Latest Hindi Banking jobs   »   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं | Latest Hindi Banking jobs_2.1

नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग पग तल में।

पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में।।

                                                                                                                     – जयशंकर प्रसाद 

आप सभी को adda247 की तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं. नारी मानव समाज का केंद्र बिंदु है. जिसके बिना समाज का कोई वजूद नहीं. पर समय के साथ समाज में परिवर्तन आये और नारी की स्थति समज में बद से बदतर होती चली गई. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रख कर महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुयी. जिससे समाज में उसे भी पुरुषों के सामान अधिकार दिए जा सकें. भारत देश में भी समय समय पर नारी शक्ति के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये गए. धीरे-धीरे समाज में नारी को भी समाज में समान अधिकार मिलने लगा है. आज स्त्रियाँ सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रही हैं.




अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 का विषय है, I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights. और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के लिए अभियान की थीम #EachforEqual है.





कब से मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना शुरू किया. 1977 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सदस्य देशों को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए संयुक्त रूप से आमंत्रण दिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर.’ वौसे तो 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्ज़रलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था. लेकिन अधिकारिक रूप से मान्यता 1975 में मिली.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *