बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 2025 का रिज़ल्ट जारी
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट @csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Result” सेक्शन में लॉगिन करना होगा और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट रखना न भूलें। इस भर्ती के तहत कुल 19,838 पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है।
Bihar Police Constable लिखित परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों में से अब बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी PET (Physical Efficiency Test) के लिए चुना गया है.
परीक्षा से जुड़ी अहम डिटेल्स
- विज्ञापन संख्या: 01/2025
- कुल पद: 19,838
- लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार: 16 लाख+
- PET के लिए चयनित अभ्यर्थी: 99,000+ (लगभग)
- अगला चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
Bihar Police Constable Written Exam Result 2025 PDF
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम 2025 का पीडीएफ सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस रिज़ल्ट पीडीएफ में लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार यहाँ दिए सीधे csbc.bihar.gov.in से Bihar Police Constable Result 2025 PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Result 2025 PDF यहाँ से करें डाउनलोड
उम्मीदवार रिज़ल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले csbc.bihar.gov.in पर जाएं या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक पे क्लिक करें
- “Bihar Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड करें।
- अपना रोल नंबर सर्च करें।
- चयनित होने पर PET से जुड़ी जानकारी को ध्यान से पढ़ें
कैटेगरी-वाइज PET के लिए चयनित उम्मीदवार
| कैटेगरी | कुल उम्मीदवार | PET के लिए चयनित |
|---|---|---|
| सामान्य (UR) | 39,675 | 19,835 |
| EWS | 9,915 | 4,960 |
| SC | 15,870 | 7,940 |
| ST | 995 | 500 |
| EBC | 17,855 | 8,930 |
| BC | 11,905 | 5,960 |
| BC (महिला) | 2,975 | 1,490 |
| कुल | 99,190 | 49,620 |
PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में क्या होगा?
PET में उम्मीदवारों की फिटनेस जांची जाएगी। इसमें मुख्य रूप से दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फिजिकल प्रैक्टिस अभी से शुरू कर दें ताकि PET में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


RBI Office Attendant Result 2026 Date (O...
GDS 2nd Merit List 2026 Live Update: इंड...
RSSB 4th Grade DV List 2026 - चतुर्थ श्र...


