SIDBI Grade A और B भर्ती 2025: 76 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया, शेड्यूल और चयन प्रक्रिया
The Small Industries Development Bank of India (SIDBI) ने 13 जुलाई 2025 को ग्रेड A और ग्रेड B अधिकारियों के 76 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत जनरल और विशेषज्ञ स्ट्रीम के लिए चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां देखें SIDBI ने Grade A और B अधिकारियों की भर्ती 2025 के लिए पात्रता, शेड्यूल, चयन प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी
SIDBI में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। ग्रेड A और B पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹1,00,000 से ₹1,15,000 प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा.
SIDBI Grade A and B Recruitment 2025 Notification Out
सिडबी ग्रेड A और B भर्ती के तहत कुल 76 रिक्तियां जारी की गई है। सिडबी ग्रेड A और B के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास पर्याप्त समय है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना अवश्य पढ़ें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। आपके मदद के लिए सिडबी ग्रेड A और B भर्ती आधिकारिक अधिसूचना PDF नीचे दी गई है-
SIDBI Grade A and B Recruitment 2025 Notification PDF
SIDBI Grade A & B भर्ती 2025: ओवरव्यू
विभाग | विवरण |
---|---|
संगठन का नाम | SIDBI (Small Industries Development Bank of India) |
पद का नाम | ग्रेड A और ग्रेड B अधिकारी |
कुल पद | 76 |
चयन प्रक्रिया | चरण I, चरण II, साक्षात्कार |
वेतन | ग्रेड A – ₹1,00,000 / ग्रेड B – ₹1,15,000 |
स्थान | भारत भर में |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sidbi.in |
SIDBI Grade A & B भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी | 13 जुलाई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2025 |
आयु सीमा की गणना की कट-ऑफ | 14 जुलाई 2025 |
शैक्षिक योग्यता की कट-ऑफ | 11 अगस्त 2025 |
चरण I परीक्षा (टेंटेटिव) | 06 सितंबर 2025 |
चरण II परीक्षा (टेंटेटिव) | 04 अक्टूबर 2025 |
इंटरव्यू (टेंटेटिव) | नवंबर 2025 |
SIDBI Grade A भर्ती 2025 के लिए यहाँ से करें Online Apply
सिडबी ग्रेड A भर्ती 2025 (SIDBI Grade A Recruitment 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर 14 जुलाई 2025 से एक्टिव हो गया है. इच्छुक उम्मीदवारों 11 अगस्त 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते है. आपके लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए, हमने यहाँ सिडबी ग्रेड A भर्ती 2025 के लिए डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन लिंक प्रदान किया है, जो आपको सीधे एप्लीकेशन फॉर्म पर ले जाएगा-
SIDBI Grade A Recruitment 2025 Link: Click Here To Apply (Link Active Now)
SIDBI Grade A और B वैकेंसी डिटेल्स 2025
स्ट्रीम | पदों की संख्या |
Grade A | |
General | 50 |
Grade B | |
General | 11 |
Legal | 8 |
Information Technology (IT) | 7 |
Total | 76 |
चयन प्रक्रिया: ऐसे होगा चयन
SIDBI में ग्रेड A और B अधिकारियों की भर्ती तीन चरणों में होगी:
-
ऑनलाइन परीक्षा (Phase I) – रीजनिंग, क्वांट, इंग्लिश, कंप्यूटर, जनरल अवेयरनेस, MSME और स्ट्रीम-स्पेसिफिक प्रश्न।
-
ऑनलाइन परीक्षा (Phase II) – स्ट्रीम आधारित प्रोफेशनल नॉलेज और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट।
-
साक्षात्कार – फाइनल मेरिट दोनों परीक्षाओं और इंटरव्यू के आधार पर बनेगी.
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक प्रतिष्ठित पद की तलाश कर रहे हैं, तो SIDBI Grade A और B भर्ती 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। अभी आवेदन करें और तैयारी शुरू करें!