Latest Hindi Banking jobs   »   23th August Daily Current Affairs 2022:...

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1


यहाँ पर 23 अगस्त, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Shaheed Bhagat Singh, Vidya Rath – School on Wheels, International Astronomy & Astrophysics Olympiad, Monkeypox आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं


जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है


Top 17 Daily GK Updates: National & International News 

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 17 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।


महत्वपूर्ण दिवस

दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1


  • दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition) हर साल 23 अगस्त को मनाया जाता है। 
  • बता दें यह दिन उन लाखों लोगों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है जो ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार के शिकार थे।

विश्व जल सप्ताह 2022: 23 अगस्त से 1 सितंबर

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • विश्व जल सप्ताह 2022 का आयोजन 23 अगस्त से 1 सितंबर तक किया गया है। विश्व जल सप्ताह (World Water Week) वैश्विक जल मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय विकास से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए 1991 से स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय जल संस्थान (Stockholm International Water Institute – SIWI) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। 
  • विश्व जल सप्ताह 2022 की थीम “Seeing the unseen: The value of water” है। विश्व जल सप्ताह परिवर्तन करने वालों का एक समुदाय है जो दुनिया की सबसे बड़ी जल संबंधी चुनौतियों के समाधान पर सहयोग करता है। 

अर्थव्यवस्था

सेबी बना ‘अकाउंट एग्रीगेटर’ ढांचे का हिस्सा

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • पूंजी बाजार नियामक सेबी ‘अकाउंट एग्रीगेटर’ ढांचे का हिस्सा बन गया जिससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमन वाले वित्तीय आंकड़ों को साझा करने वाली प्रणाली को मजबूती मिलेगी। 
  • भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के खाता एग्रीगेटर ढांचे में शामिल होने से उपभोक्ताओं को अपने म्यूचुअल फंड एवं स्टॉक होल्डिंग के बारे में जानकारी वित्तीय सेवा प्रदाताओं के साथ साझा करने में सहूलियत होगी।

राज्य

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘विद्या रथ – स्कूल ऑन व्हील्स’ परियोजना शुरू की 

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • असम में हाल के एक विकास में, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने को एक परियोजना ‘विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स’ शुरू की, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है। 
  • गुवाहाटी उच्च न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना आर्थिक रूप से विकलांग बच्चों को अकादमिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगी।”

पंजाब और हरियाणा ने भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम रखने पर सहमति व्यक्त की

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • चंडीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखे जाने पर पंजाब और हरियाणा सहमत हो गए हैं। 
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ इस विषय पर बैठक की। इसमें दोनों राज्यों के बीच नाम को लेकर सहमति बन गई।


बिहार के मिथिला मखाना को मिला जीआई टैग 

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1


  • केंद्र सरकार ने मिथिला मखाना को जीआई टैग प्रदान किया है। इससे उत्‍पादकों को मखाना उत्‍पाद का अधिकतम मूल्य मिलेगा। इस फैसले से बिहार के मिथिला क्षेत्र के पांच लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। 
  • इस बारे में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में कहा है कि मिथिला मखाना के जीआई टैग के साथ पंजीकृत होने से किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ जाएगी। 

साइंस

मंकीपॉक्स टेस्ट के लिए देश का पहला स्वदेशी किट लांच

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • मंकीपॉक्स की जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी पीसीआर किट आंध्र प्रदेश के मेडटेक जोन में पेश किया गया। 
  • इस किट को ट्रांस एशिया बायो मेडिकल्स की तरफ से विकसित इस किट को केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद ने लॉन्च किया। ट्रांस एशिया एरबा मंकीपॉक्स आरटी पीसीआर किट बेहद संवेदनशील लेकिन इस्तेमाल करने में आसान है। 

जानें कौन है अन्ना मणि, जिन्हें गूगल ने दिया सम्मान

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • गूगल ने भारत की प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी अन्ना मणि की 104वीं जयंती के अवसर पर एक खास डूडल बनाया है। गूगल ने इस डूडल के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 
  • गूगल ने अपने होम पेज पर अन्ना मणि के रंग बिरंगा और सांकेतिक चित्र के माध्यम से अन्ना मणि को सम्मान दिया है। ‘भारत की मौसम महिला’ के नाम से प्रसिद्ध अन्ना मणि का मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में योगदान काफी ज्यादा है।

अंतर्राष्ट्रीय

एस जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने ऐतिहासिक ‘कासा डी ला इंडिपेंडेंशिया’ की यात्रा की, जहां से दो सदी से भी अधिक समय पहले दक्षिण अमेरिकी देश की आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था। 
  • जयशंकर दक्षिण अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से अपनी छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण पर ब्राजील पहुंचे। 

नासा आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1


  • नासा 2024 में आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रही है। 
  • चंद्रमा पर वैज्ञानिकों को उतारने के लिए नासा का मिशन अब आखिरी चरण में है और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 13 संभावित लैंडिंग साइटों की पहचान की है, जहां पर नासा अपने वैज्ञानिकों को उतारने की योजना बना रहा है। इन क्षेत्रों का चयन वैज्ञानिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया गया है।


रक्षा

सरकार ने रक्षा बलों को मेक इन इंडिया के माध्यम से आपातकालीन हथियार खरीदने की अनुमति दी

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

  • सरकार ने डिफेंस फोर्सेज को एक बड़ा बढ़ावा देने के लिए उन्हें आपातकालीन खरीद मार्ग के माध्यम से अपनी परिचालन आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण हथियार प्रणाली खरीदने की अनुमति दी है। 
  • रक्षा मंत्रालय की एक बैठक में इसे मंजूरी दी गई है और जिसके अनुसार हथियार प्रणालियों की खरीद केवल मेक इन इंडिया रूट के माध्यम से ही की जा सकती है।


राष्ट्रीय

भारत में भूजल की मुख्य समस्या क्या है?


23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1


  • जल मानव की रोजमर्रा की आवश्यकताओं में से एक है इसीलिए यह जरूरी है कि समाज अपने जल संसाधनों का उचित प्रबंधन एवं उसका समान वितरण सुनिश्चित करे। 
  • जल की विभिन्न कार्यों में उपयोगिता सर्वविदित है, जो कि चर्चा का विषय नहीं है, असली मुद्दा इसकी उपलब्धता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हाल की प्रगति के बावजूद, भारत के भूजल संकट के कारण लगभग 50% ग्रामीण परिवारों के पास अभी भी नल का पानी नहीं है।

शिखर-सम्मलेन

65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की मेजबानी कनाडा करेगा

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1


  • कनाडा के हैलिफैक्स में 20 से 26 अगस्त तक 65 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। 
  • सम्मेलन का थीम ‘ इंक्लूसिव, एक्सेसिबल ,अकॉउंटेबल एंड स्ट्रांग पार्लियामेंट, द कार्नर स्टोन ऑफ डेमोक्रेसी एंड एसेंशियल फ़ॉर डेवलोपमेन्ट’ है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर 08 कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं। 


रैंक-रिपोर्ट्स


अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी ओलंपियाड में भारत तीसरे स्थान पर

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

  • भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। 
  • छात्रों के तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने के साथ भारत सिंगापुर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर 15वां अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड 14 से 21 अगस्त 2022 तक जॉर्जिया के कुटैसी में आयोजित किया गया।


निधन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर बनर्जी का निधन

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1


  • भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी समर बनर्जी का हाल ही में निधन हो गया। 92 साल के इस दिग्गज फुटबॉलर को कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस दिगग्ज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय फुटबॉल टीम अब तक सिर्फ तीन बार ओलिंपिक में जगह बना सकी है। 
  • बनर्जी के नेतृत्व वाली 1956 की भारतीय टीम ने ओलिंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए हुए प्लेऑफ में बुल्गारिया से 0-3 से हारकर चौथे स्थान पर रही थी। उस युग को भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम युग माना जाता है।

झारखंड के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी का निधन

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

  • झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन हो गया है। उन्होंने वर्ष 2004-2009 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वे कांग्रेस से जुड़े रहे। वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल बनाया गया। 
  • कांग्रेस से जुड़े रहे रजी का जन्म उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में हुआ था। 7 मार्च 1939 को जन्मे, उन्होंने रायबरेली के हुसैनाबाद हायर सेकेंडरी स्कूल से 10 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद शिया कॉलेज में दाखिला लिया।


Check More GK Updates Here

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_20.1

23th August | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam


Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

23th August Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_21.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *