Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS PO Exam Analysis 2026

IBPS PO Exam Analysis 2026: 22 अगस्त Shift 1 में कैसा रहा पेपर? देखें पूरा सेक्शन-वाइज एनालिसिस

22 अगस्त 2026 को आयोजित IBPS PO Prelims Exam की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है—पेपर कितना कठिन था, किस सेक्शन ने उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा परेशान किया और सुरक्षित प्रयास कितने हो सकते हैं? शिफ्ट 1 से बाहर आए उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के आधार पर पेपर का विस्तृत विश्लेषण तैयार किया गया है। इस शिफ्ट में English Language, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability से कुल 100 प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों के अनुसार पेपर का स्तर मुख्य रूप से Easy to Moderate से Moderate के बीच रहा।

Reasoning और Quantitative Aptitude में Puzzle, DI और Arithmetic आधारित प्रश्नों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जबकि English में Reading Comprehension, Cloze Test और विभिन्न Grammar तथा Vocabulary आधारित प्रश्न पूछे गए। आगामी शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एनालिसिस पेपर के ट्रेंड को समझने और अंतिम समय की रणनीति बनाने में उपयोगी हो सकता है।

IBPS PO Prelims Exam 2026: Difficulty Level और Good Attempts

उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार तीनों सेक्शन का स्तर सामान्य से मध्यम रहा। हालांकि, Good Attempts का सही अनुमान Accuracy, प्रश्नों की Speed और Attempt करने की Strategy पर निर्भर करेगा।

सेक्शन Difficulty Level Good Attempts
English Language Moderate 23-26
Quantitative Aptitude Moderate 18-21
Reasoning Ability Moderate 22-25
Overall Moderate 65-72

IBPS PO Exam Analysis 2026: Section-Wise Analysis

IBPS PO Prelims Exam में कुल तीन सेक्शन शामिल हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए निर्धारित समय के भीतर प्रश्न हल करने होते हैं। नीचे 22 अगस्त की पहली शिफ्ट में पूछे गए प्रमुख Topics का सेक्शन-वाइज विवरण दिया गया है।

IBPS PO Prelims Exam Analysis 2026: Reasoning Ability

Reasoning Ability सेक्शन में कुल 35 प्रश्न पूछे गए। इस सेक्शन में Seating Arrangement और Puzzle आधारित प्रश्नों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रकार के Arrangement और Puzzle पर अच्छी पकड़ की आवश्यकता थी। Blood Relation, Direction और Inequality जैसे छोटे प्रश्न सही रणनीति के साथ अपेक्षाकृत जल्दी हल किए जा सकते थे।

Topic प्रश्नों की संख्या
Seating Arrangement – Parallel Row (14 Persons) 5
Puzzle – Month + Date + Variable 5
Puzzle – Box Based + Variable 5
Selection Based – 3 Cities 5
Comparison Puzzle – 6 Persons 3
Blood Relation – 3 Generation 3
Direction 3
Pair Formation 1
Inequalities 3
Meaningful Word 1
Odd One Out – 4 Letters 1
Total 35

IBPS PO Exam Analysis 2026: Quantitative Aptitude

Quantitative Aptitude सेक्शन में कुल 35 प्रश्न शामिल थे। इस सेक्शन में Approximation, Missing Number Series, Data Interpretation और Arithmetic आधारित प्रश्नों का मिश्रण देखने को मिला।

Arithmetic के प्रश्नों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही, इसलिए Concepts के साथ Calculation Speed भी महत्वपूर्ण रही।

Topic प्रश्नों की संख्या
Partnership और M&A आधारित प्रश्न 3-4
Approximation 5
Missing Number Series 5
DI – Table Graph 5
DI – Line Graph 5
Arithmetic 11-12
Total 35

IBPS PO Exam Analysis 2026: English Language

English Language सेक्शन में कुल 30 प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों के अनुसार इस सेक्शन में Reading Comprehension, Cloze Test, Error Detection और Vocabulary आधारित प्रश्नों का मिश्रण देखने को मिला।

Reading Comprehension का विषय आधुनिक शहर नियोजन, बीमारियों और संबंधित संदर्भों पर आधारित बताया गया।

Topic प्रश्नों की संख्या
Reading Comprehension 8-9
Cloze Test – Crops आधारित 5
Error Detection 5
Word Swap 3-4
Word Usage 2-3
Sentence Rearrangement 2-3
Word Replacement 2-3
Total 30

IBPS PO Exam Analysis 2026: 22 अगस्त Shift 1 का Overall कैसी रही

22 अगस्त 2026 की IBPS PO Prelims Shift 1 का शुरुआती Analysis बताता है कि परीक्षा का स्तर मुख्य रूप से Easy to Moderate से Moderate रहा। Reasoning में विभिन्न प्रकार के Puzzle और Seating Arrangement, Quantitative Aptitude में DI, Approximation, Number Series और Arithmetic, जबकि English में RC, Cloze Test और Grammar-Vocabulary आधारित प्रश्न प्रमुख रहे।

आगामी शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस Analysis को केवल एक दिशा के रूप में लेना चाहिए और अपनी तैयारी, Speed तथा Accuracy पर फोकस करना चाहिए। सही प्रश्नों का चयन और बेहतर Time Management ही अच्छे Score की कुंजी हो सकता है।

FAQs

IBPS PO Exam 2026 की 22 अगस्त Shift 1 का Difficulty Level कैसा रहा?

उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार 22 अगस्त Shift 1 का Overall Difficulty Level Easy to Moderate से Moderate के बीच रहा

IBPS PO 22 August Shift 1 में कौन-कौन से Questions पूछे गए?

IBPS PO 22 August Shift 1 में पूछे गए प्रक्षो की जानकारी आप इस पोस्ट मे देख सकते है

IBPS PO Exam 2026 की 22 अगस्त Shift 1 के Good Attempts कितने होंगे?

IBPS PO Exam 2026 की 22 अगस्त Shift 1 के Good Attempts आप यहाँ देख सकते है

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.