Latest Hindi Banking jobs   »   06th August 2020 Daily GK Update:...

06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 06 अगस्त 2020 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि: भारत ने किया 15.46 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान

06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
  • भारत ने सतत विकास लक्ष्यों के प्रति अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं में विकासशील राष्ट्रों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत, भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि में USD 15.5 मिलियन डॉलर की राशि दी है। 
  • 6 मिलियन अमरीकी डालर के समग्र फंड सहित 15.46 मिलियन अमरीकी डालर के इस कुल फंड में सभी विकासशील देश भागीदारी के लिए पात्र हैं, और जिसमे से 9.46 मिलियन अमरीकी डालर राष्ट्रमंडल देशों को समर्पित है। 
  • इस राशि का चेक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति द्वारा United Nations Office for South-South Cooperation के निदेशक जॉर्ज चेडिएक को सौंपा गया।

    राज्य समाचार

    2. छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदू पत्ता संग्राहकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना का किया शुभारंभ

    06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
    • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना “शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संघर्ष समाज सुरक्षा योजना” की शुरूआत की गई है। 
    • तेंदू के पत्ते, बीड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली (बीड़ी पर लपेटी हुई पत्ती) राज्य के वनवासियों द्वारा एकत्र की जाती है और जिसे बाद राज्य सरकार द्वारा खरीदा जाता है। 
    • कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के नाम पर तैयार की गई इस योजना का उद्घाटन उनकी जयंती के अवसर पर किया गया।
    • इस योजना के तहत, राज्य के वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से निष्पादित किए जाने के लिए, पंजीकृत तेंदू कलेक्टरों के परिवार को उनके मुखिया की सामान्य मृत्यु (यदि परिवार के मुखिया की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं है) हो जाने पर नॉमिनी अथवा वारिस को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • छत्तीसगढ़  राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

    नियुक्तियां

      3. सेबी के अध्यक्ष के तौर पर 18 महीने ओर आगे बढ़ाया गया अजय त्यागी का कार्यकाल

      06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
      कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष के रूप में अजय त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने के लिए ओर आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने यानि 1 सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। त्यागी 1984 बैच के आईएएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी है, जिन्हें मार्च 2017 को सेबी के अध्यक्ष के रूप में तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था। इससे पहले उनके कार्यकाल को मार्च में अगस्त तक छह महीने का विस्तार दिया गया था।

        4. मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल 
        06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
        • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। 
        • उनकी नियुक्ति इस पद से इस्तीफा देने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू के स्थान पर की गई। 
        • मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार करने के बाद यह घोषणा की गई है। 
        • सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा सिन्हा रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।

        5. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने अपने पद से दिया इस्तीफा 

        06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
        • जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
        • मुर्मू ने आधिकारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था।
        • मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटाने की पहली वर्षगांठ पर इस्तीफा दिया जिससे तत्कालीन राज्य का विशेष दर्जा समाप्त हो गया था। 
        • मुर्मू ने केंद्र सरकार को अपना त्याग पत्र सौंपा है। 

        अर्थव्यवस्था समाचार

        6. भारतीय रिजर्व बैंक ने 2020-21 की दूसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति का वक्तव्य किया जारी: LAF और MSF दर रहेगी अपरिवर्तित 

        06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1

        • भारतीय रिज़र्व बैंक की वित्त वर्ष 2020-21 की मौद्रिक नीति समिति की दूसरी बैठक 4, 5 और 6 अगस्त को की गई । दूसरी मौद्रिक नीति की बैठक के दौरान, एमपीसी ने वर्तमान और विकसित व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थितियों का विश्लेषण किया और विकास को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ COVID-19 के प्रभाव को कम करने के लिए समायोजन रुख के साथ जारी रखने का निर्णय लिया है। अपने निर्णयों के साथ, एमपीसी का लक्ष्य मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर रखना है और इस प्रकार वित्तीय स्थिरता को बनाए रखना है।
        • इसके अलावा, वित्त वर्ष 2020-21 में पूरी वास्तविक जीडीपी विकास द्वारा नेगेटिव रहने की उम्मीद जताई गई है।
        मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय हैं:
        • चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत रेपो दर को 4.00% पर अपरिवर्तित रखा गया है.
        • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर को 3.35% पर अपरिवर्तित रखा गया है.
        • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर को 4.25% पर अपरिवर्तित रखा गया है
        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

        पुस्तकें एवं लेखक

        7. यतीश यादव ने “RAW: A History of India”s Covert Operations” नामक पुस्तक का किया लेखन

        06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
        • जांच पड़ताल करने वाले पत्रकार और लेखक यतीश यादव द्वारा “RAW: A History of India”s Covert Operations” शीर्षक पुस्तक लिखी गई है। इस नई किताब में भारत की जासूसी एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) द्वारा किए गए वीरतापूर्ण कार्य संचालन की एक झलक मिलेगी, जिसमे बताया गया है कि किस तरह जासूसी कम्युनिटी में ग्रे दीवारों के पीछे वास्तव में कैसे ऑपरेशंस को अंजाम दिया जाता है। RAW, जिसके संस्थापक महान स्पाईमास्टर रामेश्वर नाथ काओ थे, ने इसकी स्थापना 1968 में 1962 के चीन-भारतीय सीमा युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पहचानी गई इंटेलिजेंस की आवश्यकता को पूरा करने के लिए की गई थी।
        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • RAW प्रमुख: सामंत गोयल.
        • RAW का मुख्यालय :: नई दिल्ली.
        • RAW की स्थापना: 21 सितंबर 1968.

          निधन

          8. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन

          06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
          • अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन। वरिष्ट आईएएस अधिकारी ने मुंबई में वाई बी चव्हाण प्रतिष्ठान के ट्रस्टी के रूप में के साथ-साथ 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया की जांच के लिए दिसंबर 2008 में गठित की गई दो सदस्यीय समिति का नेतृत्व किया भी किया था। राम प्रधान ने असम समझौते और मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 1987 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण भी दिया गया था।
          9. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का निधन 
          06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1

          • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का निधन। वह एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे, जिन्होंने जून 1985 और मार्च 1986 के दौरान महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया गया था। हालाँकि, उन्हें 1985 में राज्य के मेडिकल कॉलेज की परीक्षाओं में उनके खिलाफ कथित धोखाधड़ी के आरोपों के चलते मज़बूरी में सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

            महत्वपूर्ण दिन

            10हिरोशिमा डे: 6 अगस्त 

            06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1

            • हर साल 6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की सालगिरह का प्रतीक है। 
            • यह भयावह घटना 6 अगस्त, 1945 को हुई, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर “लिटिल बॉय” नामक एक परमाणु बम गिराया। 
            • यह परमाणु हमला 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध को समाप्त करने के मकसद से किया गया था। इस दिन को परमाणु ऊर्जा और परमाणु हथियारों के खतरे के बारे में शांति को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए याद किया जाता है। 
            • Hiroshima Day:  द्वितीय विश्व युद्ध 1939- 1945 तक चला था, जो तैनात किया गया दुनिया का पहला परमाणु बम था, जिसमें 9000 पाउंड से अधिक यूरेनियम -235 लोड किया गया था और जिसे US B-29 bomber aircraft द्वारा 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा के जापानी शहर एनोला पर गिराया गया था।

            विविध समाचार

            11. “हाइड्रो-मौसम संबंधी खतरों के जोखिम को कम करने” पर वेबिनार श्रृंखला का हुआ आयोजन
            06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1

            • भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा “Hydro-Meteorological Hazards Risk Reduction” यानि “जल-मौसम संबंधी खतरों के जोखिम को कम करने” के विषय पर एक वेबिनार श्रृंखला का आयोजन किया गया। 
            • वेबिनार श्रृंखला में तूफ़ान और आकाशीय बिजली’, बादल का फटना और बाढ़’, चक्रवात और तूफ़ान का बढ़ना तथा जलवायु परिवर्तन और चरम मौसम घटनाएं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित 4 वेबिनार शामिल थे। 
            • “हाइड्रो-मौसम संबंधी खतरों के जोखिम को कम करने” पर आयोजित वेबिनार श्रृंखला में जल-मौसम संबंधी जोखिमों की बेहतर समझ और प्रभावी सहयोगात्मक कार्रवाइयों के सम्बन्ध में मानवीय क्षमता बढाने और सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

              वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 27 जुलाई से 2 अगस्त 2020 तक | Download PDF

              06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1

              6 August Current Affairs 2020 | Current Affairs Today | Daily Current Affairs 2020

              Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material 

              Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com
              06th August 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1

              All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

              Leave a comment

              Your email address will not be published. Required fields are marked *