Latest Hindi Banking jobs   »   पश्चिम बंगाल, असम, और तमिलनाडु सहित...

पश्चिम बंगाल, असम, और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में ये बने हैं नए मुख्यमंत्री (Chief Ministers who have taken oath recently) – यहां देखें पांच राज्यों में किसने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल, असम, और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में ये बने हैं नए मुख्यमंत्री (Chief Ministers who have taken oath recently) – यहां देखें पांच राज्यों में किसने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ | Latest Hindi Banking jobs_2.1

Chief Ministers who have taken oath recently: Current Affairs Special Series


हाल ही में, केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु तथा केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी (West Bengal, Assam, Tamil Nadu, Kerala and the union territory of Puducherry) में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट की घोषणा हो अब चुकी है। इन चुनावों में हुए मतों की गिनती 2 मई, 2021 को की गई। यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन चुनावो के बाद कौन-कौन किस राज्य का मुख्यमंत्री बना हैं क्योंकि परीक्षाओं में इन पर भी प्रश्न आते हैं।

 

आपको बता दें कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव 06 अप्रैल को एकल चरण में हुए थे। असम में 3 चरणों में चुनाव हुए थे, पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए थे।

 

पश्चिम बंगाल

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
के रूप में ममता बनर्जी ने तीसरी बार शपथ ली है।

 

जन्म- 5 जनवरी, 1955 को
कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) में

पार्टी- तृणमूल कांग्रेस (TMC)

शपथ दिलवाई- राज्यपाल जगदीप
धनखड़

ममता बनर्जी 2011 से पश्चिम
बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहीं हैं। वह राज्य की पहली मुख्यमंत्री
भी हैं। उन्होंने 1998 में
TMC की स्थापना की थी तथा पार्टी की पहली अध्यक्ष भी बनीं थीं।
उन्होंने भारत सरकार के मंत्रिमंडल में रेलवे, कोयला, युवा मामले और खेल, महिला तथा
बाल विकास और मानव संसाधन विकास मंत्रालयों
में पहली महिला मंत्री के रूप में
कार्य किया है।

 

 

असम

असम के मुख्यमंत्री के
रूप में हिमंत बिस्वा शर्मा ने शपथ ग्रहण की। 

जन्म- 1 फरवरी, 1969 को
जोरहाट (असम)

पार्टी- भारतीय जनता
पार्टी

शपथ दिलवाई- राज्यपाल जगदीश मुखी

 

हिमंत बिस्वा शर्मा
2001-15 से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विधायक थे तथा अगस्त 2015 में वह भाजपा
में शामिल हो गए। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की
है। उन्होंने केन्द्र तथा राज्य सरकार में कृषि, योजना और विकास, वित्त,
स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्रालय
और 2002 से 2014 के बीच असम समझौते के कार्यान्वयन में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

तमिलनाडु

 

मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जन्म- 1, मार्च, 1953 चेन्नई (तमिलनाडु)

पार्टी- द्रविड़ मुनेत्र
कड़गम (
DMK)

शपथ दिलवाई- राज्यपाल
बनवारीलाल पुरोहित


मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने हैं। वह पूर्व सीएम एम.
करुणानिधि के बेटे हैं। एम के स्टालिन ने
2009 से 2011 तक तमिलनाडु के
पहले उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उन्हें इंडियन एक्सप्रेस द्वारा
2019 में 30 सबसे शक्तिशाली व्यक्तित्व की लिस्ट में चुना गया था। वह 1996 से 2002 तक चेन्नई के मेयर भी रहे।

 

 

पुदुचेरी

 

एल रंगासामी ने रिकॉर्ड
तोड़ते हुए चौथी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है।

जन्म- 4 अगस्त, 1950 (पुडुचेरी)

पार्टी- ऑल इंडिया एन. आर.
कांग्रेस (
NDA के गठबंधन से सरकार
बनी है)

शपथ दिलवाई- उपराज्यपाल
तमिलिसाई सौंदराराजन

 

नदेसन कृष्णसामी ने 2001
से 2008 तक पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। तब
वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। 2011 में उन्होंने अपने पद से
त्यागपत्र दे दिया तथा ऑल इंडिया एन. आर. पार्टी की स्थापना की। उन्होंने 2011 से
2016 तक अपनी पार्टी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री के पद को संभाला।

 

Also Read,


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *