OICL Assistant भर्ती 2025: पात्रता मानदंडों में जानें पूरी जानकारी
OICL असिस्टेंट भर्ती 2025 के इच्छुक कैंडिडेट को आवेदन प्रक्रिया पर जाने से पहले OICL भर्ती 2025 पात्रता मानदंड (OICL Assistant Eligibility 2025) को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए ताकि उन्हें आवेदन करते समय कोई दिक्कत न हो.
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने हाल ही में 500 असिस्टेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए OICL नोटिफिकेशन 2025 जारी किया है. OICL भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अगस्त 2025 से शुरू है.
इसलिए यहाँ हम आप OICL असिस्टेंट पात्रता के राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सहित सभी महत्वपूर्ण फैक्टर को देख सकते है, जो आपको OICL असिस्टेंट भर्ती पर आवेदन करने में मदद करेंगे.
OICL Assistant Eligibility 2025
OICL Assistant 2025 भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड की जारी कर दी गई है। यदि आप इस प्रतिष्ठित बीमा कंपनी में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो जान लीजिए क्या आप OICL असिस्टेंट आवेदन के योग्य हैं या नहीं. OICL असिस्टेंट पात्रता (OICL Assistant Eligibility) में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगजन के लिए विशेष नियम, और स्क्राइब की सुविधा को शामिल किया गया है.
1. राष्ट्रीयता (Nationality)
उम्मीदवार निम्नलिखित में से किसी एक श्रेणी से होना चाहिए:
-
भारत का नागरिक
-
नेपाल या भूटान का नागरिक
-
1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी
-
वे भारतीय मूल के व्यक्ति जिन्होंने पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलेवी, ज़ैरे, इथियोपिया या वियतनाम से स्थायी बसने के उद्देश्य से भारत में प्रवास किया हो
ध्यान दें: (b) से (e) तक के उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़ें
2. आयु सीमा (Age Limit) – 01.08.2025 के अनुसार
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 26 वर्ष
आयु में छूट:
श्रेणी | आयु में छूट |
---|---|
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC | 3 वर्ष |
PWD | 10 वर्ष |
पूर्व सैनिक | सेवा की अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम 45 वर्ष) |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं | 5 वर्ष |
जम्मू-कश्मीर निवासी | 5 वर्ष |
OICL के मौजूदा कर्मचारी | 5 वर्ष |
3. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) – 01.08.2025 के अनुसार
-
स्नातक डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से
या -
12वीं पास (HSC/Equivalent) परीक्षा में कम से कम 60% अंक (SC/ST/PWD/Ex-Servicemen के लिए 50%)
-
अंग्रेजी विषय में पास होना आवश्यक (SSC/HSC/Graduation में किसी एक स्तर पर)
-
क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य – पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए
नोट: CGPA/OGPA को प्रतिशत में बदलकर ऑनलाइन फॉर्म में भरना होगा।
4. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नियम (PWD Guidelines)
न्यूनतम 40% विकलांगता वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। योग्य श्रेणियां:
-
VI, HI, and OC
5. स्क्राइब का उपयोग (Use of Scribe)
-
दृष्टिबाधित या जिनकी लेखन गति प्रभावित हो, वे अपना स्क्राइब ला सकते हैं
-
स्क्राइब किसी भी विषय का हो सकता है, लेकिन वही स्क्राइब एक से अधिक उम्मीदवारों के लिए मान्य नहीं
-
स्क्राइब और उम्मीदवार को संयुक्त रूप से घोषणा-पत्र देना होगा
-
पात्र उम्मीदवारों को प्रति घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा