BSSC Field Assistant Exam 2025: परीक्षा तिथि में बदलाव
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने क्षेत्र सहायक पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 11 जुलाई 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अब आयोग ने इसे स्थगित करते हुए नई तिथि 10 अगस्त 2025 (रविवार) घोषित की है।
क्यों स्थगित हुई परीक्षा?
हालांकि आयोग ने कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, लेकिन “अपरीहाय कारणवश” परीक्षा को स्थगित कर नई तिथि घोषित की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए नोटिस में BSSC फील्ड असिस्टेंट परीक्षा स्थगित होने, नई परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी पढ़ सकते है

ऑफिशियल नोटिस के प्रमुख बिंदु
-
पद का नाम: क्षेत्र सहायक
-
विज्ञापन संख्या: 03/25
-
पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि: 11 जुलाई 2025
-
नई परीक्षा तिथि: 10 अगस्त 2025 (रविवार)
-
परीक्षा का माध्यम: OMR आधारित ऑफलाइन मोड
-
आधिकारिक वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
BSSC Field Assistant 2025 – वर्गवार पदों का विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 79 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 35 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 20 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 21 |
| अति पिछड़े वर्ग की महिलाएं | 7 |
| एमबीसी (MBC) | 37 |
पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया
-
शैक्षणिक योग्यता: ISC (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा अनिवार्य है।
-
अन्य योग्यताएं मान्य नहीं होंगी।
-
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक):
-
सामान्य पुरुष: 18–37 वर्ष
-
सामान्य महिला/BC/OBC: अधिकतम 40 वर्ष
-
SC/ST (पुरुष/महिला): अधिकतम 42 वर्ष
-
-
चयन प्रक्रिया:
-
चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
-
चरण 2: मुख्य परीक्षा (Mains)
-
वेतनमान: ₹5200-₹20200 + ₹1900 ग्रेड पे (लेवल-2)
-
BSSC Field Assistant Admit Card 2025 – जल्द होगा जारी
BSSC Field Assistant एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7–10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से कार्ड डाउनलोड करना होगा।
BSSC Field Assistant एडमिट कार्ड ऑफिसियल लिंक एक्टिव होने के यहाँ दिया जाएगा.
BSSC फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिहार में कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही अब उम्मीदवारों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का समय है। नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें और परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें।


Bihar Civil Court Peon Exam 2026 Cancell...
IBPS Calendar 2026 Out: यहाँ देखें PO, क...
Rajasthan LDC Exam Date 2026 Out: एलडीसी...


