आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 की 6 दिसंबर, शिफ्ट 2 की परीक्षा अब समाप्त हो चुकी है और हजारों उम्मीदवार पेपर के लेवल, गुड अटेम्प्ट और सेक्शन-वाइज समीक्षा जानने के लिए उत्सुक हैं।
छात्रों से मिली रियल-टाइम फीडबैक के आधार पर हमारी टीम ने पाया कि पेपर का कठिनाई स्तर Easy to Moderate रहा। रीजनिंग और क्वांट, दोनों सेक्शन ने इस बार संतुलित पेपर प्रस्तुत किया, जिससे अधिकतर उम्मीदवारों ने अच्छे अटेम्प्ट किए।
नीचे देखें 6 दिसंबर 2025 की दूसरी शिफ्ट का Complete IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025
IBPS RRB प्रीलिम्स एग्जाम : Difficulty Level & Good Attempts (Shift 2 – 6 December)
छात्रों के अनुसार, दूसरी शिफ्ट का पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान — यानी कि Easy to Moderate। इस शिफ्ट में रीजनिंग सेक्शन अपेक्षाकृत लंबा रहा, जबकि क्वांट सेक्शन में कैलकुलेशन आसान थे।
| Section | Difficulty Level | Good Attempts |
|---|---|---|
| Reasoning Ability | Easy to Moderate | 33-36 |
| Quantitative Aptitude | Easy to Moderate | 32-35 |
| Overall | Easy to Moderate | 69-73 |
RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम 2025: सेक्शन – वाइज़ विश्लेषण
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025: रीजनिंग एबिलिटी (6 दिसंबर, शिफ्ट 2)
इस शिफ्ट में रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन में लगभग सभी टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। पजल्स की संख्या अधिक रही और कुछ पज़ल्स समय लेने वाले थे।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट (7 व्यक्ति, अंदर की ओर) | 5 |
| सर्टेन नंबर ऑफ पर्सन | 3 |
| बॉक्स बेस्ड पज़ल (स्वतंत्र) | 5 |
| मंथ बेस्ड पज़ल (लगातार 7 महीने) | 5 |
| इनइक्वालिटी | 4 |
| सिलोज़िज़्म | 4 |
| मिक्स सीरीज़ (सिंबल + लेटर्स) | 5 |
| न्यूमेरिकल सीरीज़ | 4 |
| ब्लड रिलेशन | 3 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| नंबर बेस्ड | 1 |
| कुल | 40 |
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विश्लेषण (6 दिसंबर, शिफ्ट 2)
क्वांट सेक्शन में इस बार सिंप्लीफिकेशन और DI ने स्कोरिंग का अच्छा मौका दिया। लगभग 15 प्रश्न सिंप्लीफिकेशन से आए जो आसान थे।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सिंप्लीफिकेशन | 15 |
| मिसिंग नंबर सीरीज़ | 5 |
| अरिथमेटिक (नौकायन व धारा, पार्टनरशिप, चक्रवृद्धि ब्याज आदि) | 10 |
| टेबल डेटा इंटरप्रिटेशन (सब्जेक्ट बेस्ड) | 5 |
| बार ग्राफ डेटा इंटरप्रिटेशन (वीक डेज़ आधारित) | 5 |
| कुल | 40 |
IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025
| Name of Test | No. of Questions | Marks | Duration |
|---|---|---|---|
| Reasoning Ability | 40 | 40 | कुल 45 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 40 | 40 | |
| Total | 80 | 80 |
Also Check,
| Related Links | |
| IBPS RRB Salary Structure | IBPS RRB Clerk Cut-Off [Previous Year] |
| IBPS RRB Clerk Previous Year Question Papers | IBPS RRB Clerk Syllabus & Exam Pattern |


UP LT ग्रेड शिक्षक परीक्षा विश्लेषण 2025...
IBPS RRB Clerk Exam Analysis 2025 (All D...
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसि...


