTET फरवरी रिजल्ट और स्कोर कार्ड ऐसे करना होगा डाउनलोड, देखें पूरी प्रक्रिया

CTET 2026 Result Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 का रिजल्ट मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इससे पहले 12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं।

यहाँ आप CBSE CTET फरवरी परीक्षा का रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स, स्कोरकार्ड डिटेल्स और ctet.nic.in से डाउनलोड करने का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल देख सकते है.

 

CTET Result 2026 कब आएगा?

  • परीक्षा तिथि: 7 और 8 फरवरी 2026
  • प्रोविजनल आंसर की: 12 मार्च 2026
  • रिजल्ट (संभावित): मार्च 2026 

आमतौर पर CTET का रिजल्ट परीक्षा के 4–6 सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाता है।

 

CTET पासिंग मार्क्स 2026

CTET परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे:

  • सामान्य वर्ग: 60% (90 अंक)
  • SC/ST/OBC/PwD: 55% (5% की छूट)

CTET रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

 

CTET Scorecard 2026 में क्या-क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में ये डिटेल्स शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • कैटेगरी
  • पेपर (Paper 1 / Paper 2)
  • सेक्शन-वाइज मार्क्स
  • कुल अंक

 

CTET Result 2026 Link

CTET Result 2026 लिंक बहुत जल्द ही एक्टिव होने वाला है। Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दिए “CTET Result 2026 Link” के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड आसानी से चेक कर सकेंगे, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें।

CTET Result 2026 Link (Active Soon) – Click Here to Check

 

CTET Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड दर्ज करें
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  • डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

 

CTET क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

  • शिक्षक बनने के लिए जरूरी पात्रता परीक्षा
  • कक्षा 1–5 (Paper 1) और 6–8 (Paper 2) के लिए अनिवार्य
  • कई राज्यों की शिक्षक भर्ती में CTET स्कोर मान्य

यही कारण है कि हर साल CTET रिजल्ट लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला करता है।

 

जरूरी अपडेट

  • परीक्षा 7-8 फरवरी को आयोजित
  • आंसर की 12 मार्च को जारी
  • रिजल्ट मार्च के अंत तक संभव
  • पासिंग मार्क्स 60% (रिजर्व कैटेगरी को छूट)

अगर आपने CTET 2026 परीक्षा दी है, तो अभी से अपना लॉगिन डिटेल तैयार रखें, रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

prime_image

FAQs

CTET Result 2026 कब आएगा?

CTET Result इस सप्ताह में आने की संभावना है।

CTET पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

सामान्य वर्ग के लिए 60% और आरक्षित वर्ग के लिए 55% अंक।

CTET रिजल्ट कहां चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर।

क्या CTET सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड होता है?

हां, अब CTET सर्टिफिकेट आजीवन मान्य है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me