Latest Hindi Banking jobs   »   GA Topper Series: रक्षा समाचार से...

GA Topper Series: रक्षा समाचार से संबंधित महत्वपूर्ण ख़बरे -2 (Defence News Part 2)

GA Topper Series: रक्षा समाचार से संबंधित महत्वपूर्ण ख़बरे -2 (Defence News Part 2) | Latest Hindi Banking jobs_3.1


MOD- रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence)

GOI- भारत सरकार (Government of India)

DAC: रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defense Acquisition Council), जिसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्रालय – Ministry of Defence) कर रहे हैं।

1. रक्षा मंत्रालय ने अपने प्रौद्योगिकी विकास कोष (Technology Development Fund (TDF)) योजना के तहत एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए वित्तपोषण में वृद्धि को अधिकृत किया। ये पहल स्वदेशी घटकों, उत्पादों, प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के विकास को प्रोत्साहित करने वाली है जिसकी अब अधिकतम प्रोजेक्ट वैल्यू 50 करोड़ रुपये होगी। पहले इसकी प्रोजेक्ट वैल्यू 10 करोड़ रुपये हुआ करती थी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बढ़ी हुई धनराशि बजट घोषणा के अनुसार है और इससे सरकार को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट में निज़ी उद्योग, स्टार्ट-अप और शिक्षाविदों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट का 25 प्रतिशत आरक्षित रखा गया है, ताकि इनोवेटिव टीडीएफ (TDF) के लिए बढ़ी हुई राशि से सुविधाएँ मुहैया करायी जा सकें।

  • रक्षा प्रौद्योगिकी विकास कोष (Defence technology development fund) +  50 करोड़ + बजट में 25% अरक्षित

2. डीएसी द्वारा घरेलू उद्योगों से 76,390 करोड़ रुपये के उपकरण और प्लेटफॉर्म/साधनों का अनुमोदन किया गया। यह निर्णय सरकारी कार्यक्रम ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान पर ज़ोर देने के लिए लिया गया था। इससे भारत विदेशी आपूर्ति पर कम निर्भर होगा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर ख़र्च कम करेगा।

  • घरेलू उद्योगों पर रक्षा व्यय: 76390 करोड़

3. भारतीय सेना एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास “एक्स ख़ान क्वेस्ट 2022 (Ex Khaan Quest 2022)” में भाग लिया, जिसमें 16 अन्य देश शामिल थें। यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास मंगोलिया में संपन्न हुआ। मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख (Ukhnaagiin Khurelsukh) ने मेज़बान देश के राष्ट्रपति के रूप में इस अभ्यास सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स (LADAKH SCOUTS) के एक दल द्वारा किया गया। 14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य अंतरसंचालनीयता/इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना, सैन्य-से-सैन्य संबंधों का निर्माण करना और भाग लेने वाले देशों के बीच शांति सहायता संचालन/ऑपरेशन (Peace support operations) और सैन्य तैयारी विकसित करना है।

  • ख़ान क्वेस्ट अभ्यास: संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से मंगोलिया में आयोजित; भारत: लद्दाख स्काउट

4. भारत ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु सक्षम अग्नि -4 बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक निष्पादित किया है। मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 4,000 किलोमीटर . है

  • अग्नि 4: 4000 किमी रेंज: अब्दुल कलाम द्वीप ओडिशा

5. भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय रक्षा सहयोग (India-Bangladesh bilateral defence cooperation) के तहत एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘SAMPRITI-X’ बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता को मज़बूत करना और एक दूसरे के सामरिक अभ्यास और परिचालन तकनीकों को समझना है। इसमें भारतीय दल का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

  • Sampriti अभ्यास: सैन्य: भारत + बांग्लादेश: 10 वां संस्करण: जशोर सैन्य स्टेशन बांग्लादेश

6. विभिन्न युद्धों में भारतीय वायु सेना की भूमिका और इसके समग्र कामकाज़ को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ में एक विरासत केंद्र (Heritage Center) बनाया जाएगा। सेना और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ‘आईएएफ हेरिटेज सेंटर (IAF Heritage Centre)’ की स्थापना की जाएगी।

  • भारत वायु सेना विरासत केंद्र: चंडीगढ़

7. रक्षा मंत्रालय ने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह 2,971 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी रूप से विकसित एस्ट्रा एमके-आई बियॉन्ड विजुअल रेंज (Astra Mk-I Beyond Visual Range (BVR)), हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF)) और नौसेना के लिए संबंधित उपकरणों की आपूर्ति के लिए किया गया है।

  • BDL= Astra MK-I BVR: भारतीय वायु सेना + नेवी + 2971 करोड़

8. कैप्टन सुदीप मलिक की कमान में आईएनएस गोमती को नौसेना डॉकयार्ड में सेवामुक्त किया गया। आईएनएस गोमती का नाम जीवंत नदी ‘गोमती’ से लिया गया है। इसे 16 अप्रैल, 1988 को तत्कालीन रक्षा मंत्री केसी पंत द्वारा मझगांव डॉक लिमिटेड, बॉम्बे में कमीशन किया गया था। गोदावरी क्लास गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स का तीसरा जहाज, आईएनएस गोमती भी पश्चिमी बेड़े का सबसे पुराना योद्धा था, जब उसे सेवा से हटा दिया गया था।

  • आईएनएस गोमती: बॉम्बे से हटा दिया गया (decommissioned)

9. एलएंडटी शिपबिल्डिंग के सहयोग से गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा बनाई जा रही चार सर्वे वेसल लार्ज (Survey Vessels Large (SVL)) परियोजनाओं में से दूसरे को चेन्नई के कट्टुपल्ली में लॉन्च किया गया। इसे भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया गया है, जिसका नाम निर्देशक (Nirdeshak) है। जहाज का नाम इसके पूर्ववर्ती नाम निर्देशक से लिया गया है जो एक भारतीय नौसेना सर्वेक्षण जहाज था। उस जहाज को दिसंबर 2014 में 32 साल की शानदार सेवा के बाद इसे हटा दिया गया था।

  • निर्देशक: दूसरा सर्वेक्षण पोत: जीआरएसई+ एलएंडटी: चेन्नई

10. हरियाणा की कैप्टन अभिलाषा बराक अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद एक लड़ाकू विमानवाहक के रूप में सेना उड्डयन कोर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। नासिक में आर्मी एविएशन के डीजी और कर्नल कमांडेंट द्वारा उन्हें 36 अन्य सेना पायलटों के साथ प्रतिष्ठित विंग (coveted wings) से सम्मानित किया गया। उन्हें 2072 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन की दूसरी उड़ान के लिए सौंपा गया है। उन्हें साल 2018 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (Officers Training Academy), चेन्नई से भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

  • अभिलाषा बराक, हरियाणा: पहली महिला लड़ाकू एविएटर

11. भारतीय नौसेना (Indian Navy (IN)) – बांग्लादेश नौसेना (Bangladesh Navy (BN)) द्विपक्षीय अभ्यास का तीसरा संस्करण ‘बोंगोसागर (Bongosagar)’ बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ। अभ्यास का हार्बर चरण (Harbour Phase) 24-25 मई से शुरू हुआ, और बाद में 26-27 मई तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक समुद्री चरण (Sea Phase) होगा।

  • बोंगोसागर अभ्यास : पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश: तीसरा: भारत और बांग्लादेश

 

12. भारतीय वायु सेना (IAF) विभिन्न देशों की विभिन्न वायु सेना सेवाओं की लड़ाकू शक्ति के मामले में विश्व वायु शक्ति सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। 2022 में, आधुनिक सैन्य विमान (WDMMA) की विश्व निर्देशिका ने ग्लोबल एयर पावर रैंकिंग प्रकाशित की। इस रिपोर्ट में, भारतीय वायु सेना को तीसरे स्थान पर रखा गया है, इस सूची में अमेरिका सबसे ऊपर है और उसके बाद रूस है। चीन चौथे स्थान पर है।

  • आईएएफ: तीसरा: विश्व वायुशक्ति सूचकांक: यूएसए: पहले स्थान पर

13. सेना प्रशिक्षण कमान (Army Training Command) और गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (Rashtriya Raksha University (RRU)) ने नई दिल्ली में एक वारगेम अनुसंधान और विकास केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of understanding (MoU)) पर हस्ताक्षर किए। एक प्रोटोटाइप के रूप में डब किया गया ‘वार्डेक (WARDEC)’ प्रोजेक्ट, भारत का पहला सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण केंद्र होगा, जो वर्चुअल रियलिटी वॉरगेम्स बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता ((artificial intelligence (AI))) का उपयोग करेगा।

  • वार्डेक: नई दिल्ली

14. भारतीय नौसेना-बांग्लादेश नेवी कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल (Navy-Bangladesh Navy Coordinated Patrol (CORPAT)) का चौथा संस्करण शुरू हुआ। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में गश्ती अभ्यास शुरू हुआ। दोनों इकाइयां अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर संयुक्त गश्त करेंगी। पिछला IN-BN CORPAT अक्टूबर 2020 में आयोजित किया गया था

  • चौथा कॉर्पेट: भारत बांग्लादेश: समुद्री

स्टेटिक इनफार्मेशन (Static information)

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)

भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी। 1 अप्रैल, 1933 को पहली एसी उड़ान (ac flight) छह आरएएफ-प्रशिक्षित अधिकारियों और 19 हवाई सिपाहियों (हवाई सैनिकों) के साथ अस्तित्व में आई। IAF द्वारा निष्पादित कुछ प्रमुख ऑपरेशन – ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पूमलाई हैं। IAF 1950 से पाकिस्तान के साथ चार बड़े युद्धों में शामिल रहा है। भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’ गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। यह वाक्य महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिये जा रहे ज्ञान के के बीच निकाल कर आया था।

भारतीय नौसेना (Indian Navy)

रॉयल इंडियन मरीन (Royal Indian Marine (RIM)) का गठन 1892 में किया गया था। स्वतंत्रता के बाद वाइस एडमिरल आरडी कटारी, 1958 में भारतीय नौसेना के नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले पहले भारतीय नौसेना अधिकारी बने। वेदों में भगवान वरुण (समुद्र देवता) का आह्वान भारतीय नौसेना द्वारा अपने प्रतीक के लिए आदर्श वाक्य के साथ अपनाया गया है: “शं नो वरुणः”, जिसका अर्थ है: “हे वरुण हमारे लिए शुभ बनो”। राज्य चिन्ह के नीचे “सत्यमेव जयते” का शिलालेख भारतीय नौसेना के शिखा में शामिल है। ऑपरेशन ट्राइडेंट को याद करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किया गया जवाबी हमला था।

भारतीय सेना (Indian army)

भारतीय सेना का आदर्श वाक्य “स्वयं से पहले सेवा (Service before Self)” है। 1949 में जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ का पद संभालने की याद में प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।

यदि सामान्य जागरूकता में कोई टॉपिक है जिसके बारे में आप पढ़ना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिख सकते हैं।


IBPS RRB Notification 2022: Click Here to Check


Also Check:

GA Topper Series: Pension System in India Part 2_80.1

Recent Posts:


Weekly Current Affairs 2022 PDF

Monthly Current Affairs PDF 2022

Daily Current Affairs 2022

GA Topper Series: Pension System in India Part 2_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *