Bihar Board 12th Result 2025 Announced: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, BSEB की अधिकारिक वेबसाइट @ biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए गए है. Bihar Board 12th Result 2025 में इस वर्ष कुल 12,80,211 विद्यार्थियों नेपरीक्षा दी थी. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा, जो पिछले साल के 87.21% की तुलना में थोड़ा कम है.
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल मिलाकर 86.50% विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। यह परिणाम दर्शाता है कि छात्र लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हालांकि कुल पास प्रतिशत में हल्की गिरावट आई है। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!
वोकेशनल स्ट्रीम रिजल्ट
- कुल परीक्षार्थी: 129
- कुल उत्तीर्ण: 117
- कुल अनुत्तीर्ण: 12
- कुल पास प्रतिशत: 90.7%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 91.4%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.89%
साइंस स्ट्रीम रिजल्ट
- कुल परीक्षार्थी: 6,33,896
- कुल उत्तीर्ण: 5,68,330
- कुल अनुत्तीर्ण: 65,566
- कुल पास प्रतिशत: 89.66%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 88.63%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.29%
कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट
- कुल परीक्षार्थी: 34,821
- कुल उत्तीर्ण: 32,999
- कुल अनुत्तीर्ण: 1,822
- कुल पास प्रतिशत: 94.77%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 97%
आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट
- कुल परीक्षार्थी: 6,11,365
- कुल उत्तीर्ण: 5,05,884
- कुल अनुत्तीर्ण: 1,05,481
- कुल पास प्रतिशत: 82.75%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 78.94%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 85.04%
लिंग-आधारित परिणाम प्रतिशत
- लड़कियां:
- परीक्षार्थी: 6,37,797
- उत्तीर्ण: 5,59,097
- पास प्रतिशत: 87.67%
- लड़के:
- परीक्षार्थी: 6,42,414
- उत्तीर्ण: 5,48,233
- पास प्रतिशत: 85.34%
डिवीजन वाइज रिजल्ट
- प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण: 5,08,540
- द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 5,07,002
- तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 91,788
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025?
- आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com या interbiharboard.com पर जाएं।
- “इंटर रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें।