Latest Hindi Banking jobs   »   8th November Daily Current Affairs 2022:...

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 08 नवंबर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Infant Protection Day, World Radiography Day, ICC Player of the Month award, Suryakumar Yadav, 53rd International Film Festival of India आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 22 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 22 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

सम्मेलन

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करेंगे

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस सप्ताह कंबोडिया में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा करने और व्यापार, निवेश और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग का जायजा लेने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, धनखड़ शुरू होने वाले दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 17 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और एक्सपो 2022 का कोच्चि में उद्घाटन किया गया

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने केरल के कोच्चि में 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और एक्सपो 2022 के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी के इस 15वें आयोजन की मेजबानी के लिए कोच्चि उपयुक्त स्थान है, क्योंकि इसने शहरी क्षेत्रों में निर्बाध सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए खुद को एक अनुकरणीय शहर के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

एक ऐसी प्रणाली बनाने पर इसका ध्यान केंद्रित करना जो लोगों को निजी वाहनों से परिवहन के सार्वजनिक साधनों का विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करे, एक प्रशंसनीय उद्देश्य है। यह केंद्र के ‘वाहनों के बजाय लोगों को ले जाने’ के उद्देश्य के साथ तालमेल स्थापित करता है।

 

लंदन में होने जा रहे ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ में शामिल होगा भारत

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

लंदन में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ में भारत शामिल होगा और पर्यटन के लिए देश को पसंदीदा स्थल बताएगा। इस वर्ष इस प्रदर्शनी की थीम ‘यात्रा का भविष्य शुरू हुआ’ है।

मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी और बताया कि सात से नौ नवंबर को आयोजित होने जा रहे ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) 2022’ सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है।

 

राज्य

 

आठ दिवसीय प्रतिष्ठित पुष्कर मेले की मेजबानी करेगा राजस्थान

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

इस वर्ष, पुष्कर मेले की मेजबानी राजस्थान द्वारा 1 नवंबर से 9 नवंबर 2022 तक की जा रही है। पुष्कर मेले को पुष्कर ऊंट मेला, कार्तिक मेला या कार्तिक का मेला भी कहा जाता है। पशुओं में ढेलेदार चर्म रोग फैलने के कारण लोकप्रिय पशु मेले के बिना पुष्कर मेला लगेगा।

हर साल, पशु मेला मेले का मुख्य आकर्षण हुआ करता था। इस मेले में पूरे राज्य के किसान मवेशी, ऊंट और घोड़ों जैसे पशुओं का व्यापार करने के लिए इकट्ठा होते हैं। पवित्र पुष्कर झील की तीर्थयात्रा के लिए भी यह अवधि एक महत्वपूर्ण मौसम है। इस तीर्थयात्रा के लिए देश भर से तीर्थयात्री पुष्कर की यात्रा करते हैं।

 

नियुक्ति

 

जीएसएमए ने भारती एयरटेल के समूह सीईओ, गोपाल विट्टल को उपाध्यक्ष चुना

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

वैश्विक उद्योग निकाय जीएसएमए ने भारती एयरटेल समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल को 01 जनवरी से दो साल के के लिए अपने निदेशक मंडल का उपाध्यक्ष चुना है।

दूरसंचार परिचालक कंपनी ने यह जानकारी दी। टेलीफोनिका समूह के सीईओ जोस मारिया अल्वारेज-पैलेट लोपेज, जीएसएमए बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे।

 

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी बने विधि आयोग के अध्यक्ष

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी को विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी को विधि आयोग का अध्यक्ष, जबकि न्यायमूर्ति केटी शंकरन, प्रोफेसर आनंद पालीवाल, प्रोफेसर डीपी वर्मा, प्रोफेसर राका आर्य और श्रीएम करुणानिधि आयोग सदस्य नियुक्त किया है।

 

पुरस्कार

 

53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवम्‍बर के बीच गोवा में आयोजित किया जायेगा

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 53वें संस्करण में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक के लिए कुल 15 फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी। आईएफएफआई इस महीने की 20 से 28 तारीख तक आयोजित किया जाएगा।

आईएफएफआई के तीसरे संस्करण में दिए गए पहले गोल्डन पीकॉक से, यह पुरस्कार एशिया में सबसे अधिक मांग वाले फिल्म पुरस्कारों में से एक रहा है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021 प्रदान किया

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार (एनएफएनए) प्रदान किया।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई मेधावी सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में की गई थी।

 

विविध

 

मथुरा-वृंदावन 2041 तक कार्बन न्यूट्रल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि भारत के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक मथुरा-वृंदावन का लक्ष्य 2041 तक “शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन” पर्यटन स्थल बनना है।

पूरे ब्रज क्षेत्र से पर्यटक वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिसमें वृंदावन जैसे प्रसिद्ध तीर्थ केंद्र शामिल हैं। और कृष्ण जन्मभूमि। सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपयोग किए जाने वाले केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी।

 

बिज़नेस

 

एडीबी ने ई-बसों के उत्पादन के लिए ग्रीनसेल एक्सप्रेस को $40 मिलियन का ऋण प्रदान किया

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

ग्रीनसेल एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड ने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से चार करोड़ डॉलर (लगभग 329 करोड़ रुपये) कर्ज लिया है। ऋण के जरिये कंपनी घरेलू बाजार के लिए महिला सुरक्षा केंद्रित सुविधाओं के साथ 255 ई-बसें विकसित करेगी।

एडीबी ने बयान में कहा कि ये बसें देश में 56 मार्गों पर हर साल 50 लाख लोगों को सेवाएं देंगी। इसमें यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित ‘फीचर’ होंगे। एडीबी ने कहा कि कुल मिलाकर इस परियोजना से उत्सर्जन में प्रति वर्ष 14,780 टन की कमी आएगी।

 

पुस्तक-लेखक

 

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दुबई में पीएम मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने संयुक्त अरब अमीरात में पीएम मोदी और उनके दूरदर्शी द्रष्टिकोण की सराहना की है। उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया विजन सराहनीय है।

उनके इसी द्रष्टिकोण के कारण भारत ने कोरोना महामारी जैसे आपदा के मौके को अवसर में बदल दिया है। 6 नवंबर, 2022 को दुबईमें कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्रीराजीव चंद्रशेखर द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और विरासत पर दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

भारत की सर्वश्रेष्ठ एंप्लॉयर है रिलायंस इंडस्ट्रीज, दुनिया में 20वें स्थान पर मौजूद: फोर्ब्स

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

फोर्ब्स ने राजस्व, लाभ और बाजार मूल्यांकन के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को काम करने के लिहाज से भी भारत की सबसे अच्छी और दुनिया की 20वीं सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनी बताया है।

फोर्ब्स की ‘विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता रैंकिंग 2022’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में यह कहा गया है। वैश्विक रैंकिंग में दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ऊपर है और इसके बाद अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, अल्फाबेट और एप्पल का स्थान है।

 

बैंकिंग

 

भारत सरकार ने चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक ऐसे चार बैंक हैं, जिनके बोर्ड में गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा मंजूरी दी जाती है।

विजय श्रीरंगम को तीन साल के लिए केनरा बैंक के अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशक के साथ-साथ गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। के जी अनंतकृष्णन को तीन साल की अवधि के लिए अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक के साथ-साथ पंजाब नेशनल बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

भारत ने अक्टूबर में रूस से सबसे अधिक कच्चे तेल का आयात किया

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

रूस अक्टूबर में सऊदी अरब और इराक जैसे परंपरागत विक्रेताओं को पछाड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। कच्चे तेल की आपूर्ति पर नजर रखने वाली वोर्टेक्स के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अक्टूबर के दौरान रूस ने भारत को 935,556 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) कच्चे तेल की आपूर्ति की है। यह उसके द्वारा भारत को कच्चे तेल की अब तक की सर्वाधिक आपूर्ति है।

 

राष्ट्रीय

 

सुप्रीम कोर्ट ने 3:2 के फैसले में ईडब्ल्यूएस कोटे की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

सुप्रीम कोर्ट ने सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोरों को आरक्षण देने के लिए किए गए संविधान के 103वें संशोधन को सही ठहराकर इसके लाभार्थियों को राहत दी है और इस मसले पर उठे विवाद को शांत कर दिया है। इस आरक्षण के खिलाफ 40 याचिकाएं दी गई थीं, ऐसे में लंबी कानूनी लड़ाई भी अंजाम तक पहुंची है।

इस फैसले से पात्र व्यक्ति सरकारी, प्राइवेट या गैर सहायता प्राप्त संस्थान में दाखिले के लिए आरक्षण का लाभ लेता रहेगा। साथ ही सरकारी नौकरी पाने के लिए भी इस कैटिगरी के लोगों के लिए यह रूट खुला रहेगा। साथ ही इसने आरक्षण नीति पर नए सिरे से विचार की जरूरत भी बता दी है। एक से ज्यादा जजों ने कहा है कि आरक्षण नीति पर दोबारा विचार होना चाहिए। यह अनंतकाल तक जारी नहीं रह सकता।

 

UIDAI ने लॉन्च किया Aadhaar Mitra

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए नया AI/ML आधारित चैटबॉट ‘आधार मित्र’ (Aadhaar Mitra) लॉन्च किया। नया चैटबॉट उन्नत सुविधाओं के साथ काम करता है।

Aadhaar Mitra चैटबॉट इसकी प्रमुख विशेषताओं में आधार नामांकन/अपेडट स्थिति की जांच, आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC card) की स्थिति को ट्रैक करना और नामांकन केंद्र स्थान की जानकारी आदि शामिल हैं।

 

खेल

 

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 1,000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_20.1

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के आखिरी ग्रुप मैच के दौरान जैसे ही 35 रन पूरे किए उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इतिहास रच दिया।

सूर्यकुमार यादव अब भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एक वर्ष में भारत की तरफ से ऐसा कमाल किसी भी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया था।

 

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने विराट कोहली

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_21.1

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अक्तूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। पुरुषों में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को और महिलाओं में पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर निदा डार को यह अवॉर्ड दिया गया है।

उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। कोहली की टक्कर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर से थी, लेकिन कोहली को सबसे ज्यादा वोट मिले।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

शिशु संरक्षण दिवस 2022: इतिहास और महत्व

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_22.1

हर साल 7 नवंबर को शिशु संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन नवजात जीवन की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनकी उचित देखभाल करने के एकमात्र उद्देश्य से मनाया जाता है।

यह दिन इस बात पर चर्चा करने के लिए निर्धारित किया गया है कि छोटे बच्चों को उनके सबसे महत्वपूर्ण और कमजोर विकासात्मक चरणों में से एक में कैसे सुरक्षित और पोषित किया जाए।

 

World Radiography Day 2022: विश्व रेडियोग्राफी दिवस का इतिहास

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_23.1

हर साल 8 नवंबर को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस (International Day of Radiology) मनाया जाता है।

यह दिन रेडियोलॉजी के उस मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, जो सुरक्षित रोगी देखभाल में योगदान देता है, और स्वास्थ्य देखभाल की निरंतरता में महत्वपूर्ण भूमिका रेडियोलॉजिस्ट और रेडियोग्राफर की सार्वजनिक समझ में निरंतर सुधार करता है।

 

साइंस

 

चांद के अंधेरे वाले हिस्से का राज खोलेगा ISRO-जापान का संयुक्त मिशन

 

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_24.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शुक्र ग्रह के लिए मिशन करने जा रहा है। इसके अलावा वह चंद्रमा के अंधेरे हिस्से का राज भी खोलेगा। इन दोनों मिशन में जापान की स्पेस एजेंसी इसरो के साथ मिलकर काम करेगी। इसरो के फ्यूचर मिशनों के बारे में यह जानकारियां फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी के डायरेक्टर अनिल भारद्वाज ने दी।

उन्होंने बताया कि शुक्र और चंद्रमा के संयुक्त मिशन के अलावा इसरो मंगल पर भी एक और मिशन भेजेगा। इसरो इस समय कई स्पेस मिशन पर काम कर रहा है। अनिल भारद्वाज ने बताया कि इसरो और जैपनीज एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से में रोवर भेजेंगे।

 

Check More GK Updates Here

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_25.1

09th November | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

8th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_26.1

prime_image