Latest Hindi Banking jobs   »   Daily GK Update 15 April 2020:...

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 15 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

राष्ट्रीय समाचार

1. पर्यटन मंत्रालय ने की “देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला की शुरूआत 
Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
पर्यटन मंत्रालय द्वारा “#देखोअपनादेश” (#DekhoApnaDesh) नामक एक वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ किया गया है। यह अनूठी श्रृंखला पर्यटन मंत्रालय द्वारा अतुल्य भारत के कई स्थलों की संस्कृति और विरासत के बारे में गहरी और विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। “#देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला जैसी शुरू की गई पहली वेबिनार श्रृंखला “सिटी ऑफ सिटीज- दिल्लीज पर्सनल डायरी” थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल.
2. NIOS फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर करेगा लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण
Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling-NIOS) देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के छात्रों के हो रहे शैक्षणिक नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए फ्री-टू-एयर DTH चैनलों पर लाइव काउंसलिंग सेशन का प्रसारण करने जा रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

3. गूगल ने स्थानीय स्टोर्स की जानकारी देने के लिए ‘Nearby Spot’ किया लॉन्च 

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
गूगल ने लॉकडाउन के दौरान स्थानीय स्तर पर जरूरी सामान बेचने के लिए खुले किराने स्टोर्स की जानकारी मुहैया कराने के लिए “Google Pay” ऐप पर ‘Nearby Spot’ लॉन्च किया है। गूगल जल्द ही ‘Nearby Spot’ को हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, पुणे और दिल्ली में शुरू करने जा रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

4. एडीबी ने अपने COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज को बढ़ाकर किया 20 बिलियन डॉलर 

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने जारी किए अपने COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज की राशि को बढ़ाकर 20 बिलियन डॉलर करने का ऐलान किया है। इससे पहले ADB ने कोरोनवायरस वायरस (COVID-19) महामारी से निपटने के लिए मार्च 2020 में 6.5 बिलियन डॉलर के COVID-19 रिस्पॉन्स पैकेज की घोषणा की थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.

राज्य समाचार

5. यूपी COVID-19 नमूनों की “पूल टेस्टिंग” शुरू करने वाला होगा पहला राज्य 

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने उत्तर प्रदेश को COVID-19 नमूनों की “पूल टेस्टिंग” शुरू करने की अनुमति दे दी है, जिसके साथ ही, उत्तर प्रदेश पूल टेस्टिंग शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। वर्तमान में राज्य में 558 COVID-19 मामले पाए गए हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं.
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

6. झारखंड में COVID-19 मरीजों को ‘COBOT-Robotics’ दे रहे भोजन और दवाइयाँ

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1
झारखंड के अस्पतालों में मानव संपर्क के बिना COVID-19 मरीजों को भोजन, दवा दिए जाने के लिए ‘COBOT-Robotics’ रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इन रिमोट-नियंत्रित रोबोट को ‘COBOT-Robotics’ नाम इन्हें विकसित करने वाले जिला उप विकास आयुक्त (District Deputy Development Commissioner-DDC) आदित्य रंजन और उनके इंजीनियरों की टीम द्वारा दिया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • झारखंड मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन.
  • झारखंड राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू.
  • रांची झारखंड की राजधानी है।
  • झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था.

7. मणिपुर सरकार ने कॉमिक पाठ्यपुस्तकों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण किया लॉन्च

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
मणिपुर सरकार ने कॉमिक पाठ्य पुस्तकों का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण लॉन्च किया है। शिक्षा विभाग (स्कूल) द्वारा कक्षा III, IV और V के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप कॉमिक पाठ्यपुस्तकों का शुभारंभ किया गया है, जो विशेष रूप से स्कूलों की बच्चों के शैक्षणिक अंतराल में संतुलन बनाने के लिए किया गया है। कॉमिक  पाठ्यपुस्तकों का लाभ www.manipureducation.gov.in की वेबसाइट उठाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह.
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है.

8. गोवा COVID-19 मरीजों के लिए आयुर्वेद का उपयोग करने वाला बना पहला राज्य 

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
गोवा COVID-19 मरीजों और क्वारंटाइन्ड लोगों की इमुनिटी को बढ़ाने के लिए एलोपैथी और आयुर्वेद का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इमुनिटी बढ़ाने का निर्णय COVID-19 रोगियों का इलाज करने में जुटे डॉक्टरों और आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श के बाद लिया गया हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गोवा की राजधानी: पणजी
  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
  • गोवा के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

9. डीआरडीओ ने COVID-19 नमूनों को इकट्ठा करने के लिए विकसित किया “COVSACK” कियोस्क 

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDOने COVID-19 नमूना संग्रह करने के लिए “COVSACK” कियोस्क विकसित किया है। विकसित किया यह नया कियोस्क संक्रमण फैलने के खतरे के बिना नमूनों को इकट्ठा करने में सक्षम होगा जो देश में कोरोनावायरस (COVID-19) से निपटने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.

खेल समाचार

10. भारत नवंबर में करेगा एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी 
Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस साल नवंबर-दिसंबर में पुरुषों और महिलाओं की एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करने की घोषणा की है। अभी प्रतियोगिता के लिए शहरों को चयन नहीं किया गया है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडियन के अध्यक्ष: अजय सिंह.
  • BFI भारत में ओलंपिक मुक्केबाजी के लिए शासी निकाय है, जो अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करता है.

11. कोरोनोवायरस महामारी के चलते साइकिल रेस टूर्नामेंट “Tour de France” हुआ स्थगित 

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
विश्व का सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर्नामेंट “Tour de France” को कोरोनोवायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। तीन सप्ताह तक चलने वाली इस रेस की शुरुआत 27 जून को फ्रांस के रिवेरा शहर में होने वाली थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फ्रांस की राजधानी: पेरिस.
  • फ्रांस की मुद्रा: यूरो, सीएफपी फ्रैंक.

महत्वपूर्ण दिन

12. विश्व कला दिवस: 15 अप्रैल

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
हर साल 15 अप्रैल को कला के विकास, प्रचार-प्रसार और कला को बढ़ावा देने के लिए विश्व कला दिवस मनाया जाता है। विश्व कला दिवस ललित कलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है जिसे अंतर्राष्ट्रीय संस्था ऑफ आर्ट द्वारा दुनिया भर में रचनात्मक गतिविधि के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल मनाया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

निधन

13. पूर्व पेशेवर गोल्फर डग सैंडर्स का निधन
Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1
पूर्व पेशेवर गोल्फर डग सैंडर्स का निधन। उन्हें अपने स्टाइलिश और चमकीले कपड़ों के लिए “peacock of the fairways” के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने पीजीए टूर के कुल 20 खिताब अपने नाम किए जिनमें 1956 के कनाडाई ओपन और 1970 के ओपन चैंपियनशिप के प्रमुख खिताब सहित चार रनर-अप फिनिश शामिल हैं।

14. स्विट्जरलैंड के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चैपोट का निधन

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1

स्विट्जरलैंड के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चैपोट का कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। उन्होंने स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए 100 से अधिक खेलों में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने 1964 में विंटर ओलंपिक में स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। वे 1964 की स्पर्धा में स्विस लीग के सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी थे।

Weekly Current-Affairs One-Liners : 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2020, Download PDF

Current Affairs मार्च 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

Weekly Current Affairs Quiz with Detailed Solutions: 30 मार्च से 05 अप्रैल 2020 तक

Daily GK Update 15 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1
Watch Video on Current Affairs of 15th April 2020

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *