Latest Hindi Banking jobs   »   करेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़- स्वेज़ नहर...

करेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़- स्वेज़ नहर ब्लॉकेज के बाद जाएंट शिप ‘एमवी एवर गिवेन’ हटाया गया (Giant container ship ‘Ever Given’ freed from Suez Canal)

करेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़- स्वेज़ नहर ब्लॉकेज के बाद जाएंट शिप 'एमवी एवर गिवेन' हटाया गया (Giant container ship 'Ever Given' freed from Suez Canal) | Latest Hindi Banking jobs_2.1

Adda247 अपने सभी उम्मीदवारों के एक नई कर्रेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़ की शुरुआत की है, इस सीरीज़ में, रोज़ाना (daily basis) पर Candidates को महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स के टॉपिक्स में किसी एक टॉपिक के बारे में Detailed information दी जाएगी, जिससे न केवल उनकी जनरल अवेयरनेस में सुधार होगा, बल्कि परीक्षा में उम्मीदवार कर्रेंट अफेयर्स विषय से पूछे जाने वाले सवाल का जवाब Confident के साथ दे सकेगे.


इसी कड़ी में आज का हमारा कर्रेंट अफेयर्स टॉपिक है- स्वेज नहर में फंसा जाएंट शिप ‘एमवी एवर गिवेन’.
यदि आप किसी Goverment Bank Job में जाना चाहते है तो ये बहुत ही जरुरी हो जाता है कि आपको  स्वेज नहर में फंसे जाएंट शिप ‘एमवी एवर गिवेन’ से जुड़े करेंट अफेयर्स की अच्छी Knowledge हो.  

स्वेज़ नहर ब्लॉकेज, विश्व का सबसे व्यस्त जलमार्ग बाधित (Giant container ship ‘Ever Given’ freed from Suez Canal)


चीन से रौटरडैम जा रहे जहाज के स्वेज़ नहर के बीच फँस जाने से विश्व का सबसे व्यस्त जलमार्ग बाधित हो गया है। 2008 में बने इस जहाज का नाम “Ever Given” है जिसे “Ever Green” नाम की तायवानी कंपनी द्वारा चलाया जाता है। इस जहाज के फँस जाने से अन्य व्यापारिक जहाज़ों के निकलने का मार्ग भी बंद हो गया है।

“The Ever Green” 22 मार्च को एक तेज हवा, जिसकी गति 31 मील प्रति घंटा थी, से टकराकर नहर के बीच में फँस गया था। शुरू में स्वेज़ नहर अथॉरिटी ने 8 टगबोट्स को जहाज को वहाँ से निकालने के लिए काम पर लगाया था जिसमें वो नाकामयाब रही। करीब 1 हफ्ते बाद इस जहाज को वहाँ से निकाल लिया गया है। इसके लिए ड्रेजरों की मदद ली गई जिससे जहाज के आसपास से करीब 30,000 cubic metre मिट्टी और रेत हटाई गई। वहीं सोमवार को एक high टाइड के आने से जहाज की स्तिथि में थोड़ा परिवर्तन हुआ जिसके बाद डच Specialist टीम “SMIT” ने 13 टगबोट्स की मदद से जहाज को वहाँ से निकाल लिया।

“The Ever Green” जहाज की लम्बाई लगभग 400 मीटर है जो कि लगभग 4 फुटबॉल पिच के बराबर मानी जा सकती है, तथा चौड़ाई लगभग 59 मीटर है।

पहले की घटनाएँ-

  • 2017 में एक जापानी जहाज मैकेनिकल कमी की वज़ह से फँस गया था जिसे कुछ ही घंटों के अंतराल में टगबोट्स की मदद से निकाल लिया गया।
  • 2016 में एक फँसे एक जहाज को निकालने में 12 टगबोट्स की मदद ली गई थी जिससे 5 दिन बाद उसे निकाला जा सका था।

स्वेज़ नहर के बारे में-

  • शुरू किया गया- 1869
  • शुरू में इस नहर पर UK का अधिकार था जिस पर बाद में मिश्र (Egypt) का अधिकार हो गया।
  • 2015 में इसमें दो समांतर रास्ते खोले गए जिनकी लम्बाई 22 मील थी।
  • कुल लम्बाई- 120 मील
  • कुल चौड़ाई- 205 मीटर
  • कुल गहराई- 24 मीटर
  • ये नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *