Latest Hindi Banking jobs   »   30 Days Strategy to Crack RBI...

30 Days Strategy to Crack RBI Grade B Exam 2022: जानिए, 30 दिनों में कैसे क्रैक करें RBI ग्रेड B परीक्षा, देखें स्ट्रेटज़ी और महत्वपूर्ण टिप्स

30 Days Strategy to Crack RBI Grade B Exam 2022: जानिए, 30 दिनों में कैसे क्रैक करें RBI ग्रेड B परीक्षा, देखें स्ट्रेटज़ी और महत्वपूर्ण टिप्स | Latest Hindi Banking jobs_3.1

1 Month Strategy for RBI Grade B Exam 2022: जैसा कि आप सभी जानते है भारतीय रिज़र्व बैंक अगले महीने 28 मई, 2022 को RBI ग्रेड B अधिकारी के 294 पदों की भर्ती के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 (RBI Grade B Exam 2022) आयोजित करेगा। चूँकि अब RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए केवल एक महीना ही बचा है, तो इस समय उम्मीदवार परीक्षा में अधिकतम स्कोर करने के लिए खास टिप्स की तलाश में होंगे. इसलिए अज इस आर्टिकल में हम उम्मीदवारों की मदद के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा के लिए स्ट्रेटज़ी और कुछ महत्वपूर्ण बताने जा रहे हैं, जो उम्मीदवारों की परीक्षा में सफलता पाने में मदद करेंगी.

हमने RBI ग्रेड B परीक्षा के बारे में एक धारणा देखी है कि केवल UPSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवार ही RBI ग्रेड B परीक्षा परीक्षा को क्रैक कर सकते हैं. हालाँकि यह सच नहीं नही है, यदि RBI ग्रेड B परीक्षा की तैयारी सही दिशा में की जाए तो कोई भी सामान्य उम्मीदवार/छात्र इस परीक्षा को क्रैक कर सकता है. RBI ग्रेड B प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों के पास 200 प्रश्नों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय होगा। RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 को क्रैक करने के लिए 1 महीने की रणनीति को देखने व जानने के लिए इस लेख को पढ़ते रहें।

1 Month Strategy for RBI Grade B Exam 2022 (RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए 1 महीने की रणनीति)

RBI ग्रेड B 2022 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न किसी भी तरह अन्य बैंकिंग परीक्षाओं के समान है, कुछ चीज़ें जो इसे अलग करती है वह है पहले चरण में सामान्य जागरूकता (General awareness) सेक्शन को जोड़ना और परीक्षा का कठिनाई स्तर। RBI ग्रेड B परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस परीक्षा में सेक्शन-वार समय-सीमा भी है। RBI ग्रेड B 2022 को क्लियर करने के लिए सामान्य जागरूकता और रीजनिंग सेक्शन पर ज़्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। इस लेख में हमने विषय-वार (subject wise) रणनीति प्रदान की है ताकि आप अपने मज़बूत क्षेत्र के अनुसार अपनी अध्ययन योजना तैयार कर सकें।

 

RBI Grade B Exam Pattern & Syllabus

1 Month Strategy for RBI Grade B Exam 2022: General Awareness (सामान्य जागरूकता विषय हेतु RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए 1 महीने की रणनीति)

‘सामान्य जागरूकता’ RBI ग्रेड B परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन में से एक है क्योंकि इसमें कुल अंकों का 40% शामिल होता है। सामान्य जागरूकता  सेक्शन बहुत विशाल है और इसमें बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता, मौद्रिक नीतियां, आर्थिक शब्द, करंट अफ़ेयर्स, वित्तीय और आर्थिक मुद्दे, स्टेटिक जीके, सरकारी योजनाएं, बैंकिंग शर्तें, दरें और प्रक्रियाएं जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को कम से कम 6 महीने के करेंट अफ़ेयर्स को कवर करना चाहिए। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि आपको बजट, विभिन्न संस्थानों द्वारा विकास पूर्वानुमान पूर्वानुमान, विश्व बैंक और आईएमएफ द्वारा विभिन्न राज्यों को आवंटित निधि, उनकी समितियां और रिपोर्टों, उनके अध्यक्ष और नियुक्ति के कारण पूरी तरह से तैयार हो।

Key Points To Keep In Mind (ध्यान रखने योग्य प्रमुख बिंदु)

  • एक ग़लती जो अधिकांश उम्मीदवारों द्वारा की जाती है कि वे विभिन्न स्रोतों से अध्ययन सामग्री एकत्र करते हैं और परीक्षा से पहले रिवीज़न करने में असमर्थ होते हैं जिसके परिणामस्वरूप अंततः परीक्षा में विफलता हासिल होती है। इसलिए सामान्य जागरूकता सेक्शन तैयार करने के लिए केवल एक या दो संसाधन रखें।
  • यदि आप दैनिक समाचार पत्र नहीं पढ़ सकते हैं तो मासिक करेंट अफ़ेयर्स कैप्सूल देखें जो हमारे Adda247 ऐप और वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
  • मासिक करेंट अफ़ेयर्स कैप्सूल को पूरा करने के बाद, वन लाइनर करेंट अफ़ेयर्स (one liner current affairs) को देखें ताकि पता चल सके कि पढ़ाई के बाद आपको कितना कुछ याद है।
  • जितना हो सके रिवीज़न करें, सुनिश्चित करें कि आपने परीक्षा से पहले सभी महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर लिया है

1 Month Strategy for RBI Grade B Exam 2022: Quantitative Aptitude (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड हेतु RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए 1 महीने की रणनीति)

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन RBI ग्रेड B परीक्षा में 30 अंकों का वेटेज़ होता है। कई छात्र इस सेक्शन में संघर्ष करते हैं और यहां तक ​​कि सेक्शन-वार कट-ऑफ़ को पास करने में असफल होते हैं। यदि आप अंकगणित से डरते हैं तो डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) और नम्बर सिरीज़ के प्रश्नों का अभ्यास करें क्योंकि यह आपको प्रीलिम्स परीक्षा में 10-15 अंक दे सकता है।

ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदु (Key Points To Keep In Mind)


  • हमारे Adda247 ऐप पर दैनिक डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) क्विज़ दें, जो आपकी गति बढ़ाने में आपकी मदद करेगा।
  • यदि आप इस परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो मॉक टेस्ट अनिवार्य हैं, इसलिए सेक्शन-वार मॉक और फुल-लेंथ मॉक भी दें।
  • अपनी कैल्कुलेशन की गति बढ़ाने के लिए, 30 तक की टेबल/पहाड़ा, वर्गमूल और घनमूल सीखें जो निश्चित रूप से परीक्षा में आपकी मदद करेंगे।

1 Month Strategy For RBI Grade B Exam 2022: Reasoning (रीजनिंग हेतु  RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए 1 महीने की रणनीति)

रीजनिंग सेक्शन में RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 में 30 अंकों का वेटेज़ है। रीजनिंग सेक्शन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, अभ्यास ही एकमात्र तरीका है। उम्मीदवार सबसे पहले सिलोगिज़्म, कोडेड इनिक्वालटी, दिशा और दूरी, और डेटा सफिशिएन्सी के प्रश्नों को हल करके आत्मविश्वास हासिल करने का प्रयास करते हैं।

Key Points To Keep In Mind (ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदु)

  • मॉक देते समय, उम्मीदवार ज़्यादातर समय पज़ल के पश्नो को हल करने में लगा देते हैं और अन्ततः समय की कमी और परीक्षा के दबाव के कारण वे फंस जाते हैं जिससे उनका आत्मविश्वास टूट जाता है।
  • सबसे पहले सिलोगिज़्म, असमानता, दिशा और दूरी के प्रश्नों को हल करना शुरू करें क्योंकि परीक्षा में इन प्रश्नों का स्तर इतना कठिन नहीं है, यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और अनुभागीय कट ऑफ को भी पास करने में आपकी मदद करेगा।
  • दैनिक क्विज़ दें जो हमारे Adda247 ऐप पर उपलब्ध हैं।

1 Month Strategy For RBI Grade B Exam 2022: English  (अंग्रेजी विषय हेतु RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए 1 महीने की रणनीति)

अगर आपको रोजाना पढ़ने की आदत है तो यह आपको रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज टेस्ट, सेंटेंस रीअरेंजमेंट को हल करने में बहुत मदद करेगा। अब केवल एक महीना बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को मॉक और क्विज़ देने का प्रयास करना चाहिए। स्पॉटिंग एरर विषय में बहुत संघर्ष करने वाले उम्मीदवारों को व्याकरण के सभी महत्वपूर्ण नियमों का रिवीज़न करना चाहिए और उन्हें इम्प्लीमेंट करने का प्रयास करना चाहिए।

Key Points To Keep In Mind (ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदु)


  • अख़बार पढ़ने के लिए कम से कम 1 घंटा दें।
  • हमारे Adda247 स्टोर पर उपलब्ध मॉक टेस्ट में शामिल हों जहां आपको विस्तृत विवरण भी मिलेगा।

30 Days Strategy to Crack RBI Grade B Exam 2022: जानिए, 30 दिनों में कैसे क्रैक करें RBI ग्रेड B परीक्षा, देखें स्ट्रेटज़ी और महत्वपूर्ण टिप्स | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Also Check:

FAQs: 1 Month Preparation Strategy For RBI Grade B Exam 2022

प्रश्न. RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए कितने महीने का करेंट अफेयर्स पर्याप्त होगा?

उत्तर: पिछले 6 महीने का करेंट अफ़ेयर्स RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 के लिए पर्याप्त होगा।


प्रश्न. क्या सामान्य स्नातक के लिए RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 को क्रैक करना संभव है?

उत्तर: हां, एक सामान्य स्नातक ऊपर दिए गए सभी सुझावों का पालन करके RBI ग्रेड B परीक्षा 2022 को क्रैक कर सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *