Latest Hindi Banking jobs   »   02nd July 2020 Daily GK Update:...

02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 02 जुलाई 2020 की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं जैसे- Matsya Sampada, Pakistan Army, Dream Kerala Project, IOC, IIMC आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. गिरिराज सिंह ने लॉन्च किया “मत्स्य सम्पदा” का पहला संस्करण 

02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मत्स्यपालन और जलीय कृषि के न्यूजलेटर “मत्स्य सम्पदा” के पहले संस्करण और प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों को जारी किया गया। यह न्यूजलेटर त्रैमासिक आधार पर प्रकाशित किया जाएगा। भारत सरकार ने PMMSY फ्लैगशिप योजना को मई 2020 में 20050 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लॉन्च किया था.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय में राज्य मंत्री: संजीव कुमार बाल्यान.

    अंतरराष्ट्रीय समाचार

    2. पाक सेना ने निगार जौहर को नियुक्त किया पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल 

    02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1

    पाकिस्तानी सेना ने मेजर जनरल निगार जौहर को पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल नियुक्त करने का ऐलान किया है। जिसके साथ वे लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नत होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। अधिकारी को पाक सेना की पहली महिला सर्जन जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • पाकिस्तान के प्रधान मंत्री: इमरान खान.
      • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी.
      • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद.

      राज्य समाचार

      3. केरल ने विदेश और अन्य राज्यों से लौटने वाले पेशेवरों के लिए “Dream Kerala Project” किया लॉन्च

      02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
      केरल सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण अपनी नौकरी खोने के बाद विदेश और अन्य राज्यों से लौटने वालों की क्षमता और अनुभव का लाभ उठाने के लिए “Dream Kerala Project” शुरू करने की घोषणा की है। इस परियोजना का उद्देश्य प्रवासी प्रवासियों के पुनर्वास और राज्य के समग्र विकास है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
      • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
      • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.

      नियुक्तियां

      4. संजय द्विवेदी होंगे IIMC के नए महानिदेशक 

      02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
      मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रोफेसर संजय द्विवेदी को भारतीय जनसंचार संस्थान (Indian Institute of Mass Communication) का महानिदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वे वर्तमान में  भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के रूप में कार्यरत हैं।

      5. श्रीकांत माधव वैद्य बने IOC के नए अध्यक्ष 

      02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
      श्रीकांत माधव वैद्य ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभाला लिया है। इससे पहले, वह अक्टूबर 2019 से आईओसी बोर्ड में निदेशक (रिफाइनरीज) थे। वह संजीव सिंह का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन मुख्यालय: नई दिल्ली.
      • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की स्थापना: 1959.

      6. रविंदर भाकर ने संभाला CBFC के नए CEO का कार्यभार

      02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1

      रविंदर भाकर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) का पदभार ग्रहण कर लिया। वह इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस (IRSS) के 1999 बैच के अधिकारी हैं। वह अनुराग श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
      • केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष: प्रसून जोश.

      7. शशांक मनोहर ने आईसीसी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

      02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
      अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन शशांक मनोहर ने दो कार्यकाल तक क्रिकेट निकाय के प्रमुख के पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। ICC बोर्ड ने फैसला किया है कि मनोहर का उत्तराधिकारी चुने जाने तक उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा अध्यक्ष पद का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे। आईसीसी बोर्ड द्वारा चेयरपर्सन चुनाव प्रक्रिया को अगले सप्ताह तक मंजूरी मिलने की संभावना है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मनु साहनी.
        • ICC का मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

        8. इंद्रमणि पांडे होंगे जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि 

        02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
        वरिष्ठ राजनयिक इंद्रमणि पांडे को जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। वह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के 25 से अधिक महत्वपूर्ण संगठन में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) शामिल है। हाल ही में भारत को 2020 के लिए WHO की विश्व स्वास्थ्य सभा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के इन निकायों में राजीव के. चंदर भारतीय दूत के रूप में नियुक्त थे, जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

        बैंकिंग समाचार

        9. एचडीएफसी बैंक ने किसानों के लिए लॉन्च की ‘ई-किसान धन’ ऐप 
        02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1

        एचडीएफसी बैंक ने देश भर के किसानों के लिए ‘ई-किसान धन’ ऐप लॉन्च की है। किसान अपने मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग और कृषि दोनों सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे। ‘ई-किशन धन’ ऐप किसानों को मंडी की कीमतों, नवीनतम खेती की जानकारी, मौसम की भविष्यवाणी, बीज किस्मों की जानकारी, एसएमएस सलाहकार, ई-पशुहाट, किसान टीवी जैसी वैल्यू एडेड सेवाएं प्रदान करेगी.

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
          • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

          अर्थव्यवस्था समाचार

          10. फिच ने FY22 में भारत के जीडीपी विकास दर के अपने पहले अनुमान 9.5% को घटाकर किया 8% 

          02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
          फिच ने हाल ही में जारी किए अपने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के जून अपडेट में वित्त वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी विकास दर को 9.5% से घटाकर 8% कर दिया है। फिच ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 5 प्रतिशत गिरावट के अपने पहले अनुमान को बरकरार रखा है। इसके अलावा, फिच ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2022-23 में 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

          बैठक एवं सम्मलेन

          11. न्यूजीलैंड ने APEC समिट 2021 को रद्द करने का किया ऐलान 

          02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
          न्यूजीलैंड ने COVID-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (Asia-Pacific Economic Cooperation) समिट  को रद्द करने की घोषणा की है। यह शिखर सम्मेलन न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित किया जाना था। इससे पहले नेताओं की इस बैठक को चिली सरकार द्वारा 2019 में हिंसक विरोधी प्रदर्शनों के कारण रद्द कर दिया गया था और साल 2020 की वर्चल APEC बैठक मलेशिया द्वारा आयोजित की जा रही है।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • APEC के कार्यकारी निदेशक: ड. रेबेका फातिमा स्टा मारिया.
          • APEC का मुख्यालय: सिंगापुर.
          • APEC की स्थापना: 1989.


          विज्ञान और प्रौद्योगिकी

          12. IIT गांधीनगर ने Covid-19 का पता लगाने के लिए AI आधारित उपकरण किया विकसित

          02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
          गांधीनगर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITGN) ने चेस्ट एक्स-रे इमेज के जरिए Covid-19 का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक गहन शिक्षण उपकरण (deep learning tool) विकसित किया है। ये एक ऑनलाइन उपकरण है, जो किसी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की आशंकाओं का पता लगा सकता है और जिसका इस्तेमाल मेडिकल टेस्ट से पहले त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए भी किया जा सकता है।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • आईआईटी-गांधीनगर के निदेशक: सुधीर जैन.

            खेल समाचार

            13. विजडन ने रवींद्र जडेजा को चुना भारत का ‘Most Valuable Player’ 

            02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1

            भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को विजडन द्वारा भारत में 21 वीं सदी का ‘Most Valuable Player’ (MVP) चुना गया है। उन्होंने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की और 2020 तक भारत के लिए 49 टेस्ट मैच, 165 वनडे और 49 T20 मैच खेले।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली.
            • BCCI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

            विविध समाचार

            14. पंजाब में “Continuous Galvanized Rebar” उत्पादन सुविधा सेंटर का हुआ उद्घाटन

            02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1
            केन्द्रीय इस्‍पात और पेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में  “Continuous Galvanized Rebar” प्रोडक्शन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया है। नवगठित यह सुविधा सेंटर निर्माण उद्योग को गैल्वेनाइज्ड रेबार की आपूर्ति की बहुप्रतीक्षित आवश्यकता में सहयोग करेगी। इस सुविधा को आत्मानिर्भर भारत बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम माना जा रहा है।

            वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 22 जून से 28 जून 2020 तक | Download PDF

            करेंट अफेयर्स One Liner Questions and Answers of JUNE 2020 (Part-1): Download PDF

            जानें कैसे बढ़ रहा डीजल और पेट्रोल का दाम?

            02nd July 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1
            Watch Video Current Affairs show of 02nd July 2020

            Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

            Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

            All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

            Leave a comment

            Your email address will not be published. Required fields are marked *