Latest Hindi Banking jobs   »   FCI AGM Exam 2021: भारतीय कृषि...

FCI AGM Exam 2021: भारतीय कृषि पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़ (Objective Questions Answer of Agriculture for FCI AGM 2020 in Hindi)

FCI AGM Exam 2021: भारतीय कृषि पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़ (Objective Questions Answer of Agriculture for FCI AGM 2020 in Hindi) | Latest Hindi Banking jobs_2.1

FCI AGM Exam 2021: एग्रीकल्चर पर आधारित Most Important  प्रश्न और उत्तर | महत्वपूर्ण भारतीय कृषि विज्ञान प्रश्नोत्तरी | Agriculture Quiz in Hindi


FCI Recruitment 2021: भारतीय खाद्य निगम ( Food Corporation of India ) ने अपने विभिन्न क्षेत्रों में श्रेणी I की 89 रिक्तियों को जारी किया, जिसके लिए जून  या जुलाई के महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदकों ने आगामी परीक्षा के लिए अब तक तैयारी शुरू कर दी होगी और एफसीआई एजीएम परीक्षा 2021 (FCI AGM Exam 2021) के सबसे महत्वपूर्ण sections में से एक कृषि और कृषि अर्थव्यवस्था ( agriculture and agriculture economy) है। 

Quiz on Indian Agriculture : Objective Questions Answer of Agriculture for FCI AGM 2020 in Hindi

हम आपको भारतीय कृषि पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़ (Exclusive Questions of Agriculture for FCI AGM 202 in Hindi) दे रहे हैं। FCI AGM 2021 के लिए Adda247 की स्पेशल टीम ने कृषि पर आधारित प्रश्न तैयार किये हैं, जिनकी मदद से आप रिवीज़न कर सकते हैं।  

 
कृषि यानी एग्रीकल्चर पर तैयार की गयी क्विज का उद्देश्य कृषि से सम्बंधित सामान्य जानकारी को बहुवैकल्पिक प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि प्रतियोगी छात्र उनके अभ्यास के द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में जान सकें और कृषि से संबन्धित सभी जानकारी हासिल कर सके।    


Objective Agriculture Question Answer MCQ Quiz 2021


Q1. वर्गीकृत कृषि उपज के लिए किस प्रतीक का प्रयोग किया जाता है?

A. ISI

B. FSSCI

C. AG-MARK

D. BSI

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- AG-MARK भारत में कृषि उत्पादों के लिए एक प्रमाणीकरण प्रतीक है जिसके द्वारा ये बताया जाता है कि कृषि उत्पाद कृषि मंत्रालय के अधीन कृषि, सहकारिता तथा किसान कल्याण विभाग के कार्यालय के विपणन तथा निरीक्षण निदेशालय द्वारा जारी मानकों के अनुरूप हैं।

 

Q2. नियमों तथा विनियमों द्वारा निर्देशित बाजार को क्या कहा जाता है?

A. वित्तीय बाजार

B. विनियमित बाजार

C. काला बाजार

D. नीलामी बाजार

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- एक विनियमित बाजार वो है जिस पर कोई सरकारी निकाय या कोई उद्योग या श्रमिक समूह, निरीक्षण तथा नियंत्रण के स्तर को बढ़ाते हैं।

 

Q3. केंद्रीय “AG-MARK” प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?

A. मुंबई

B. नागपुर

C. पुणे

D. जयपुर

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- केंद्रीय AG-MARK प्रयोगशाला नागपुर में स्थित है।

 

Q4. राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान कहाँ स्थित है?

A. नई दिल्ली

B. हैदराबाद

C. जयपुर

D. लखनऊ

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (NIAM) जयपुर, राजस्थान में स्थित है।

 

Q5. कौन-सी एजेंसियाँ राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर गोदाम बनाने के काम में लगी हुईं हैं?

A. भारतीय खाद्य निगम (FCI)

B. केंद्रीय भंडारण निगम (CWC)

C. सहकारी समितियाँ

D. प्राथमिक कृषि सहकारी समितियाँ

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- केंद्रीय भंडारण निगम, केंद्रीय भंडारण निगम अधिनियम, 1962 के अंतर्गत स्थापित एक संविधिक निकाय है।

 

Q6. कृषि में जोखिम किस प्रकार की खेती में न्यूनतम है?

A.  विशिष्ट खेती

B. विविध खेती

C.  मिश्रित खेती

D. गहन खेती

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- विविध कृषि प्रणाली वो प्रणाली है जिसमें भूमि, क्षेत्र तथा परिस्थितिक विविधता को ध्यान में रखकर खेती की जाती है।

 

Q7. खेत प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण घटक क्या है?

A. भारी कृषि उपकरण

B. पशुधन

C. कृषि बजट

D. श्रम लागत

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- खेत प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण घटक कृषि बजट है। पूर्ण बजट में फसल, पशुधन, उत्पादन के तरीके तथा समेकित रूप में विपणन के पहलुओं पर विचार किया जाता है और समग्र रूप से खेत में लगने वाली लागत तथा रिटर्न्स का अनुमान लगाता है।

 

Q8. स्टोरेज फंक्शन किस उपयोगिता (Utility) को बनाते हैं?

A. Place utility

B. Form utility

C. Time utility

D. Possession utility

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- समय उपयोगिता (Time utility) के माध्यम से उपभोक्ता को उनका सामान उस समय प्राप्त हो जाता है जब उन्हें उस सामान की आवश्यकता हो।

 

Q9. “ऑपरेशन होल्डिंग” का क्या अर्थ है?

 A. एक किसान के स्वामित्व में कुल भूमि क्षेत्र

B. कुल फसली क्षेत्रों में एक किसान द्वारा की जाने वाली खेती

C.किसान द्वारा खेती की जाने वाला शुद्ध भूमि क्षेत्र

D.  एक किसान द्वारा ली गई कुल भूमि

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- “ऑपरेशन होल्डिंग” उस भूमि क्षेत्र को कहते हैं जिसका उपयोग पूरी तरह से या आंशिक रूप में कृषि उत्पादन के लिए किया जाता है और इसे एक तकनीकी इकाई के रूप में एक व्यक्ति द्वारा अकेले या अन्य लोगों के साथ बिना शीर्षक, कानूनी रूप, आकार या स्थान के सम्बन्ध में संचालित किया जाता है।

 

Q10. केवल घरेलू उपभोग का उत्पादन इनमें से क्या है?

 A. सब्सिडी वाली खेती (Subsistence farming)

B. स्थायी खेती (Sustainable farming)

C. होम खेती (Home farming)

D. ट्रक खेती (Truck farming)

E. इनमें से कोई नहीं

 

Explanation:- व्यापार के लिए किसी भी अधिशेष (surplus for trade) के बिना, केवल अपने उपयोग के लिए फसलों को उगाने और पशुधन को बढ़ाने का अभ्यास। 

नीचे हम, इससे पहले FCI AGM Exam 2021 के लिए  आपको दिए गये भारतीय कृषि पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़ (Exclusive Questions of Agriculture for FCI AGM 202 in Hindi) के अन्य प्रश्न भी दे रहे हैं: 

भारतीय कृषि पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़ (Exclusive Questions of Agriculture for FCI AGM 202 in Hindi) के अन्य प्रश्न

Q1- सुनहरा पीला टैग किस प्रकार के बीज को दर्शाता है?

A. ब्रीडर बीज

B. प्रमाणित बीज

C. फाउंडेशन बीज

D. पंजीकृत बीज

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- ब्रीडर बीजों का सुनहरा पीला टैग होता है, फाउंडेशन बीजों का सफेद टैग, पंजीकृत बीजों में ओपल ब्लू टैग और प्रमाणित बीजों का हरा टैग होता है।

 

Q2. नाइट्रोजन उर्वरकों की धीमी गति से उत्सर्जित होने का उदाहरण है-

A. सल्फर कोटेड यूरिया

B. नीम कोटेड यूरिया

C. A तथा B दोनों

D. सल्फेट

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- नीम की कोटिंग करने से यूरिया का उत्सर्जन अधिक होता है जिससे पौधों को अधिक मात्र में पोषक तत्व मिलते हैं और इससे पैदावार अधिक होती है।

 

Q3. बारिश की बूँद (Drizzle) का व्यास लगभग कितना होता है?

A. <0.01

B. <0.5

C. <0.10

D. <0.11

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- बारिश की बूँद का व्यास औसतन 0.2 से 0.5 मिलिमीटर के बीच होता है।

 

Q4. किस उपकरण का प्रयोग पत्ती के तापमान को मापने के लिए किया जाता है?

A. अल्टीमीटर (Altimeter)

B. लीफबारमीटर (Leafbarmeater)

C. एटमोमीटर (Atmometer)

D. लीफ बैरोमीटर (Leaf barometer)

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- एटमोमीटर का प्रयोग फसलों के वाष्पीकरण को मापने के लिए किया जाता है जिससे हम किसी फसल की पत्ती का तापमान भी पता कर सकते हैं।

 

Q5. इनमें से विषैले खरपतवार का उदाहरण कौन सा है?

A. Parthenium hysterophorus

B. Echhornia crassipes

C. Cyprus rotundus

D. Stiga spp.

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:-  विषैले खरपतवारों से मनुष्यों, पालतू पशुओं तथा वन्यजीवों को खतरा रहता है।

 

Q6. पौधे किस प्रक्रिया से ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं?

A. श्वसन

B. प्रकाश संश्लेषण

C. परिवहन

D. नाइट्रिफिकेशन

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से पौधे कार्बनडाई ऑक्साइड (CO2) तथा जल (H2O) अपने आसपास के वातावरण से लेते हैं तथा ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं।

 

Q7. भारतीय मधुमक्खी को टेक्निकल वे में क्या नाम दिया गया है?

A. Apis dorsata Fabricus

B. Apis florea Fabricus

C. Apis cerana indica

D. Apis mellifera Linnaeus

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- Apis cerana indica, एक भारतीय मधुमक्खी है जो कि एशियाई मधुमक्खी की एक उपप्रजाति है।

 

Q8. भारतीय लाख अनुसन्धान संस्थान कहाँ स्थित है?

A.पटना, बिहार

B. शिमला, हिमाचल प्रदेश

C. रांची, झारखण्ड

D. बीकानेर, राजस्थान

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- भारतीय लाख अनुसन्धान संस्थान झारखण्ड के रांची जिले में नामकुम नामक स्थान पर स्थित है।

 

Q9. विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन का मुख्यालय कहाँ स्तिथ है?

A. रोम, इटली

B. न्यूयॉर्क, USA

C. जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड

D. डेस मोइन्स (Des Moines), USA

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- Des Moines, Iowa, United States

 

Q10. कृषि का सबसे अच्छा टेक्सचर क्या है?

A. दोमट मिट्टी (Loam)

B. रेत

C. सिल्ट

D. क्ले

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- दोमट मिट्टी के माध्यम से पौधों में जल्दी वृद्धि होती है क्योंकि रेत, सिल्ट, तथा क्ले मिलाकर इच्छानुसार विशेषताएं प्रदान करते हैं।

 

Q11. एगप्लांट (Eggplant) किसे कहते हैं?

A. टमाटर

B. आलू

C. बैंगन

D. केला

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- Eggplant Solanum melongena (Brinjal) also called tender perennial plant of the nightshade family (Solanaceae), grown for its edible vegetable.  



 


Q12. सुनहरी क्रांति किससे सम्बन्धित है?

A. फल उत्पादन

B. अंडा उत्पादन

C. झींगा मछली उत्पादन

D. खाद्यान्न उत्पादन

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:- सुनहरी क्रांति शहद और फलों के उत्पादन से संबंधित है।



 

Q13. किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम कब शुरू की गई थी?

A. 1998-99

B. 1995-96

C. 1990-91

D. 2014-15

E. इनमें से कोई नहीं

Explanation:-किसान क्रेडिट कार्ड (KKC) योजना की शुरुआत 1998 में किसानों की मदद के लिए शुरू की गई थी। इसके ज़रिए किसान बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि आसानी से खरीद सकते हैं।



 

Q14. राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है?

A. 1 जुलाई

B. 23 दिसम्बर

C. 16 अक्टूबर

D. 5 जून

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation:-किसान दिवस या राष्ट्रीय किसान दिवस हर वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है।



 

Q15. भारत में किस फल का उत्पादन सर्वाधिक होता है?

A. केला

B. आम

C. लीची

D. नींबू

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation:– आम का उत्पादन भारत के सर्वाधिक हिस्से में होता है।



 

Q16. निम्नलिखित में से अदृश्य बाज़ार कौन-सा है?

A. थोक व्यापारी (wholesaler)

B. फुटकर विक्रेता (retailer)

C. A तथा B दोनों

D. गाँव की बाज़ार

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation:– थोक व्यापारी (wholesaler) तथा फुटकर विक्रेता (retailer) अदृश्य बाज़ार के अंतर्गत आते हैं.



 

Q17. NABARD की फुलफॉर्म क्या है?

A. National Bank of Agricultural and Rural Division

B. National Bank for Agricultural and Rural Development

C. National Bank for Agricultural and Rice Development

D. National Bank for Agricultural and Rural Department

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना 12 जुलाई, 1982 को हुई थी।



FCI का सिलेबस |(FCI असिस्टेंट जनरल मैनेजर भर्ती: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस(FCI Assistant General Manager Recruitment : Exam Pattern & Syllabus)



 

Q18. खेती के आधार पर, छोटे किसान वे हैं जिनके पास ज़मीन है-

A. 1 हेक्टेयर से कम

B. 1-2 हेक्टेयर

C. 2-4 हेक्टेयर

D. 4-10 हेक्टेयर

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation:– जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर (5 एकड़) से कम खेत है, उन्हें छोटे किसान कहते हैं तथा जिनके पास 1 हेक्टेयर (2.5 एकड़) से ज़मीन है, उन्हें सीमान्त किसान कहते हैं।



 

Q19. अंगूर उत्पादन से संबंधित राष्ट्रीय अनुसन्धान केंद्र कहाँ पर स्थित है?

A. नागपुर

B. पुणे

C. नासिक

D. शोलापुर

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation:- अंगूर उत्पादन से संबंधित राष्ट्रीय अनुसन्धान केंद्र (ICAR) की स्थापना, भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद, दिल्ली के अंतर्गत 18 जनवरी, 1997 को मंजरी, पुणे में की गई थी।



 

Q20. खेती के प्रकार आधारित हैं-

A. तुलनात्मक लाभ (comparative advantage) के नियम पर

B. सामान-सीमान्त वापसी (equi-marginal return) के नियम पर

C. ह्रासमान प्रतिफल (diminishing return) के नियम पर

D. प्रतिस्थापन (substitution) के नियम पर

E. इनमें से कोई नहीं।

Explanation:– किसान के पास सीमित संसाधन होते हैं जिनका उपयोग भी वैकल्पिक होता है।

 

adda247



Also Attempt:

Click here to Attempt more FCI Agriculture Quiz 2021

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *