अगर आपका सपना Public Sector Bank में Specialist Officer (SO) बनने का है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने IBPS SO Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में 745 Specialist Officer (Scale-I) पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस बार की भर्ती केवल वैकेंसी के कारण ही नहीं बल्कि Revised Exam Pattern, Professional Knowledge के बढ़े महत्व, Application Edit Window और कई नए बदलावों की वजह से भी चर्चा में है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है.
यदि आप IT Officer, Agricultural Field Officer, Law Officer, Rajbhasha Adhikari या HR/Personnel Officer बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। आइए जानते हैं IBPS SO 2026 भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी।
IBPS SO 2026 क्यों है खास?
इस वर्ष की भर्ती कई मायनों में पिछले वर्षों से अलग है। नई परीक्षा प्रणाली, Professional Knowledge पर अधिक फोकस, Application Edit Window और Revised Selection Structure इसे उम्मीदवारों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। यदि आपकी तैयारी मजबूत है तो सरकारी बैंक में Specialist Officer बनने का यह शानदार अवसर है।
IBPS SO भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 30 जून 2026 |
| आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| प्रीलिम्स परीक्षा | 29 अगस्त 2026 |
| मेन्स परीक्षा | 1 नवंबर 2026 |
| इंटरव्यू | नवंबर/दिसंबर 2026 |
| फाइनल अलॉटमेंट | जनवरी 2027 |
IBPS SO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF
IBPS ने 30 जून 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए भर्ती आवेदन तिथियां, परीक्षा कार्यक्रम, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
Are you Applying for the IBPS SO 2026???
IBPS SO 2026 में क्या-क्या बड़े बदलाव हुए हैं?
इस वर्ष IBPS SO भर्ती में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं—
- Preliminary और Main परीक्षा का नया पैटर्न लागू
- Professional Knowledge का महत्व बढ़ाया गया
- Marketing Officer के लिए इस वर्ष कोई वैकेंसी नहीं
- Application Edit Window शुरू की गई
- OBC (NCL) एवं EWS Certificate के नियम अपडेट
- Credit History संबंधी अलग पात्रता शर्त हटाई गई
- Interview नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित होगा
- Final Allotment जनवरी 2027 में होगा
IBPS SO Vacancy 2026
इस वर्ष कुल 745 पद घोषित किए गए हैं।
| पद | रिक्तियां |
|---|---|
| IT Officer | 301 |
| Agricultural Field Officer | 190 |
| Law Officer | 105 |
| Rajbhasha Adhikari | 89 |
| HR/Personnel Officer | 60 |
| कुल | 745 |
महत्वपूर्ण: इस वर्ष Marketing Officer के लिए कोई वैकेंसी जारी नहीं की गई है।
IBPS SO Apply Online 2026 Link
IBPS SO के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।
IBPS SO 2026: Click here to Apply Online
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को—
- Registration करना होगा
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- आवेदन शुल्क जमा करना होगा
- आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा
ध्यान दें: एक उम्मीदवार केवल एक Specialist Officer पद के लिए ही आवेदन कर सकता है।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| SC/ST/PwBD | ₹175 |
| General/OBC/EWS | ₹850 |
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- Left Thumb Impression
- Handwritten Declaration
- 10वीं की मार्कशीट
- Live Photograph
- Category Certificate (यदि लागू हो)
- वैध Photo ID
IBPS SO Eligibility 2026
- राष्ट्रीयता
- भारतीय नागरिक
- नेपाल या भूटान के नागरिक
- 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी
- भारत सरकार द्वारा पात्र घोषित भारतीय मूल के व्यक्ति
आयु सीमा
01 जुलाई 2026 के अनुसार—
- न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
| पद | योग्यता |
|---|---|
| IT Officer | संबंधित विषय में Engineering/Post Graduation |
| Agricultural Field Officer | Agriculture या Allied Subject में Graduation |
| Law Officer | LLB |
| Rajbhasha Adhikari | Hindi/Sanskrit में Post Graduation |
| HR Officer | HR/Personnel Management में PG Degree/Diploma |
IBPS SO चयन प्रक्रिया 2026
भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होगी—
- Preliminary Exam
- Main Exam
- Interview
अंतिम मेरिट—
Main Exam : 80%
Interview : 20%
IBPS SO Participating Banks
इस भर्ती प्रक्रिया में निम्न सरकारी बैंक शामिल हैं—
- Bank of Baroda
- Bank of India
- Bank of Maharashtra
- Canara Bank
- Central Bank of India
- Indian Bank
- Indian Overseas Bank
- Punjab National Bank
- Punjab & Sind Bank
- UCO Bank
- Union Bank of India
| Related Posts | |
| IBPS SO Syllabus | IBPS SO Salary |
| IBPS SO Previous Year Paper PDF | IBPS SO Cut Off |








IBPS स्पेशलिस्ट ऑ...
IBPS PO Notification 2026 Out: 6715 प...
IBPS PO & SO Bharti 2026 Out: आव...


