Latest Hindi Banking jobs   »   Daily GK Update 12 and 13...

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 12 और 13 अप्रैल की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. मानव संसाधन मंत्रालय ने किया वेब पोर्टल YUKTI का शुभारंभ
Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में वेब पोर्टल YUKTI (Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation) लॉन्च किया है। इस वेब पोर्टल और डैशबोर्ड पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों और पहलों की निगरानी की जा सकेगी। इस पोर्टल का उद्देश्य बेहद समग्र एवं व्यापक तरीके से कोविड -19 की विभिन्न चुनौतियों के विभिन्न आयामों को कवर करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.
2. KVIC ने तैयार किये डबल लेयर्ड खादी मास्क
Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए एक डबल लेयर खादी मास्क तैयार किया है।  ये मास्क आसानी से दोबारा इस्तेमाल किये जा सकते हैं, धोए जा सकते हैं और बायोडिग्रेडेबल भी हैं,  क्योंकि वे हाथ से बने, हाथ से बुने हुए खादी कपड़े से बने होते हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष: वी.के. सक्सेना.
  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू.
3. केंद्र सरकार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ‘सुरक्षा स्टोर’ खोलने की योजना पर कर रही है विचार 
Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
भारत सरकार देश भर में ‘सुरक्षा स्टोर्स’ नामक 20 लाख खुदरा दुकानों को खेलें की योजना बना रही है। ये ‘सुरक्षा स्टोर’ COVID-19 के मद्देनजर कड़े सुरक्षा मानदंडों को बनाए रखते हुए नागरिकों को रोजमर्रा के लिए जरुरी वस्तुए प्रदान करेंगे।

4. सैनिटाइज़र टनल स्थापित करने वाला रेलवे का पहला स्टेशन बना अहमदाबाद

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
Uश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाला गुजरात के कालुपुर का अहमदाबाद रेलवे स्टेशन “सैनिटाइजिंग टनल (“Walk Through Mass Sanitizing Tunnel)” स्थापित करने वाला भारतीय रेलवे (IR) का पहला स्टेशन बन गया है। इस सैनिटाइज़िंग टनल को COVID-19 के मद्देनजर कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष: विनोद कुमार यादव.
  • भारतीय रेलवे का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

5. आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को आईएमएफ के बाहरी सलाहकार समूह में किया गया शामिल

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को अपने नए बाहरी सलाहकार समूह (External Advisory Group) में शामिल किया हैं। आईएमएफ ने राजन तथा अन्य अर्थशास्त्रियों को बाहरी सलाहकार समूह में शामिल, कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट को लेकर उठाए जाने वाले कदमों समेत दुनियाभर में हो रहे बदलाव तथा नीतिगत मुद्दों पर अपनी राय प्रमुख को देने के लिए किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 189 देशों का संगठन है.
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF): 27 दिसंबर 1945.

राज्य समाचार

6. मणिपुर सरकार ने जरुरतमंदो की मदद के लिए ‘फूड बैंक’ पहल की शुरू

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1
मणिपुर सरकार ने कोरोनोवायरस (COVID-19) महामारी के खतरे को देखते हुए ‘फूड बैंक’ नामक एक नई पहल आरंभ की है। यह पहल गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन जैसी तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है, जिन्हें लंबे समय तक राज्य में लॉकडाउन के कारण जरुरी वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह.
  • मणिपुर राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित विश्व का इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है।

व्यापार समाचार

7. जीएमआर आंध्र प्रदेश में करेगा भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण और संचालन

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड आंध्र प्रदेश में भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण और संचालन करेगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने भोगापुरम में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड को “लेटर ऑफ अवार्ड” (LoA) जारी किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

बैंकिंग समाचार

8. आरबीआई ने कर्नाटक बैंक को महाबलेश्वर एम एस को दोबारा एमडी और सीईओ नियुक्त करने की दी मंजूरी
Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कर्नाटक बैंक को अगले 3 वर्षों के लिए महाबलेश्वर एम एस को एमडी और सीईओ के रूप में पुन: नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा आरबीआई ने 13 नवंबर, 2021 तक पी-जयराम भट को अंशकालिक (गैर-कार्यकारी) अध्यक्ष के रूप में पद संभालने के लिए भी मंजूरी दे दी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक बैंक लिमिटेड मुख्यालय: मैंगलोर, कर्नाटक.
  • कर्नाटक बैंक लिमिटेड टैगलाइन: Your Family Bank Across India.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

9. COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए Google और Apple आये आगे 

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
Google और Apple ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आगे आये हैं। Google और Apple एक व्यापक समाधान (comprehensive solution) शुरू करेंगे, जिसमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को सक्षम करने में सहायता के लिए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस  (APIs) और ऑपरेटिंग सिस्टम-लेवल टेक्नोलॉजी शामिल है।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • Apple Inc. CEO: टिम कुक; Apple Inc का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

महत्वपूर्ण दिन

10. मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 12 अप्रैल
Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1

प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को विश्व स्तर पर मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस यानि International Day of Human Space Flight मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 अप्रैल, 2011 को पारित एक प्रस्ताव के बाद से हर साल 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी.
  • पुर्तगाल के श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव है.

निधन

11. ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन। कॉमेडियन 1970 के प्रसिद्ध शो The Goodies और I’m Sorry I Haven’t A Clue के लिए बहुत लोकप्रिय थे।

12. प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन हो गया है। मॉस को फॉर्मूला वन ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप में कभी जीत नहीं पाने वाले सबसे महान ड्राइवर के रूप में माना जाता है। सर स्टर्लिंग मॉस को वर्ष 1961 में BBC की स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ़ द इयर भी दिया गया था। 



13. इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन 

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1
इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन हो गया है। वह इंग्लैंड की 1966 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अप्रयुक्त ( unused ) रहे थे। उन्हें पश्चिम जर्मनी द्वारा 1970 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी सुरक्षित हैंडलिंग, तीव्र सजगता और उनकी सुंदर शैली के कारण उन्हें ‘द कैट’ नाम दिया गया था।

विविध समाचार

14. प्रसार भारती ने लॉन्च किया “डीडी रेट्रो” चैनल 

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1
देश के सार्वजानिक ब्रोडकास्टर प्रसार भारती ने ‘डीडी रेट्रो’ नाम से एक नया चैनल आरंभ किया है। नए चैनल “डीडी रेट्रो” को विशेष रूप से दूरदर्शन के पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम के लिए लॉन्च किया गया। प्रसार भारती द्वारा इस चैनल को कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन में लोगों को पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम दिखाने एवं घरों में रखने के लिए लॉन्च किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • प्रसार भारती के सीईओ: शशि एस. वेम्पती.

Weekly Current-Affairs One-Liners : 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2020, Download PDF

Current Affairs मार्च 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

Daily GK Update 12 and 13 April 2020: Read Daily GK for Bank Exam In Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1

Watch Video on Current Affairs of 13th April 2020

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *