Latest Hindi Banking jobs   »   71वीं BPSC परीक्षा 2025
Top Performing

71वीं BPSC परीक्षा 2025: 1500 पदों पर होगी भर्ती, जानें विभागवार रिक्तियां और तैयारी की रणनीति

बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 71वीं BPSC परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है, जिसके तहत लगभग 1500 पदों पर भर्ती की संभावना जताई गई है.

हाल ही में विभिन्न विभागों द्वारा बीपीएससी को भेजे जाने वाले पदों से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार लगभग 1500 पदों पर नियुक्ति की संभावना है। इन पदों में डिप्टी कलेक्टर, परियोजना प्रबंधक, प्रखंड पदाधिकारी, सहकारिता प्रचार पदाधिकारी और वित्त विभाग से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां शामिल हैं।

BPSC भर्ती 2025: विभागवार रिक्तियों का पूरा विवरण

नीचे दिए गए आंकड़े बताते हैं कि किन-किन विभागों में कितने पदों की अधियाचन भेजी जा चुकी है या भेजे जाने की प्रक्रिया में है:

71वीं BPSC परीक्षा 2025: 1500 पदों पर होगी भर्ती
विभाग पद का नाम कुल पद अधियाचन भेजने की तिथि
सामान्य प्रशासन डिप्टी कलेक्टर 50 भेजी जाएगी
उद्योग विभाग परियोजना प्रबंधक 9 5 फरवरी 2025
अल्पसंख्यक कल्याण प्रखंड पदाधिकारी 459 28 मार्च 2025
सहकारिता विभाग सहकारिता प्रचार पदाधिकारी 502 24 मार्च 2025
मद्य निषेध विभाग अवर निषंधक 3 5 फरवरी 2025
वित्त विभाग फाइनेंस ऑफिसर 29 28 मार्च 2025
वित्त विभाग रेवेन्यू ऑफिसर 45 भेजी जाएगी

इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि आगामी बीपीएससी परीक्षा में कुल मिलाकर लगभग 1500 पदों की अधियाचना हो सकती है। विशेष रूप से डिप्टी कलेक्टर/एसडीएम/एसडीसी जैसे प्रतिष्ठित पदों की 50 वैकेंसी संभावित बताई जा रही हैं।

BPSC भर्ती 2025: डिप्टी कलेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पदों का सुनहरा अवसर

डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, एसडीसी जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए 50 सीटें प्रस्तावित हैं। ये पद न केवल सामाजिक प्रतिष्ठा बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

BPSC भर्ती 2025: कब आएगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन?

BPSC को जैसे ही सभी विभागों से अधियाचन प्राप्त होंगे, इसके तुरंत बाद 71वीं BPSC परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इस नोटिफिकेशन में पात्रता, परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

BPSC भर्ती 2025: तैयारी का यही है सही वक्त

यह अवसर बिहार के उन लाखों युवाओं के लिए है जो प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं। यदि आप BPSC 71वीं परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो यह समय आपके लिए निर्णायक हो सकता है। 1500 पदों की संभावित भर्ती एक बड़ा मौका है जिसे कोई भी गंभीर अभ्यर्थी छोड़ना नहीं चाहेगा।

BPSC भर्ती 2025: तैयारी की रणनीति: कैसे पाएं सफलता?

यदि आप इन पदों को लेकर गंभीर हैं, तो अभी से योजना बनाकर तैयारी शुरू कर दें:

  1. BPSC सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से समझें।

  2. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अध्ययन करें।

  3. करेंट अफेयर्स, बिहार विशेष और सामान्य अध्ययन पर विशेष ध्यान दें।

  4. टाइम टेबल बनाकर रोजाना 6-8 घंटे की पढ़ाई सुनिश्चित करें।

  5. मॉक टेस्ट और रिवीजन को नियमित रखें

71वीं BPSC परीक्षा 2025: 1500 पदों पर होगी भर्ती, जानें विभागवार रिक्तियां और तैयारी की रणनीति | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

BPSC 71वीं परीक्षा में कुल कितने पद होंगे?

लगभग 1500 पदों पर भर्ती की संभावना है।

किन प्रमुख पदों के लिए वैकेंसी संभावित है?

डिप्टी कलेक्टर, प्रखंड पदाधिकारी, परियोजना प्रबंधक, फाइनेंस ऑफिसर, रेवेन्यू ऑफिसर आदि।

नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

सभी विभागों से अधियाचन प्राप्त होते ही BPSC द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

तैयारी कब और कैसे शुरू करें?

अभी से नवीनतम सिलेबस और पुराने प्रश्नपत्रों के आधार पर योजना बनाकर तैयारी शुरू करें।

TOPICS: