Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B Handwritten Declaration 2022:...

RBI Grade B Handwritten Declaration 2022: जानिए RBI ग्रेड B भर्ती के लिए कैसे लिखें हस्तलिखित घोषणा, Check Sample Format PDF


RBI Grade B Handwritten Declaration 2022: जानिए RBI ग्रेड B भर्ती के लिए कैसे लिखें हस्तलिखित घोषणा, Check Sample Format PDF | Latest Hindi Banking jobs_3.1


RBI Grade B Handwritten Declaration 2022: भारतीय रिज़र्व बैंक ने ग्रेड B अधिकारी के 294 रिक्त पदों को भरने के लिए ‘RBI ग्रेड B अधिसूचना 2022’ ज़ारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च शुरू हुई थी और  उम्मीदवार आज यानि 18 अप्रैल 2022 तक ही RBI ग्रेड B 2022 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. RBI ग्रेड B भर्ती 2022 के लिए ख़ुद को पंजीकृत (Register) करने वाले सभी उम्मीदवारों को आरबीआई ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा (handwritten declaration) 2022 के साथ सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय ग़लतियाँ करना आमतौर पर प्रत्येक वर्ष देखा जाता है जिसके कारण कई आवेदन खारिज़ हो जाते हैं। अतः इस तरह की स्थिति से बचने के लिए, उम्मीदवारों को RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा 2022 (RBI Grade B Handwritten Declaration 2022) के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को चेक कर लेना चाहिए.

RBI Grade B Handwritten Declaration 2022

RBI ग्रेड B 2022 परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज 18 अप्रैल 2022 तक ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिनमें हस्ताक्षर, फोटोग्राफ़ और RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा 2022 शामिल हैं। प्रत्येक वर्ष कई उम्मीदवार RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा 2022 में ग़लती करते हैं जो अंततः भारतीय रिज़र्व बैंक में नौकरी करने के उनके सपने पर फुलस्टॉप लगा देता है। आपको इस तरह की ग़लतियों से बचाने के लिए हमने RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा 2022 का नमूना प्रारूप नीचे दिया है।

RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा इस प्रकार है –

“I, _______ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true, and valid. I will present the supporting documents as and when required.”



ऊपर दी गई हस्तलिखित घोषणा उम्मीदवारों की अपनी हस्तलिपि (handwriting) में लिखी जानी चाहिए। अगर यह दूसरे की लिखावट में होगा तो इसे खारिज़ कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को इस हस्तलिखित घोषणा को श्वेत पत्र (सफ़ेद काग़ज़) पर काली स्याही (कलम) से लिखना होगा।

RBI Grade B Apply online 2022 link


RBI Grade B 2022 Notification: Check Here

RBI Grade B Handwritten Declaration 2022

यहां हमने RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा अपलोड करने के लिए निर्धारित आकार/साइज़ की जानकारी दी है

RBI Grade B Handwritten Declaration 2022: Uploading Size

Dimensions

140 x 60
pixels

Size of File

50kb-100kb

Also Check:


RBI Grade B Handwritten Declaration 2022: जानिए RBI ग्रेड B भर्ती के लिए कैसे लिखें हस्तलिखित घोषणा, Check Sample Format PDF | Latest Hindi Banking jobs_4.1

FAQs: RBI Grade B Handwritten Declaration 2022

प्रश्न. RBI ग्रेड B 2022 के लिए हस्तलिखित घोषणा क्या है?

उत्तर: RBI ग्रेड B 2022 के लिए हस्तलिखित घोषणा इस लेख में ऊपर की ओर दी गई है।


प्रश्न. RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा 2022 के लिए अधिकतम आकार/साइज़ क्या होना चाहिए?

उत्तर: RBI ग्रेड B हस्तलिखित घोषणा 2022 के लिए अधिकतम आकार/साइज़ 100kb से अधिक नहीं होना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *