Latest Hindi Banking jobs   »   UPPSC PCS Syllabus & Exam Pattern...

UPPSC PCS Syllabus & Exam Pattern 2026: देखें प्रीलिम्स-मेन्स सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2025 राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए Group-A और Group-B अधिकारियों का चयन उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों के लिए किया जाता है।

UPPSC PCS परीक्षा तीन चरणों – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में आयोजित होती है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाता है और अंत में इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन होता है।

UPPSC में 2158 सरकारी पदों पर भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन भी शुरू – ऐसे करें अप्लाई

UPPSC PCS 2025: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा संचालक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
परीक्षा का नाम UP Combined State / Upper Subordinate Services Exam 2025
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR / पेन-पेपर)
प्रश्नों का प्रकार प्रीलिम्स – वस्तुनिष्ठ, मेन्स – वर्णनात्मक
नेगेटिव मार्किंग प्रीलिम्स GS-I: 0.44, GS-II: 0.66

UPPSC PCS चयन प्रक्रिया 2025

UPPSC PCS परीक्षा तीन चरणों में होती है:

  1. प्रीलिम्स परीक्षा (2 पेपर – Objective)
  2. मेन्स परीक्षा (8 पेपर – Descriptive)
  3. इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट 

Note: नई परीक्षा प्रणाली के अनुसार अब ऑप्शनल विषय हटा दिए गए हैं और उनकी जगह सामान्य अध्ययन के पेपर शामिल किए गए हैं।

UPPSC Prelims Exam Pattern 2025

UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, लेकिन मेन्स में बैठने के लिए इसे पास करना अनिवार्य है।

विवरण जानकारी
कुल पेपर 2
पेपर-I सामान्य अध्ययन-I (GS)
पेपर-II सामान्य अध्ययन-II (CSAT)
समय 2 घंटे प्रत्येक
कुल अंक 200-200
प्रश्न GS-I: 150, CSAT: 100
नेगेटिव मार्किंग GS-I: 0.44, CSAT: 0.66
CSAT क्वालिफाइंग न्यूनतम 33%

UPPSC Prelims Syllabus 2025

GS Paper-I

  • राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
  • भारतीय इतिहास (प्राचीन-मध्यकालीन-आधुनिक)
  • भारतीय एवं विश्व भूगोल
  • भारतीय संविधान, शासन व राजनीति
  • आर्थिक एवं सामाजिक विकास
  • पर्यावरण, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन

GS Paper-II (CSAT)

  • रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
  • तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय क्षमता और समस्या समाधान
  • गणित (कक्षा 10 स्तर)
  • सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी

UPPSC PCS Previous Year Question Paper: डाउनलोड करें PDF और प्रतिस्पर्धा में रहें एक कदम आगे

UPPSC Mains Exam Pattern 2025

मेन्स परीक्षा अंतिम मेरिट तय करने वाला चरण है और कुल 1500 अंकों की होती है।

पेपर अंक
सामान्य हिंदी 150
निबंध 150
GS-I से GS-VI प्रत्येक 200
कुल 1500
  • सभी पेपर वर्णनात्मक होंगे
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • ऑप्शनल विषय नहीं

UPPSC मुख्य परीक्षा (Mains) सिलेबस 2025

UPPSC मुख्य परीक्षा में कुल 8 पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक ही अंतिम चयन (Final Selection) का आधार होते हैं, इसलिए यह चरण सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।

UPPSC मुख्य परीक्षा : पेपर-II (निबंध)

इस प्रश्न पत्र में तीन खंड (Sections) होते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड से एक विषय चुनकर लगभग 700 शब्दों में निबंध लिखना होता है।

खंड A

  • साहित्य और संस्कृति
  • सामाजिक विषय
  • राजनीतिक विषय

खंड B

  • विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी
  • आर्थिक विषय – कृषि, उद्योग और व्यापार

खंड C

  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
  • प्राकृतिक आपदाएँ – भूस्खलन, भूकंप, बाढ़, सूखा आदि
  • राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम एवं परियोजनाएँ

UPPSC मुख्य परीक्षा : पेपर-III (सामान्य अध्ययन-I)

  • भारतीय संस्कृति का इतिहास – कला, साहित्य और वास्तुकला (प्राचीन से आधुनिक काल तक)
  • आधुनिक भारतीय इतिहास (1757 से 1947 तक) – प्रमुख घटनाएँ, व्यक्तित्व और मुद्दे
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम – विभिन्न चरण और योगदान
  • स्वतंत्रता के बाद देश का एकीकरण एवं पुनर्गठन (1965 तक)
  • विश्व इतिहास (18वीं सदी से 20वीं सदी के मध्य तक) – फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, समाजवाद, नाज़ीवाद, फासीवाद आदि
  • भारतीय समाज और संस्कृति की प्रमुख विशेषताएँ
  • समाज में महिलाओं की भूमिका, जनसंख्या, गरीबी, शहरीकरण और संबंधित समस्याएँ
  • उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण तथा उनका समाज और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
  • सामाजिक सशक्तिकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता
  • विश्व के प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (विशेषकर भारत)
  • भौतिक भूगोल – भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी, चक्रवात, महासागरीय धाराएँ
  • भारत के महासागरीय संसाधन
  • मानव प्रवासन और शरणार्थी समस्या
  • भारत की सीमाएँ और सीमावर्ती क्षेत्र
  • जनसंख्या एवं बस्तियाँ – शहरीकरण, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज

UPPSC मुख्य परीक्षा : पेपर-IV (सामान्य अध्ययन-II)

  • भारतीय संविधान – विकास, विशेषताएँ, संशोधन और मूल संरचना
  • संघ और राज्यों के कार्य एवं दायित्व
  • वित्त आयोग और केंद्र-राज्य वित्तीय संबंध
  • शक्तियों का पृथक्करण और विवाद निवारण तंत्र
  • भारतीय संविधान की तुलना अन्य लोकतांत्रिक देशों से
  • संसद एवं राज्य विधानमंडल – संरचना और कार्यप्रणाली
  • कार्यपालिका और न्यायपालिका – संगठन एवं कार्य
  • जनहित याचिका (PIL)
  • जन प्रतिनिधित्व अधिनियम
  • संवैधानिक पदों की नियुक्ति, अधिकार और दायित्व
  • वैधानिक एवं अर्ध-न्यायिक संस्थाएँ (जैसे NITI Aayog)
  • सरकारी नीतियाँ और विकास कार्यक्रम
  • गैर-सरकारी संगठन (NGO), स्वयं सहायता समूह (SHG)
  • कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव संसाधन से जुड़े मुद्दे
  • गरीबी और भुखमरी
  • सुशासन, पारदर्शिता, ई-गवर्नेंस
  • लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका
  • भारत के पड़ोसी देश और अंतरराष्ट्रीय संबंध
  • अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ और संगठन
  • उत्तर प्रदेश से संबंधित प्रशासनिक एवं राजनीतिक व्यवस्था
  • समसामयिक घटनाएँ (राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)

UPPSC मुख्य परीक्षा : पेपर-V (सामान्य अध्ययन-III)

  • भारत में आर्थिक योजना और NITI Aayog
  • गरीबी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय
  • सरकारी बजट और वित्तीय प्रणाली
  • कृषि – फसलें, सिंचाई, MSP, PDS
  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  • भूमि सुधार
  • उदारीकरण और औद्योगिक विकास
  • अवसंरचना – ऊर्जा, सड़क, रेलवे, बंदरगाह
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – रक्षा और दैनिक जीवन में उपयोग
  • सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता
  • आपदा प्रबंधन
  • आंतरिक सुरक्षा – आतंकवाद, भ्रष्टाचार, संगठित अपराध
  • उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि और कानून-व्यवस्था

UPPSC मुख्य परीक्षा : पेपर-VI (सामान्य अध्ययन-IV – नैतिकता)

  • नैतिकता और मानवीय मूल्य
  • अभिवृत्ति (Attitude) और व्यवहार
  • सिविल सेवा के मूल मूल्य – ईमानदारी, निष्पक्षता
  • भावनात्मक बुद्धिमत्ता
  • भारतीय एवं पाश्चात्य नैतिक विचारक
  • लोक प्रशासन में नैतिकता
  • शासन में शुचिता (Probity)
  • सूचना का अधिकार, आचार संहिता
  • भ्रष्टाचार से संबंधित चुनौतियाँ
  • केस स्टडीज़

UPPSC सिलेबस PDF – यहां से करें डाउनलोड

उम्मीदवार UPPSC प्रीलिम्स और मेन्स सिलेबस की आधिकारिक PDF आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC Prelims Exam Pattern & Syllabus PDF डाउनलोड करें

UPPSC PCS 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह समय रणनीतिक और एकीकृत तैयारी का है। सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझकर पढ़ाई करने से न केवल समय बचेगा, बल्कि सफलता की संभावना भी कई गुना बढ़ जाएगी।

UPPSC इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट)

मेन्स में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू का उद्देश्य उम्मीदवार की प्रशासनिक क्षमता, व्यक्तित्व, निर्णय शक्ति और समसामयिक जागरूकता का आकलन करना होता है।

UPPSC PCS मार्किंग स्कीम 2025

परीक्षा का नाम परीक्षा का प्रकार / समय अंक
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा पेपर-1: सामान्य अध्ययन-I 150 अंक
पेपर-2: सामान्य अध्ययन-II (CSAT) 100 अंक
UPPSC मुख्य परीक्षा सामान्य हिंदी 150 अंक
निबंध 150 अंक
सामान्य अध्ययन-I 200 अंक
सामान्य अध्ययन-II 200 अंक
सामान्य अध्ययन-III 200 अंक
सामान्य अध्ययन-IV 200 अंक
सामान्य अध्ययन-V 200 अंक
सामान्य अध्ययन-VI 200 अंक
UPPSC साक्षात्कार व्यक्तित्व परीक्षण / इंटरव्यू 100 अंक

 

prime_image

FAQs

UPPSC PCS सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 कहाँ मिलेगा?

UPPSC PCS सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 विस्तार से इस पोस्ट मे दिया गया है.

UPPSC PCS चयन प्रक्रिया 2025

UPPSC PCS परीक्षा तीन चरणों में होती है: प्रीलिम्स परीक्षा (2 पेपर – Objective), मेन्स परीक्षा (8 पेपर – Descriptive) और इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट.

क्या UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा के मार्क्स चयन के लिए जोड़े जाते है?

नहीं, UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग चरण है, लेकिन मेन्स में बैठने के लिए इसे पास करना अनिवार्य है।

UPPSC PCS मार्किंग स्कीम 2026 क्या है?

UPPSC PCS मार्किंग स्कीम 2026 1. प्रीलिम्स -क्वालिफाइंग चरण, 2. मेन्स -
1500 अंक, 3. इंटरव्यू -100, और फाइनल मेरिट - 1600 अंक

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: